Ashoknagar Information: युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पांच दिन पहले हुआ था युवक का फलदान

पुलिस के अनुसार मृतक संजीव लोधी सिलवारा कला गांव का रहने वाला था। वहीं युवती पास के गांव सिहोरा की थी। बताया जा रहा है कि मृतका की मांग भरी हुई थी जबकि उसका विवाह नहीं हुआ था, ऐसे में आशंका है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने आपस में शादी की होगी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 12:55 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 12:55 PM (IST)

Ashoknagar News:  युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पांच दिन पहले हुआ था युवक का फलदान

HighLights

  1. युवक और युवती दोनों आपस में रिश्तेदार थे।
  2. अनुमान है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है।
  3. परिजनों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इनकार किया है।

अशोकनगर। पिपरई-गुन्हेरू रेलवे स्टेशन के बीच में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। अनुमान है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इनकार किया है।

मृतक संजीव लोधी सिलवारा कला गांव का रहने वाला था। वहीं युवती पास के गांव सिहोरा की थी। बताया जा रहा है कि मृतका की मांग भरी हुई थी जबकि उसका विवाह नहीं हुआ था, ऐसे में आशंका है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने आपस में शादी की होगी।

घटना के बाद ट्रेन चालक ने इसकी सूचना मुंगावली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ट्रैक पर दोनों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। पास में मोबाइल फोन भी पड़े मिले हैं जबकि ट्रैक के पास में बाइक खड़ी हुई थी।

बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार में दो दिन पहले किसी का निधन हो गया था। शुक्रवार को कार्यक्रम था, दोपहर तक लड़का घर पर ही था। वहीं लड़की के परिजन भी किसी तेरहवीं के कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर केवल लड़की और उसकी बहन थी। दोपहर में लड़की घर से कहीं चली गई, परिजनों ने उसका पता किया लेकिन वह नहीं मिली। शाम को उसकी मौत होने की सूचना मिली।

मृतक के चचेरे भाई की साली थी युवती

बताया जा रहा है कि मृतक संजीव लोधी के चचेरे भाई की ससुराल सिहोरा गांव में है। सिलवारा कला और सिहोरा के बीच की दूरी करीब 3 किमी है। चर्चा है कि युवक का सिहोरा आना-जाना था। इसी कारण उन दोनों के बीच में जान पहचान थी। दूसरी ओर मृतक संजीव लोधी का रिश्ता कहीं और तय हो गया था। पांच दिन पहले टीका-फलदान का कार्यक्रम हुआ था और 28 अप्रैल को शादी होनी तय थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Panna Information: पन्ना में भी है एक ब्रज और बरसाना, रात भर मनाया फागोत्सव

Panna Information: ब्रज और वृंदावन की परंपरा की तरह पन्ना में भी होली मनाई गई।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 12:11 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 12:11 PM (IST)

Panna News: पन्ना में भी है एक ब्रज और बरसाना, रात भर मनाया फागोत्सव
पन्‍ना में होली मनाई गई

HighLights

  1. पन्ना में मनाया गया फागोत्सव
  2. सुबह अबीर गुलाल, केसर के रंग से मनाई होली

Panna Information नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। मंदिरों के शहर पन्ना में रंगों के पर्व होली को बड़े ही अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। बृज और वृन्दावन की तरह पन्ना में भी कृष्ण भक्ति परंपरा के विशेष त्यौहार होली को धूमधाम से मनाने की परंपरा है। जिसका निर्वहन आज भी उसी तरह किया जाता है।

प्रणामी सम्प्रदाय के सबसे बड़े तीर्थ पन्ना धाम में किलकिला नदी के निकट एक ओर राधिका रानी का मंदिर है इस परिक्षेत्र को बरसाना कहते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दूरी पर कृष्ण और कृष्ण लीला को केन्द्र में रखकर एक ब्रह्म चबूतरे की स्थापना है। जहां श्री प्राणनाथ श्री कृष्ण की समस्त शक्तियों के साथ पूर्ण ब्रह्म परमात्मा के रूप में विराजमान हैं। इस क्षेत्र को बृजभूमि और परना परम धाम कहते हैं। यहां बृज, वृंदावन और बरसाने की तरह पारम्परिक होली मनाई जाती है।

