Sheopur Information: पुलिस ने किया बैंक आफ बड़ौदा में हुई चोरी का खुलासा, चोरों के घर से 3 लाख 99 हजार रुपये बरामद

Sheopur Information: नईदुनिया प्रतिनिधि शहर के पाली रोड पर संचालित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले चोरों तक पुलिस पहुंच गई है, लेकिन पुलिस ने अभी चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन चोरों के घर से रूपये भरा बैग बरामद कर लिया है।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:24 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:24 AM (IST)

Sheopur News: पुलिस ने किया बैंक आफ बड़ौदा में हुई चोरी का खुलासा, चोरों के घर से 3 लाख 99 हजार रुपये बरामद

HighLights

  1. 15 मार्च को पालीरोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में हुई थी घटना
  2. शनिवार को एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूप पर प्रेसवार्ता में किया खुलासा।
  3. घटना को अंजाम देने वाले आरोपित अभी फरार

Sheopur Information: श्योपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। नईदुनिया प्रतिनिधि शहर के पाली रोड पर संचालित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले चोरों तक पुलिस पहुंच गई है, लेकिन पुलिस ने अभी चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन चोरों के घर से रूपये भरा बैग बरामद कर लिया है। बैग में पुलिस को 3 लाख 99 हजार रुपये मिले हैं। बदमाशों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है जिनको शीघ्र गिरफ्तार किया लिया जाएगा। मामले का शनिवार को एसपी अभिषेक आनंद ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसर्वाता में किया। इस अवसर पर कोतवाली टीआइ योगेंद्र सिंह जादौन उपस्थित रहे।

प्रेसवार्ता में एसपी ने कहा कि, 15 मार्च को दिल्ली निवासी राहुल भारती नामक युवक शहर के राधिका विलास रिसोर्ट में खाने और मैनेजमेंट का टेंडर लेने के लिए श्योपुर आया था। बैंक आफ बड़ौदा के अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए रुपयों से भरा बैग लेकर गया था, कैश जमा करने के लिए फार्म भर रहे थे और उन्होंने रुपये से भरा बैग पास में रख दिया इस दौरान कोई अज्ञात रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 5 लाख रुपये नगदी रखे थे। कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की तो सामने आया कि राजगढ़ के सांसी गांव की गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गांव में दबिश दी तो चोर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उनके घर से रुपये से भरा बैग बरामद कर लिया है जिसमें 5 लाख में से 3 लाख 99 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ऐसे मिली पुलिस को सफलता

पालीरोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में दिन दहाडे हुई चोरी की वारदात को चुनौती के रूप मे लेते हुए पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले सीसीटीव्ही फुटेज मे दो लडके एक बाइक पर बैग ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान की तो अारोपितों की पहचान सांसी गैंग के सदस्यों के रूप में हुई। एसपी अभिषेक आनंद के निर्देशन, एडीशनल एसपी सतेंद्र तोमर एवं एसडीओपी राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में आरोपितों पुलिस टीम चोरों की गिरफ्तार करने के लिए जगढ़ पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपितों के गांव में जाकर दबिश देकर चाेरों के घर से चोरी गया बैग बरामद किया बरामद जिसमें 3 लाख 99 हजार रुपये मिले हैं।

रकम लूटने के बाद देते हैं गांव में दावत

एसपी ने बताया कि जब चोरों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि चोरों का उसूल है कि वह जब भी चोरी या लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं तो वह सबसे पहले अपने गांव की कुल देवी के मंदिर पर सहभोज (दावत) का आयोजन करते हैं। इस सहभोज में पूरे गांव के लोगों को दावत दी जाती है। यहां बड़ी दावत होना यह माना जाता है कि किसी ने बड़ा हाथ मार लिया। इसी परंपरा का फायदा पुलिस को मिल जाता है। यहां बड़ी पार्टी होते ही मुखबिर पुलिस को जानकारी दे देते हैं कि पार्टी हो रही है। फिर चोरी और लूट के कनेक्शनों को जोड़ते हुए पुलिस यहां पहुंच जाती है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

बैंक में आफ बड़ौदा चोरी में घटना को अंजाम देने वाली गैंग को पकड़ने में कोतवली टीआइ योगेन्द्र सिंह जादौन, एसएसपी महेंद्र धाकड़, एसएसपी दिनेश राजपूत, एसएसपी कमलेंद्र सिंह, एसएसपी ब्रजेश राजौरिया, रविशंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, आरक्षक अजरुद्दीन का सराहनीय योगदान रहा।

बैंक आफ बड़ौदा से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर राजगढ़ के सांसी के रहने वाले हैं। इनके घर दबिश देकर रुपयों से भरा बैग बरामद कर लिया है, जिसमें 5 लाख में से 3 लाख 99 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा।

अभिषेक आनंद, एसपी श्योपुर

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे