Meerut Cellular Blast: चार्जिंग में पर लगा मोबाइल फटा, 4 बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

Meerut Cellular Blast: घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद मोबाइल फट गया और घर में भीषण आग लग गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 04:06 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 04:06 PM (IST)

Meerut Mobile Blast: चार्जिंग में पर लगा मोबाइल फटा, 4 बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर
मोबाइल फटने से 4 मासूमों की मौत

डिजिटल डेस्क, मेरठ। Meerut Cellular Blast: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद मोबाइल फट गया और घर में भीषण आग लग गई। इससे छह लोगों को परिवार गंभीर रूप से झुलस गया। इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं, माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में शनिवार रात को हुई।

मोबाइल में धमाके से 4 बच्चों की जान चली गई

मुजफ्फरनगर के रहने वाले जॉनी अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। जॉनी दिहाड़ी मजदूरी करता है। होली के कारण शनिवार को घर पर था। उसकी पत्नी बबीता किचन में खाना बना रही थी। वहीं बेटी सारिका (10), निहारिका (8) बेटा गोलू (6) और कालू (5) कमरे में थे। बताया जा रहा है कि कमरे के बोर्ड पर मोबाइल चार्ज पर लगा हुआ। चार्जर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली। जिस कारण बेड पर बिछे गद्दे पर आग लग गई। आग से घिरे बच्चों को जॉनी और बबीता ने बचाने की कोशिश की। जिससे वो बुरी तरह से झुलझ गए। शोर सुनकर पड़ोसी आए। उन्होंने सभी को घर से बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

माता-पिता की गंभीर हालत

इलाज के दौरान निहारिका और कालू की मौत हो गई। रविवार सुबह तक चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका अचानक हुआ। उसके बाद घर में आग लग गई। बच्चे आग से बचने के लिए भागे और एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में झुलझ गए।

शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने कहा कि घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें परिवार के सदस्य एक दूसरे को बचान के चक्कर में झुलस गए। हॉस्पिटल में भर्ती पति-पत्नी की हालत नाजुक है। चारों बच्चों की मौत हो गई। सभी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य ढेर

Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के डोडीतुमनार व गोंड़पल्ली के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 02:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 03:50 PM (IST)

Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य ढेर

सुकमा। Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के डोडीतुमनार व गोंड़पल्ली के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली की पहचान आवलम पोदिया के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुठडेढ़ में मारा गया नक्‍सली बीजापुर जिले के गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य है।मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक हथियार व सामग्री बरामद किए हैं।

पर्चा व विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

इससे पहले बीजापुर जिले के गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ा है। जिनके पास से टिफिन बम व शासन विरोधी पंपलेट व पर्चा बरामद किया गया है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोबरा 210 व थाना बासागुड़ा की पार्टी गगनपल्ली की ओर निकली थी।

इस दौरान गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते हुए दो संदिग्ध को पकड़ा गया जिनके पास रखे थैला की तलाशी में थैला से टिफिन बम एवं प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन द्वारा शासन विरोधी पाम्पलेट एवं पर्चा बरामद किया गया। पूछताछ पर अपना नाम माड़वी कोसा, पोड़ियाम हड़मा बताया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश अंबेडकर से गठबंधन खत्म होने पर बोले संजय राउत, ये एकतरफा फैसला, उद्धव से चर्चा करनी थी

Lok Sabha Election 2024: संजय राउत ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर को ऐसा एलान करने से पहले उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। यह एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 03:28 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 03:28 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश अंबेडकर से गठबंधन खत्म होने पर बोले संजय राउत, ये एकतरफा फैसला, उद्धव से चर्चा करनी थी
संजय राउत (फाइल फोटो)

एजेंसी, मुंबई। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने शिवसेना (यूबीटी) से गठबंधन खत्म होने की बात कुछ दिनों पहले कही है। उन्होंने कहा कि अब शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन अस्तित्व में नहीं है। अब गठबंधन खत्म पर होने पर संजय राउत का बयान समाने आया है। उन्होंने इससे एकतरफा फैसला बताया है।

मिलकर काम कर रहा था गठबंधन

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर ने अपने गठबंधन की घोषणा की थी तो लोकसभा चुनाव एजेंडे में नहीं थे। संजय राउत ने कहा, ‘हमारा गठबंधन विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में मिलकर काम कर रहा था। यह गठबंधन नेक इरादों के साथ किया गया था।’