मंदिर में पूरी रात चलता है फाग उत्सव

पन्ना स्थित महारानी जी (राधिका जी) मंदिर में होलिका दहन के एक दिन पूर्व शनिवार को जागरण की रात प्रतिवर्ष की तरह मनाई गई। इस दिन श्री महारानी जी (राधिका जी) के मंदिर में हीरे एवं रत्न जड़ित आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि में भोग लगने के पश्चात लगभग 10 बजे महारानी के मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु एकत्रित होने लगते हैं फिर फ़ाग गायन का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाता है। गोकुल सकल ग्वालिन, घर-घर खेलें फ़ाग…, बेंदा भाल बन्यो राधा प्यारी को…..तू वेदी भाल न दे री.. आज के फ़ाग उत्सव में राधिका जी केन्द्र में है।

दरअसल यह उन्हे फाग खेलने का निमंत्रण है। दूसरे दिन गुम्बटजी एवं बंगला जी में पुन: फ़ाग गीतों का गायन होता है। इसके बाद चांदी की पिचकारी से केसर के रंग डाले जाते हैं। परिकल्पना यह है कि यहां राधा और कृष्ण मिलकर परस्पर भाग खेलते हैं। समस्त सुन्दरसाथ सखियों के रूप में गीत गाते हुए इस फाग उत्सव में सम्मिलित होते हैं विशेषकर महिलाएं सोलह सिंगार कर पहुंचती हैं। देर रात तक यहां रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। उत्सव और उल्लास के इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने के लिये देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पन्ना धाम पहुंचते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के पन्ना पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

फूलों की पंखुड़ियां बरसा कर केसर के रंग चांदी की पिचकारी से डाला

श्री राधिका की महारानी मंदिर में रविवार सुबह होली का नजारा देखते ही बना। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु और सोलह सिंगार कर पहुंची महिलाओं ने होली फाग गीत गाकर राधिका रानी को मानते हुए देखी। श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं पर फूलों की पंखुड़ियां की वर्षा की गई साथ ही आमिर गुलाल के साथ केसर के रंग श्रद्धालुओं को लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी ट्रस्टी और महाप्रबंधक विशेष रूप से शामिल रहे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Vijay Varma Tamannaah Bhatia First Date Story | Lust Tales 2 | ‘लस्ट स्टोरीज-2’ के बाद तमन्ना के करीब आए थे विजय: फर्स्ट डेट पर जाने में लगा था 25 दिन का वक्त

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के डेटिंग कपल्स में से एक हैं। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा लगभग डेढ़ साल पहले गोवा में हुई एक न्यू ईयर पार्टी से शुरू हुई थी, जहां दोनों साथ नजर आए थे।

इससे पहले दोनों ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ काम किया था। कई फैंस का मानना है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

अब एक इंटरव्यू में विजय ने क्लियरिफाई किया कि उन्होंने तमन्ना को फिल्म की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू नहीं किया था।

चार लोगों ने मिलकर रैपअप पार्टी प्लान की: विजय
नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर तन्मय भट्‌ट से बात करते हुए विजय ने कहा, ‘लस्ट स्टोरीज की शूटिंग के दौरान हमने डेट करना शुरू नहीं किया था। हम इसकी शूटिंग के बाद रैप-अप पार्टी करने वाले थे पर ये हो नहीं पाई। ऐसे में हमने चार लोगों के साथ मिलकर पार्टी करने का प्लान किया।’

डेट पर जाने में 25 दिनों का वक्त लगा: विजय
विजय ने आगे बताया, ‘उस दिन मुझे फील हुआ और मैंने उसे बता दिया कि मैं उसके साथ और वक्त बिताना चाहता हूं। इसके बाद हमें अपनी फर्स्ट डेट पर जाने में तकरीबन 20-25 दिनों का वक्त लगा।’

विजय और तमन्ना ने जून 2023 में रिलीज होने वाली ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में पहली बार साथ काम किया था। दोनों इसमें सुजॉस घोष के निर्देशन में बने पोर्शन में नजर आए थे। इसके बाद दोनों पहली बार न्यू ईयर पार्टी में साथ नजर आए।

तमन्ना ने इंटरव्यू में किया था ऑफिशियली कन्फर्म
इसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें शुरू हो गई थी। इसके बाद पिछले साल जून में तमन्ना ने एक इंटरव्यू में इस रिलेशनशिप को ऑफिशियली कन्फर्म किया था।

