Shivpuri Crime Information: शिवपुरी जिले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, सुबह सड़क पर मिली लाश

Shivpuri Crime Information: पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर जताया हत्या करने का संदेह, पुलिस ने राउंडअप किए कुछ संदिग्ध।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 09:43 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 09:48 PM (IST)

Shivpuri Crime News: शिवपुरी जिले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, सुबह सड़क पर मिली लाश
शिवपुरी जिले में हत्या।

Shivpuri Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी/खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत ग्राम सिमलार में रविवार की सुबह एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का खून से सना हुआ शव सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के स्वजन ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने स्वजन के संदेह के आधार पर गांव के कुछ लोगों को राउंड अप किया है। पुलिस ने फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिमलार निवासी बलवरी सिंह पुत्र भुजवल सिंह यादव उम्र 48 वर्ष शनिवार की रात 11:30 बजे खेत पर अपने छोटे भाई जगदीश यादव से घर पर खाना खाने जाने की बात कह कर निकला था।

इसके बाद वह न तो घर पहुंचा और न ही वापिस खेत पर लौट कर आया। सुबह करीब छह बजे गांव वालों ने बलवीर यादव का शव सिमलार के रास्ते पर सड़क पर पड़ा देखा। बलवीर के शरीर पर धारदार हथियारों और चोटों के निशान थे। प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि हत्यारों ने बलवीर को सड़क पर घेर कर उसकी निर्मम मारपीट कर धारदार हथियारों से चोट पहुंचाकर मौत के घाट उतारा है।

फिलहाल न तो हत्यारों का कोई सुराग लग सका है और न ही हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सका है। पुलिस ने फिलहाल मृतक का पीएम करवा कर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है। मृतक बलवीर यादव शिवपुरी पुलिस रिकार्ड में पुराना हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ तमाम गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि संभवत: किसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।

खाना खाने के लिए खेत से घर की तरफ गया था, परंतु वह घर नहीं पहुंचा। उसका शव भी खेत से घर वाले रास्ते पर न मिलकर, किसी दूसरे रास्ते पर मिला है। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे पहला सवाल तो यह है कि आखिर मृतक वहां तक कैसे पहुंचा। उसका घर तो रास्ते में ही छूट गया था। उनके अनुसार जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

जमीन की रंजिश और प्रेम प्रसंग हो सकता है हत्या की वजह

मृतक के भाई जगदीश के अनुसार करीब चार माह पहले खेत में मवेशी घुसाकर फसल चराने को लेकर गांव के रूप सिंह, राहुल, बृजेंद्र सिंह, रानू यादव, मुन्ना यादव से झगड़ा हुआ था। बकोल जगदीश सभी लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह रास्ते में चाहे जब उन्हें ताना देते रहते थे।

इसके अलावा ग्राम पिपरई में उसने सरकारी जमीन पर फसल की थी उस जमीन पर चंद्रभान यादव व एक अन्य ने कब्जा कर लिया था। इसी को लेकर चंद्रभान से भी विवाद चला आ रहा है। ऐसे में इन सभी लोगों ने मिलकर यह साजिश रची थी कि बलवीर और जगदीश की हत्या करनी है।

इसी के चलते उसके भाई को कल रात पकड़ कर सड़क पर ले जाया गया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में ग्रामीणों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बलवीर तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी, ऐसे में गांव में उसके किसी महिला से प्रेम संबंध भी थे। गांव वालों का कहना है कि बलवीर अगर खेत से घर नहीं पहुंचा तो संभवत: वहीं गया होगा और यह संबंध भी हत्या का कारण हो सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014