उद्धव ठाकरे से बात कर लेते

संजय राउत ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर को ऐसा एलान करने से पहले उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। यह एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा, ‘अंबेडकर को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। महाविकास अघाड़ी द्वारा उन्हें राज्य की चार लोकसभा सीटें देने की पेशकश बनी हुई है।’

सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी

शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए ने पिछले साल गठबंधन का एलान किया था। प्रकाश अंबेडकर की पार्टी लोकसभा चुनाव में एमवीए के साथ हाथ मिलाने पर विचार कर रही है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत बेनतीजा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gariaband: गरियाबंद में नेशनल हाइवे पर दिखी मछलियां, लूटने के लिए लोगों में मची होड़, देखें Video

Fish Loot in Gariaband: छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे 130 पर मछली से भरे एक पिकउप वाहन के पलट जाने के बाद वहां लूट मच गई। आम आदमी सड़क से मछली उठाकर वहां से चलते बने।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 03:20 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 03:20 PM (IST)

Gariaband: गरियाबंद में नेशनल हाइवे पर दिखी मछलियां, लूटने के लिए लोगों में मची होड़, देखें Video

गरियाबंद। Fish Loot in Gariaband: छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे 130 पर मछली से भरे एक पिकउप वाहन के पलट जाने के बाद वहां लूट मच गई। आम आदमी सड़क से मछली उठाकर वहां से चलते बने।

दरअसल, गरियाबंद के नेशनल हाइवे 130 रायपुर से छुरा की ओर जा रही मछली से लदी एक अनियंत्रित पिकअप हाइवे पर पलट गई। पिकअप पलटने के बाद उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखरकर छटपटाने लगी। हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई।

इस दौरान जिसे जितनी मछली मिली उन्होंने झोली में भर ली। देखते ही देखते सड़क से सारी मछलियां गायब हो गई। इधर, मछलियों को लूटने की वजह से सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर गाडि़यों की लंबी लाइन लग गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Holika Dahan 2024: अगर पूर्व दिशा की ओर उठ रही हैं होलिका की लपटें तो होता है शुभ फलदायी

Holika Dahan 2024: ज्यादातर लोग होलिका दहन करते समय हाथ जोड़कर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना तो करते हैं, लेकिन वे ध्यान नहीं देते कि होलिका की लपटें किस दिशा की ओर उठ रही हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 02:53 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 02:53 PM (IST)

Holika Dahan 2024: अगर पूर्व दिशा की ओर उठ रही हैं होलिका की लपटें तो होता है शुभ फलदायी

HighLights

  1. होलिका की अग्नि का पूर्व दिशा में जाना शुभ फलदायी
  2. उत्तर दिशा में जाती दिखाई दे तो यह सुख, समृद्धि का सूचक
  3. अग्नि पश्चिम दिशा की ओर जाए तो फसलों को होता है नुकसान

Holika Dahan 2024: ज्यादातर लोग होलिका दहन करते समय हाथ जोड़कर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना तो करते हैं, लेकिन वे ध्यान नहीं देते कि होलिका की लपटें किस दिशा की ओर उठ रही हैं। ज्योतिष शास्त्र में होलिका की अग्नि और दिशाओं को विशेष महत्व दिया गया है। होलिका दहन करने के बाद यदि अग्नि की लपटें पूरब दिशा की जाती नजर आएं तो यह राज्य, देश के लिए सुखदायी होती है।

पूरब दिशा शुभ

ज्योतिषाचार्य डा.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार होलिका की अग्नि का विविध दिशाओं में जाते दिखाई देने का अलग-अलग महत्व और फल है। यदि हवा पूरब दिशा की ओर चले यानी अग्नि की लौ पूर्व दिशा की ओर जाती नजर आए तो इसे राज्य और शहर के लिए प्रगति का सूचनक माना जाता है। राज्य के राजा से प्रजा खुश रहती है। राजा का मान, सम्मान और प्रभुत्व दिनो दिन बढ़ता है। पूरब दिशा को भगवान का घर माना गया है। संपूर्ण ब्रह्मांड को प्रकाशमान करने वाले सूर्यदेव का उदय पूर्व दिशा से ही होता है।

दक्षिण दिशा नुकसानदायी

होलिका की अग्नि यदि दक्षिण दिशा की ओर जाए यह कृषकों और फसल के लिए नुकसानदायी माना जाता है। महंगाई बढ़ती है। सत्ता पक्ष के नेताओं में आपसी मतभेद पैदा होते हैं, अपने से बड़े नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है। प्रशासन की तानाशाही से प्रजा दुखी होती है।

उत्तर दिशा से प्रगति

यदि अग्नि उत्तर दिशा में जाती दिखाई दे तो यह सुख, समृद्धि का सूचक है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा है। धन-धान्य में वृद्धि होती है।