तमन्ना ने उस इंटरव्यू में कहा था कि विजय ने उन्हें बिना किसी एटिट्यूड के अप्रोच किया था और विजय के साथ उन्हें काफी खुश महसूस होता है, और वह उनकी बहुत परवाह करते हैं।

वर्कफ्रंट पर विजय हालिया रिलीज ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए हैं। आने वाले वक्त में वो मटका किंग और मिर्जापुर-3 में नजर आएंगे। वहीं तमन्ना जल्द ‘शिव शक्ति’ में नजर आने वाली हैं जिसका निर्देशन अशोक तेजा ने किया है।

Sheopur Information: पुलिस ने किया बैंक आफ बड़ौदा में हुई चोरी का खुलासा, चोरों के घर से 3 लाख 99 हजार रुपये बरामद

Sheopur Information: नईदुनिया प्रतिनिधि शहर के पाली रोड पर संचालित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले चोरों तक पुलिस पहुंच गई है, लेकिन पुलिस ने अभी चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन चोरों के घर से रूपये भरा बैग बरामद कर लिया है।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:24 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:24 AM (IST)

Sheopur News: पुलिस ने किया बैंक आफ बड़ौदा में हुई चोरी का खुलासा, चोरों के घर से 3 लाख 99 हजार रुपये बरामद

HighLights

  1. 15 मार्च को पालीरोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में हुई थी घटना
  2. शनिवार को एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूप पर प्रेसवार्ता में किया खुलासा।
  3. घटना को अंजाम देने वाले आरोपित अभी फरार

Sheopur Information: श्योपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। नईदुनिया प्रतिनिधि शहर के पाली रोड पर संचालित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले चोरों तक पुलिस पहुंच गई है, लेकिन पुलिस ने अभी चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन चोरों के घर से रूपये भरा बैग बरामद कर लिया है। बैग में पुलिस को 3 लाख 99 हजार रुपये मिले हैं। बदमाशों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है जिनको शीघ्र गिरफ्तार किया लिया जाएगा। मामले का शनिवार को एसपी अभिषेक आनंद ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसर्वाता में किया। इस अवसर पर कोतवाली टीआइ योगेंद्र सिंह जादौन उपस्थित रहे।

प्रेसवार्ता में एसपी ने कहा कि, 15 मार्च को दिल्ली निवासी राहुल भारती नामक युवक शहर के राधिका विलास रिसोर्ट में खाने और मैनेजमेंट का टेंडर लेने के लिए श्योपुर आया था। बैंक आफ बड़ौदा के अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए रुपयों से भरा बैग लेकर गया था, कैश जमा करने के लिए फार्म भर रहे थे और उन्होंने रुपये से भरा बैग पास में रख दिया इस दौरान कोई अज्ञात रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 5 लाख रुपये नगदी रखे थे। कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की तो सामने आया कि राजगढ़ के सांसी गांव की गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गांव में दबिश दी तो चोर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उनके घर से रुपये से भरा बैग बरामद कर लिया है जिसमें 5 लाख में से 3 लाख 99 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ऐसे मिली पुलिस को सफलता

पालीरोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में दिन दहाडे हुई चोरी की वारदात को चुनौती के रूप मे लेते हुए पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले सीसीटीव्ही फुटेज मे दो लडके एक बाइक पर बैग ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान की तो अारोपितों की पहचान सांसी गैंग के सदस्यों के रूप में हुई। एसपी अभिषेक आनंद के निर्देशन, एडीशनल एसपी सतेंद्र तोमर एवं एसडीओपी राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में आरोपितों पुलिस टीम चोरों की गिरफ्तार करने के लिए जगढ़ पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपितों के गांव में जाकर दबिश देकर चाेरों के घर से चोरी गया बैग बरामद किया बरामद जिसमें 3 लाख 99 हजार रुपये मिले हैं।

रकम लूटने के बाद देते हैं गांव में दावत

एसपी ने बताया कि जब चोरों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि चोरों का उसूल है कि वह जब भी चोरी या लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं तो वह सबसे पहले अपने गांव की कुल देवी के मंदिर पर सहभोज (दावत) का आयोजन करते हैं। इस सहभोज में पूरे गांव के लोगों को दावत दी जाती है। यहां बड़ी दावत होना यह माना जाता है कि किसी ने बड़ा हाथ मार लिया। इसी परंपरा का फायदा पुलिस को मिल जाता है। यहां बड़ी पार्टी होते ही मुखबिर पुलिस को जानकारी दे देते हैं कि पार्टी हो रही है। फिर चोरी और लूट के कनेक्शनों को जोड़ते हुए पुलिस यहां पहुंच जाती है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

बैंक में आफ बड़ौदा चोरी में घटना को अंजाम देने वाली गैंग को पकड़ने में कोतवली टीआइ योगेन्द्र सिंह जादौन, एसएसपी महेंद्र धाकड़, एसएसपी दिनेश राजपूत, एसएसपी कमलेंद्र सिंह, एसएसपी ब्रजेश राजौरिया, रविशंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, आरक्षक अजरुद्दीन का सराहनीय योगदान रहा।

बैंक आफ बड़ौदा से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर राजगढ़ के सांसी के रहने वाले हैं। इनके घर दबिश देकर रुपयों से भरा बैग बरामद कर लिया है, जिसमें 5 लाख में से 3 लाख 99 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा।

अभिषेक आनंद, एसपी श्योपुर

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Halima appears like Ranbir Kapoor’s daughter Raha | रणबीर कपूर की बेटी राहा जैसी दिखती हैं हलीमा: आतिफ असलम ने एक साल पूरा होने पर बेटी की तस्वीर साझा की, फोटो हुई वायरल

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा को मीडिया से रूबरू कराया था। तभी से राहा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में अब मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने अपनी बेटी हलीमा की तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की। इस फोटो को देखते ही लोगों ने हलीमा की तुलना राहा से करनी शुरू कर दी। दोनों की शक्लें हूबहू एक-दूसरे से मिलती-जुलती नजर आ रही हैं।

रणबीर कपूर की बेटी राहा जैसी दिखती हैं हलीमा
आतिफ असलम ने बेटी हलीमा के पहले जन्मदिन के मौके पर उसकी फोटो शेयर की। जहां पहली फोटो में आतिफ बेटी को गोद लिए हवा में उछालते दिखे। वहीं दूसरी फोटो में हलीमा दो चोटी बनाए, सोफे पर खड़ी मासूमियत भरी निगाहों से देखती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते ही फैंस ने भी हलीमा को बर्थडे विश किया। यहां तक कि कुछ फैंस ने हलीमा और राहा को एक-जैसा भी कहा।

बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर की फेवरेट मेमोरी
कुछ दिन पहले रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के साथ अपनी फेवरेट मेमोरी के बारे में खुलासा किया था। टाटा एआईजी जीआईसी (TATA AIG GIC) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में रणबीर ने राहा के साथ अपना फेवरेट मोमेंट बताया था। उन्होंने कहा था- उसके साथ आंखें मिलाना, उसका एक दम से मुझे पहचान जाना, मुझे हग करना , किस करना। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई दूसरा मोमेंट मेरे लिए इससे खास होगा।

इसके अलावा एक्टर ने बताया कि उनका संडे कैसा बीतता है। उन्होंने कहा- रविवार को मैं अपनी बेटी राहा के साथ बहुत सारा समय बिताता हूं। घर का खाना खाता हूं। फुटबॉल, गोल्फ या पैडल टेनिस में से कोई एक खेल खेलता हूं। दिन खत्म करने से पहले एक फिल्म जरुर देखता हूं।

बेटी के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगे रणबीर
रणबीर कपूर ने फैंस के साथ जूम पर बातचीत के दौरान बताया था कि राहा के जन्म के बाद के शुरुआती महीनों में वो बेटी के साथ समय नहीं बिता पाए। दरअसल वो फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त थे। हालांकि रणबीर ने कंफर्म कर दिया था कि वो फिल्मों से 6 महीने का ब्रेक लेने वाले हैं ताकि वो बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। एक्टर अपने पिता बनने की जिम्मेदारी को निभाना चाहते हैं। क्योंकि पत्नी आलिया अपनी आने वाली फिल्म जिगरा की शूटिंग में बिजी रहने वाली हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी, जिसके कुछ महीनों बाद उनके घर 16 नवंबर को बेटी राहा का जन्म हुआ था। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने ही उनकी बेटी का नाम राहा रखा है, जिसका अर्थ, खुशी, फ्रीडम और ब्लिस है।