पश्चिम दिशा फसलों को नुकसान

यदि अग्नि पश्चिम दिशा की ओर जाए तो फसलों को नुकसान होता है। फसल तो अच्छी होती है, लेकिन फसल काटने से पहले ही अति वर्षा, आगजनी की आशंका बढ़ती है।

धुआं ऊपर जाए तो सत्ता में बदलाव

होलिका दहन के पश्चात अग्नि का धुआं आकाश में बहुत दूर तक ऊपर ही ऊपर जाते नजर आए तो यह सत्ता में बदलाव का संकेत देता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Randeep Hooda seen on the screening of ‘Swatantrya Veer Savarkar’ | ‘ स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की स्क्रीनिंग में दिखे रणदीप हुड्डा: फैंस को सरप्राइज देने पहुंचे कुणाल खेमू, जैकी भगनानी और अर्जुन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर रणदीप हुड्डा को फॉर्मल आउटफिट में देखा गया। वे अपनी टीम के साथ नजर आए। अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी इवेंट पर नजर आए। रणदीप हुडा वाइफ लैशराम के साथ भी पोज देते दिखाई दिए।

रणदीप हुड्डा अपनी टीम के साथ पोज देते हुए।

रणदीप हुड्डा अपनी टीम के साथ पोज देते हुए।

रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे।

रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे।

रणदीप हुड्डा वाइफ लिन लैशराम के साथ।

रणदीप हुड्डा वाइफ लिन लैशराम के साथ।

रणदीप हुड्डा के लिए बहुत खास है ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’
इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रणदीप हुड्डा ही हैं। अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया है। 19वीं सदी के सीक्वेंस बिल्कुल असली लगते हैं। जेल के सीक्वेंस तो आपकी रूह कंपा देंगे। अंकिता लोखंडे ने वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई का किरदार निभाया है। फिल्म के वन लाइनर्स और डायलॉग्स ताली बजाने पर मजबूर कर देंगे। महात्मा गांधी और सावरकर के बीच के संवाद काफी मजेदार हैं। दोनों के बीच गजब के वैचारिक मतभेद दिखाए गए हैं। कुछ सीन्स ऐसे हैं, जो आपको इमोशनल कर सकते हैं।

कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्स्प्रेस’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म से कुणाल ने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की है। फिल्म के डायरेक्शन की तारीफ भी हो रही है। ऐसे में कुणाल मुंबई के सिटी मॉल में नजर आए। सिटी मॉल अंधेरी वेस्ट में लोकेटेड है। कुणाल अपने फैंस को सरप्राइज देने वहां पहुंचे थे।

कैसी है ‘मडगांव एक्स्प्रेस’
यह कहानी तीन दोस्तों डोडो (दिव्येंदु) पिंकू (प्रतीक गांधी) और आयुष (अविनाश तिवारी) की है। तीनों का बचपन से गोवा घूमने का सपना है। हर बार किसी न किसी वजह से उनकी यह ट्रिप पूरी नहीं हो पाती। उम्र बढ़ने के साथ ही आयुष और पिंकू विदेश निकल जाते हैं। उन्हें वहां अच्छी नौकरी मिल जाती है। यहां रह जाता है बस डोडो। डोडो को कुछ काम नहीं मिलता। वो दिनभर घर पर बैठ कर फोटोशॉप की मदद से सेलिब्रिटीज के साथ पिक्चर एडिट करता है। अपने आप को रईस और फेमस दिखाने के लिए वो इन पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है।

आयुष और पिंकू को भी यही लगता है कि उनका दोस्त उन्हीं की तरह फेमस और पैसे वाला इंसान बन गया है। वो दोनों वापस भारत आने का प्लान करते हैं। डोडो उन्हें अपनी रियलिटी नहीं बताता। वो उन्हें झूठ बोलकर मडगांव एक्सप्रेस में बिठा देता है और तीनों दोस्त गोवा के लिए निकल जाते हैं।

गोवा जाने के असली कहानी शुरू होती है। तीनों गलती से ड्रग्स के पचड़े में फंस जाते हैं। गोवा के लोकल गुंडे उनके पीछे पड़ जाते हैं। यहीं उनकी मुलाकात ताशा यानी नोरा फतेही से होती है। अब तीनों दोस्त उन गुंडों के चंगुल से बच पाते हैं कि नहीं। क्या आयुष और पिंकू को डोडो की सच्चाई पता चल पाएगी। कहानी अंत तक इसी तरफ रुख करती है।