Holika Dahan 2024: मप्र के इस जिले में आज भी कायम है होलिका दहन के बाद सूतक की परंपरा

ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी होलिका दहन के बाद सूतक लगने वाली परंपरा कायम है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 10:44 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 10:44 AM (IST)

Holika Dahan 2024: मप्र के इस जिले में आज भी कायम है होलिका दहन के बाद सूतक की परंपरा

HighLights

  1. ढीमरखेड़ा तहसील के सुदूर वनांचल आदिवासी ग्राम दियागढ़ में परंपरा का निर्वाह
  2. होलिका जलने के बाद सूतक लगने की परंपरा कायम
  3. गांव के बाहर होलिका दहन का कार्यक्रम निर्धारित मुहूर्त में पुरुष करते हैं।

नईदुनिया न्यूज, उमरिया। ढीमरखेड़ा तहसील के सुदूर वनांचल आदिवासी ग्राम दियागढ़ में होली पर आज भी होलिका जलने के बाद सूतक लगने की परंपरा कायम है। यह परंपरा ग्रामीणों को अपने पूर्वजों से मिली है। जिसका पालन आज भी डेढ़ सौ आबादी वाले घरों में उसी उल्लास से किया जाता है। जिस तरह की होली पूर्वज मनाते आ रहे हैं।

गांव के बाहर होलिका दहन का कार्यक्रम निर्धारित मुहूर्त में पुरुष करते हैं। धुलेंडी की सुबह महिलाएं घर में साफ सफाई व आंगन में लिपाई करते हुए बाहर आती हैं। साथ ही घरों से पुराना झाडू व मटका भी निकाल लाती हैं। झाडू और मटके को गांव के बाहर फेंकते हुए महिलाएं तालाब में स्नान करने के बाद घर जाती हैं। इसके बाद ही ग्रामीण एकदूसरे को रंग लगाते हुए होली खेलते हैं।

पीढ़‍ियों से जारी है अनूठी परंपरा

ग्रामीणों मदन सिंह, धरम सिंह, तिलकधारी सिंह, दीपचंद, रूप सिंह का कहना है यह परंपरा उन्हें पूर्वजों से मिली है। जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी मनाते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया होलिका दहन में जो भी पुरुष जाता है। वह घर के अंदर तब तक प्रवेश नहीं करता जब तक कि स्नान न कर ले। रात में पुरुष होलिका के पास ही रहते हैं या फिर सार्वजनिक जगह पर नृत्य गायन कर सुबह का इंतजार करते हैं। सुबह होने पर घरों के बाहर स्नान करने के बाद अंदर जाते हैं। इसके बाद ही वे होली खेलते हैं। लोग इस दौरान घर घर जाकर फाग गाते हैं।

धार्मिक के साथ सामाजिक महत्व

सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कवि राजा चौरसिया ने बताया कि होली में यह परंपरा पहले कई जगहों पर रही। जिसके पीछे अपना धार्मिक और सामाजिक महत्व रहा। लाइफ स्टाइल बदलने से कई जगह परंपरा विलुप्त होने लगी। कई ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी होलिका दहन के बाद सूतक लगने वाली परंपरा कायम है। इन्होंने कहा कि होलिका, प्रहलाद के साथ जीवित अवस्था में बैठी थी। यही एक कारण है कि लोग होलिका दहन के बाद सूतक मनाते आ रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Arbaaz-Malaika’s son Arhaan podcast sequence Dumb Biryani trailer, Salman Khan cameo | ‘डंब बिरयानी’ लेकर आए अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान: यूट्यूब पर रिलीज होगी 6 पार्ट की पॉडकास्ट सीरीज, सलमान खान भी नजर आएंगे

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अपने पहले प्रोजेक्ट ‘डंब बिरयानी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक 6 पार्ट की लिमिटेड पॉडकास्ट सीरीज जिसमें अरहान अपने दो दोस्तों देव रायानी और आरुष वर्मा के साथ नजर आएंगे। वहीं इसके ट्रेलर में मलाइका और अरबाज के अलावा सलमान खान भी नजर आ रहे हैं।