मुंबई एयरपोर्ट पर सेलेब्स स्पॉट हुए
अर्जुन रामपाल बहुत दिनों बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर डेनिम जैकेट पहने लगेज लेकर जाते दिखे। जैकी भगनानी कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए। पिछले महीने 21 फरवरी को जैकी ने अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रकुल प्रीत से गोवा में शादी की।

Chhattisgarh: स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने होगी NFLT परीक्षा, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मौका

Chhattisgarh Information: छत्‍तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं की वित्तीय साक्षरता के स्तर का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए साक्षरता मूल्यांकन कराने को 27 मई को राज्य स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 02:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 02:22 PM (IST)

Chhattisgarh: स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने होगी NFLT परीक्षा, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मौका

HighLights

  1. स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया निर्देश
  2. राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन कराने के लिए 27 मई को राज्य स्तर पर परीक्षा
  3. भागीदारी करने वालों को मिलेगा ई-प्रमाण पत्र

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh Information: छत्‍तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं की वित्तीय साक्षरता के स्तर का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए साक्षरता मूल्यांकन कराने को 27 मई को राज्य स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। बतादें कि प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र कक्षा छठवीं से 12वीं के स्कूली बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा (NFLT) आयोजित की जाती है, ताकि छात्रों को बुनियादी वित्तीय साक्षरता कौशल के बारे में जागरूक किया जा सके।

स्कूलों के परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीयन 27 मई 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा 31 मई तक आयोजित होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में स्कूल पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी करें। स्कूलों के कंप्यूटर लैब में परीक्षा पंजीयन के बाद प्राप्त तारीख पर परीक्षा आयोजित करवाने के प्रबंधन के लिए प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा का विवरण और संदर्भ सामग्री https://ncfe.org.in/NFLAT पर देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा स्कूलों का पंजीयन अभी खुला हुआ है। परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र को अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। वर्तमान में पंजीकरण केवल उन स्कूलों के लिए उपलब्ध है, जो अपने परिसर कंप्यूटर आधारित में आनलाइन टेस्ट आयोजित करना चाहते हैं। पहले चरण में स्कूलों को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 2023-24 के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा।

पंजीकरण के बाद स्कूल को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। दूसरे चरण में यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर स्कूलों को परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्रों का विवरण अपलोड करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को पृष्ठ पर उपलब्ध सूची से अपने पसंद का तिथि और समय का चयन करके छात्रों का नामांकन करना होगा। प्रत्येक नामांकित छात्र को एक विशिष्ट यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसके आधार पर छात्र परीक्षा में उपस्थित होगा।

पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मौका

भागीदारी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी आनलाइन टेस्ट कंप्यूटर आधारित होगा। यह परीक्षण अवकाश दिवस को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से पांच बजे के बीच उपलब्ध है। जिन स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ कंप्यूटर लैब है, वे अपने परिसर में परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। साथ ही स्कूल छात्र को अपने घर से भाग लेने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्तें पीसी, लैपटाप की उपलब्ध हो।

ओईसीडी की सिफारिश के अनुरूप राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्रर द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता आकलन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों को अपने जीवन के प्रत्येक चरण में सुचित और प्रभावी वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक बुनियादी वित्तीय कौशल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है। विश्व स्तर पर यह स्कूली छात्रों के लिए सबसे बड़ी मुफ्त वार्षिक वित्तीय साक्षरता परीक्षा में से एक है।

आनलाइन मोड पर परीक्षा

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं, इंटरमीडिएट में कक्षा 9वीं से 10वीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर आधारित आनलाइन मोड में परीक्षा ली जाएगी।

छात्रों को ऐसे करेंगे प्रोत्साहित

बुनियादी वित्तीय कौशल प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रत्येक भाग लेने वाले छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर एक ई-प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे छात्रा जो 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें मेरिट और 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दो स्तरों पर विजेताओं को ई-गिफ्ट कार्ड दिए जाएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Chhatarpur Information: छतरपुर में भाजपा नेता मुकेश शर्मा पर जानलेवा हमला

Chhatarpur Information:र में घुसकर एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला होने से भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आपसी लेनदेन का बताया गया है

By anil tomar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 01:47 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 01:47 PM (IST)

Chhatarpur News: छतरपुर में भाजपा नेता मुकेश शर्मा पर जानलेवा हमला

HighLights

  1. भाजपा नेता को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
  2. आपसी लेनदेन का मामला बताया जाता है

Chhatarpur Information: छतरपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। घर में घुसकर एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला होने से भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आपसी लेनदेन का बताया गया है जो शनिवार रविवार को सिटी कोतवाली अंतर्गत नारायणपुरा रोड पर देर रात का है। दबंगों ने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा को घेर कर लिया था और उस पर हमला कर दिया। हमले मैं सिर, हाथ में गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर यह झगड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली में एनसीआर दर्ज हो गई है। लेकिन जिस भाजपा नेता के साथ मारपीट की गई है। उसके पहुंचने से पहले मारपीट करने वालों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

लोकसभा चुनाव अपडेट: भाजपा में शामिल हुए पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, BSP-JDU ने जारी की लिस्ट

Lok Sabha election replace: भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 12:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 12:58 PM (IST)

लोकसभा चुनाव अपडेट: भाजपा में शामिल हुए पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, BSP-JDU ने जारी की लिस्ट
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) आरकेएस भदौरिया ने भाजपा की सदस्यता ली।

HighLights

  1. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  2. जदयू ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट
  3. बसपा ने भी घोषित किए 16 नाम

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha election replace)। देश में एक तरह रंगों के त्योहार का उल्लास है तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के कारण भी माहौल गर्म है। पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त रह गया है। अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जारी है। बयानबाजी भी खूब हो रही है। यहां पढ़िए रविवार, 24 मार्च 2024 की लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट

भाजपा में शामिल हुए पूर्व वायु सेना प्रमुख

पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) आरकेएस भदौरिया रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैंने चार दशक से अधिक समय तक भारतीय वायुसेना की सेवा की, लेकिन मेरी सेवा का सबसे अच्छा समय भाजपा सरकार के नेतृत्व में पिछले 8 साल थे। हमारे सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और आधुनिकीकरण करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों से सेनाओं में न सिर्फ नई क्षमता आई, बल्कि उनमें नया आत्मविश्वास भी आया है।

उत्तर प्रदेश: बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

naidunia_image

बिहार: जदयू ने फाइनल किए 16 उम्मीदवारों के नाम

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Swatantrya Veer Savarkar Field Workplace Assortment Replace | Madgaon Categorical Yodha Field Workplace | दूसरे दिन ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने कमाए 2.25 करोड़: ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का टोटल कलेक्शन 4 करोड़ पार, दूसरे शनिवार ‘योद्ध’ ने किया कमबैक

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओपनिंग डे पर देशभर में 1 करोड़ 25 लाख रुपए कमाने वाली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने दूसरे दिन अच्छा बिजनेस किया है। शनिवार को फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 25.30% रही जो शुक्रवार से 10% ज्यादा है।

दो दिन में फिल्म का इंडियन क्लेक्शन 3 करोड़ 35 लाख रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 4 करोड़ 85 लाख रुपए कमा लिए हैं।

मराठी लैंग्वेज में मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
मराठी भाषा में भी रिलीज हुई इस फिल्म को दूसरे दिन पुणे में 48% (147 शोज) और मुंबई में 31.50% (323 शोज) की ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे रणदीप हुड्डा ने बतौर डायरेक्ट भी डेब्यू किया है। इसमें उनके अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी नजर आ रहे हैं।

कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' भी क्लैश के बावजूद अच्छी कमाई कर रही है।

कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ भी क्लैश के बावजूद अच्छी कमाई कर रही है।

दूसरे दिन ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने कमाए 2.72 करोड़
वहीं कुणाल खेमू निर्देशित ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की कमाई में दूसरे दिन 66.87% की उछाल देखने को मिली। शुक्रवार को 1 करोड़ 63 लाख रुपए कमाने के बाद शनिवार को इस फिल्म ने 2 करोड़ 72 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 करोड़ 35 लाख रुपए हो चुका है।

यह बतौर डायरेक्टर कुणाल की पहली फिल्म है। इसमें दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

दूसरे शुक्रवार को 'योद्धा' ने मात्र 90 लाख रुपए का बिजनेस किया था।

दूसरे शुक्रवार को ‘योद्धा’ ने मात्र 90 लाख रुपए का बिजनेस किया था।

दूसरे शनिवार ‘योद्धा’ ने कमाए 1.52 करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने अपने दूसरे शनिवार को 1 करोड़ 52 लाख रुपए की कमाई की है। शनिवार को इसकी ऑक्यूपेंसी 18.36% रही।

इससे पहले शुक्रवार को इसने 90 लाख रुपए कमाए थे। वहीं फर्स्ट वीक में फिल्म ने 26 करोड़ 9 लाख रुपए कमाए थे। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28 करोड़ 51 लाख रुपए हो चुका है।