जल्द यूट्यूब पर होगी रिलीज
शनिवार को अरहान ने सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह पॉडकास्ट तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द बुना गया है जिसे पिछले साल की गर्मियों में शूट किया गया था। यह सीरीज जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होगी। इसे आदि शेखावत और सायशा शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

ट्रेलर की शुरुआत में अरहान कैब में बैठे अपने से बात करते नजर आते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में अरहान कैब में बैठे अपने से बात करते नजर आते हैं।

सलमान पूछते हैं- स्वागत नहीं करोगे हमारा?
ट्रेलर की शुरुआत में अरहान कैब में बैठकर ओरी और अपने दोस्तों के साथ डिस्कशन कर रहे हैं। इस दौरान अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा की फिल्म ‘हाउसफुल’ पर चर्चा करते हैं। अरहान बोलते हैं कि अपने पॉडकास्ट के लिए वो लाफिंग गैस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे ‘हाउसफुल’ में किया था, क्योंकि उनकी मॉम उस फिल्म में थी। यह सुनकर सब हंसते हैं।

ट्रेलर में अरहान के साथ चाचा सोहेल खान, पिता अरबाज खान और मां मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में अरहान के साथ चाचा सोहेल खान, पिता अरबाज खान और मां मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं।

अरबाज बोले- बेटा खूब मेहनत करनी पड़ेगी
इसके बाद अरहान के पिता अरबाज उन्हें और उनके दोस्तों को हार्ड वर्क की इम्पोर्टेंस बताते हैं। वो कहते हैं कि आप सभी को खूब मेहनत करनी पड़ेगी। ट्रेलर में मलाइका भी अपने दोस्तों के साथ और बेटे अरहान से चर्चा करती नजर आती हैं। ट्रेलर के लास्ट में सलमान खान भी नजर आते हैं।

इस सीरीज के ट्रेलर के लास्ट में सलमान खान भी नजर आते हैं।

इस सीरीज के ट्रेलर के लास्ट में सलमान खान भी नजर आते हैं।

कई सेलेब्स ने किया अरहान का सपोर्ट
अरहान के इस प्रोजेक्ट के ट्रेलर को करण जौहर, करीना कपूर, कटरीना कैफ, गौरी खान और फराह खान समेत कई बड़े सेलेब्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। सभी अरहान का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

अरहान के इस ट्रेलर पर अरबाज की सेकेंड वाइफ शूरा खान ने भी रिएक्शन दिया है।

अरहान के इस ट्रेलर पर अरबाज की सेकेंड वाइफ शूरा खान ने भी रिएक्शन दिया है।

साल 2002 में जन्मे अरहान ने यूएस में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने हाल ही में एक फिल्म प्रोजेक्ट पर करण जौहर को असिस्ट किया था।

MP Congress Candidate Checklist 2024: मध्य प्रदेश की 22 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति साफ, 6 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी, यहां देखें लिस्ट

Madhya Pradesh Congress Candidate Checklist Lok Sabha: कांग्रेस ने दो सूचियां जारी कर मध्य प्रदेश की 29 में से 22 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं 6 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होना बाकी है। कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ रखी है, लिहाजा कांग्रेस यहां से चुनाव नहीं लड़ेगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 10:08 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 10:16 AM (IST)

MP Congress Candidate List 2024: मध्य प्रदेश की 22 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति साफ, 6 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी, यहां देखें लिस्ट
मध्‍य प्रदेश की 22 सीटों पर कांग्रेस उम्‍मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं

HighLights

  1. मध्य प्रदेश की 29 में से 22 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
  2. 6 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी
  3. खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा के लिए छोड़ी

Madhya Pradesh Congress Candidate Checklist Lok Sabha: डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए अब तक 22 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। वहीं शनिवार को दूसरी सूची जारी कर 12 नाम फाइनल किए। लिहाजा कांग्रेस के मध्य प्रदेश में 29 में से 22 नाम फाइनल हो चुके हैं, जबकि 6 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों के नामों का फैसला होना बाकी है। कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ रखी है। लिहाजा कांग्रेस मध्‍य प्रदेश की 28 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

पहली सूची में इन कामों को मौका (MP Congress First Candiate Checklist)

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में भिंड से फूल सिंह बरैया, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा के नाम का एलान किया गया था। इसके अलावा सीधी, मंडला, देवास, बैतूल, धार और खरगोन के लिए भी नाम फाइनल कर दिए गए।

दूसरी सूची में ये नाम (MP Congress Second Candiate Checklist)

कांग्रेस की दूसरी सूची में इंदौर से अक्षय बम, राजगढ़ से मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, रतलाम लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा गुना लोकसभा सीट समेत छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

naidunia_image

यहां देखें 22 प्रत्याशियों की लिस्ट

भिंड फूल सिंह बरैया
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी कमलेश्वर पटेल
मंडला ओंकार सिंह मरकाम
छिंदवाड़ा नकुल नाथ
देवास राजेंद्र मालवीय
बैतूल रामू टेकाम
धार राधेश्याम मूवेल
खरगोन पोरलाल खरते
सागर गुड्डू राजा बुंदेला
रीवा नीलम मिश्रा
शहडोल फुंदेलाल सिंह मार्को
जबलपुर दिनेश यादव
बालाघाट सम्राट सारस्वत
होशंगाबाद संजय शर्मा
भोपाल अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़ दिग्विजय सिंह
उज्जैन महेश परमार
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम कांतिलाल भूरिया
इंदौर अक्षय बम
  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Amethi Lok Sabha Seat 2024: ‘मैदान छोड़कर नहीं भागने वालों का साथ देती है अमेठी’, क्या इस रिवाज का पालन करेंगे राहुल गांधी

Amethi Lok Sabha Seat 2024: संजय गांधी और स्मृति ईरानी ने हार के बाद अमेठी नहीं छोड़ा और जीत दर्ज की।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 09:56 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 09:56 AM (IST)

Amethi Lok Sabha Seat 2024: ‘मैदान छोड़कर नहीं भागने वालों का साथ देती है अमेठी’, क्या इस रिवाज का पालन करेंगे राहुल गांधी
अमेठी जिले के साथ रायबरेली की सलोन तहसील व सुलतानपुर जिले की बल्दीराय तहसील के 29 राजस्व गांवों को मिलाकर अमेठी लोकसभा सीट बनी है।

HighLights

  1. एक समय कांग्रेस का गढ़ थी अमेठी लोकसभा सीट
  2. पहली बार संजय गांधी ने लड़ा था चुनाव
  3. 2019 में स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज कर ढहा दिया किला

दिलीप सिंह, अमेठी (Amethi Lok Sabha Seat 2024)। लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे बड़े सवालों में यह भी शामिल है कि क्या कांग्रेस राहुल गांधी को एक बार फिर टिकट देगी? क्या यूपी की इस हाई प्रोफाइल सीट पर एक बार फिर स्मृति ईरानी बनाम राहुल गांधी (Smriti Irani vs Rahul Gandhi) का मुकाबला देखने को मिलेगा?

Amethi Lok Sabha Seat 2024: हार के बाद मैदान नहीं छोड़ा, तो मिलेगी जीत

अमेठी लोकसभा का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां हार के बाद भी मैदान नहीं छोड़ने वाले प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा जरूर बंधता है।

संजय गांधी को अमेठी में पहली बार 1977 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी संजय गांधी ने हार नहीं मानी और अमेठी में लगातार सक्रिय रहे। चार साल बाद हुए आम चुनाव 1980 में अमेठी ने संजय गांधी को भारी अंतर से जिता कर दिल्ली भेजा।

इसी तरह, 2014 में अमेठी आने वाली भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अपना पहला चुनाव हारने के बाद अमेठी में बनी रहीं और पांच साल बाद 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर दिल्ली पहुंचीं।

अमेठी में कब कौन रहा सांसद

naidunia_image

गांधी-नेहरू परिवार से अमेठी का ऐसा जुड़ा था रिश्ता

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे और राजीव गांधी के छोटे भाई संजय गांधी 1976 में अमेठी आए थे। इस तरह अमेठी का नेहरू-गांधी परिवार से सीधा रिश्ता जुड़ा था। लंबे समय तक अमेठी में इस परिवार का डंका बजता रहा।

स्मृति ईरानी ने ऐसे रचा था इतिहास

naidunia_image

  • अमेठी में कांग्रेस के विजय रथ को रोकने के लिए भाजपा ने बहुत कोशिश की, पर चुनाव दर चुनाव उसके योद्धा परास्त होते जा रहे थे।
  • गांधी परिवार दोबारा अमेठी आने पर 1999 में दूसरे स्थान पर रहने वाली भाजपा आम चुनाव 2004 और 2009 में तीसरे पायदान पर पहुंच गई।
  • प्रतिकूल हालात में भाजपा ने आम चुनाव 2014 में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के मुकाबले मैदान में उतारा।
  • मात्र 23 दिन में अमेठी में अपनी सक्रियता के बलबूते स्मृति ने 3,00,748 मत प्राप्त किए। मोदी सरकार में स्मृति को हार के बाद भी कैबिनेट मंत्री बनाकर बड़ा ओहदा दिया।
  • स्मृति एक सांसद की तरह हर माह व पखवाड़ा यहां आने लगीं। देखते ही देखते उन्हें दीदी के नाते एक नई पहचान मिलने लगी।
  • 2019 के चुनावों में स्मृति 55,120 मतों के अंतर से जीतकर संसद पहुंचीं। भाजपा को 4,68,514 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 4,13,394 मत प्राप्त हुए।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Who would be the actress in KGF fame Yash’s movie ‘Poisonous’? | KGF फेम यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कौन होंगी एक्ट्रेस: मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, करीना कपूर से लेकर कियारा आडवाणी के नाम की थीं सुर्खियां

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

KGF फेम यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी। ऐसे में अब इस फिल्म के बारे में एक नया अपडेट सामने आया है।

करीना कपूर से लेकर कियारा आडवाणी के नाम की थीं सुर्खियां
‘टॉक्सिक’ फिल्म में यश के अपोजिट कौन एक्ट्रेस होंगी, इस सवाल पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहीं किसी रिपोर्ट में करीना कपूर का नाम लिया जा रहा है, तो कहीं श्रुति हासन, साई पल्लवी और कियारा आडवाणी का। हालांकि अब मेकर्स ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के मेकर्स ने 23 मार्च को सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है- ‘टॉक्सिक’ की कास्टिंग से जुड़ी कई झूठी थ्योरी और खबरें हर तरफ फैली हुई हैं। हम वास्तव में ‘टॉक्सिक’ प्रोजेक्ट के लिए लोगों के एक्साइटमेंट की तारीफ करते हैं। लेकिन इस प्वॉइंट पर हम सभी से अटकलों से बचने की गुजारिश करेंगे।

पोस्ट में आगे लिखा है- फिल्म की कास्टिंग का प्रोसेस लगभग पूरा होने वाला है। जैसा कि हम इस कहानी को लाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, हम सभी से अनुरोध करते हैं कि ऑफिशियल अनाउंसमेंट तक का इंतजार करें।

‘KGF 2’ ने किया था जबरदस्त कलेक्शन
यश इससे पहले ‘KGF 2’ में नजर आए थे। प्रशांत नील डायरेक्टेड इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। यश ने डेढ़-दो साल बाद अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ अनाउंसमेंट की है।

क्या होगी ‘टॉक्सिक’ की कहानी
‘टॉक्सिक’ फिल्म गोवा के बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। KGF की तरह ही ये भी एक पीरियड क्राइम ड्रामा होगी। 60 के दशक में गोवा में रशियन और ड्रग्स माफिया की घुसपैठ थी। वहां यश का किरदार किस तरह रशियन आधिपत्य को चुनौती देगा- फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी होगी।

100 करोड़ रहेगा फिल्म का बजट
KGF सीरीज की तरह यह भी फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी। सूत्रों ने बताया- इस फिल्म में यश खुद भी एक प्रोड्यूसर के तौर पर रहेंगे। उसे भी 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर माउंट किया जा रहा है। यश को फिल्म का प्लॉट इतना पसंद आया है कि वो बाकी प्रोजेक्ट्स को साइडलाइन कर फिलहाल अपना पूरा ध्यान इसी पर लगा रहें हैं। ड्रग्स और रशियन माफिया के साथ वहां जो भी हिप्पी कल्चर की आबोहवा थी- फिल्म में वो सब दिखाया जाएगा।