जमकर खेलें होली, लेकिन आंखों व त्वचा पर भी दे ध्यान

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:17 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:17 PM (IST)

जमकर खेलें होली, लेकिन आंखों व त्वचा पर भी दे ध्यान

बिलासपुर।

रंगों का त्योहार होली इस सोमवार को मौज-मस्ती के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को जीवंत करने के लिए लोग एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ रंग भी लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने से इसके साइड इफेक्ट आंखों पर भी हो सकते हैं। ऐसे में होली खेलते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है।

– चश्मा पहनकर ही खेलें होली

होली खेलते समय चश्मा पहनना नहीं भूलना चाहिए। आज कल बाजार में होली खेलने के लिए विशेष प्रकार के चश्मे भी डिजाइन किए जाने लगे हैं। ये आपकी आंखों को सीधे रंगों के संपर्क में नहीं आने देते हैं। इससे आंखों में जलन या चोट नहीं लगती है।

– हाथ अच्छी तरह धोएं

होली खेलने के दौरान बार-बार आंखों को न छूएं। अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ साफ कर लें। यह सुनिश्चित कर लें कि आंखों में रंगों के अवशेष न लगे हो। हाथों को अच्छी तरह से धोने के लिए हल्के साबुन और पानी का उपयोग करें।

– चेहरे पर क्रीम व शरीर पर तेल लगाकर खेलें होली

होली खेलने से पहले आंखों के चारों और चेहरे पर पेट्रोलियम जेली आदि जरूर लगा लें। यह आपकी आंखों की सुरक्षा करता है और बिना किसी परेशानी के चेहरे व आंखों के आसपास के रंगों को हटाया जा सकता है। इसी तरह पूरे शरीर में तेल लगाना चाहिए, ऐसा करने से हानिकारक रंग का असर कम हो जाता है और नहाते समय रंग जल्द उतर जाता है। इससे त्वचा को नुकसान होने की आशंका भी कम हो जाती है।

– हर्बल रंगों से खेलें होली

होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। हर्बल रंगों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इनमें कोई रसायन नहीं होता है। यदि होली खेलने के दौरान हर्बल रंग गलती से आंखों के अंदर चला जाता है तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है। इसी तरह हर्बल रंग से त्वचा को भी कोई खास नुकसान नहीं पड़ता है।

– कान्टैक्ट लेंस न लगाएं

होली खेलने के दौरान कई लोगों को कान्टैक्ट लेंस पहनने की आदत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। होली खेलने के दौरान यदि कान्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों में गंभीर संक्रमण हो सकता है।

– बार-बार साफ पानी से धोएं

यदि रंग के कण आंखों में चले जाएं तो इसे तुरंत पानी से धोएं। अपनी आंखों को हल्के गुनगुने पानी से कुछ देर धोएं। आंखों में ज्यादा जलन हो रही हो तो ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए और ज्यादा तकलीफ होने पर बर्फ से सिकाई करना चाहिए

Korba Information : अंग्रेजी में प्रपत्र होने से अनुकंपा नियुक्ति में उठानी पड़ रही परेशानी

Korba Information : एसईसीएल में किसी कर्मचारी की कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रित को रोजगार प्रदान करने की नीति है, इसके लिए पुराने नियमों को बदल कर नई एसओपी अपनाई गई है। इससे आश्रित परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 10:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 10:25 PM (IST)

Korba News : अंग्रेजी में प्रपत्र होने से अनुकंपा नियुक्ति में उठानी पड़ रही परेशानी

नईदुनिया न्यूज गेवरा। एसईसीएल में किसी कर्मचारी की कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रित को रोजगार प्रदान करने की नीति है, इसके लिए पुराने नियमों को बदल कर नई एसओपी अपनाई गई है। इससे आश्रित परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जाधानी भू- विस्थापित किसान कल्याण समिति ने सीएमडी और कलेक्टर को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। समिति ने कहा है कि एसईसीएल के प्रविधान के अनुसार कर्मचारी कि मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रित को रोजगार प्रदाय किया जाता है।

कंपनी अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय करने के संबंध में नई एसओपी जारी की गयी है। उसमें सभी प्रपत्र अंग्रेजी भाषा में होने के कारण संबंधितो को समझने में परेशानी हो रही है। हिंदी भाषा क्षेत्र होने की वजह से अधिकतर लोग हिंदी समझते हैं। इसलिए सभी प्रपत्र हिंदी में होना चाहिए। इसी तरह से नई एसओपी में कर्मचारियों के विधवा एवं आश्रितों के प्रस्तुत किए जाने वाले शपथ पत्र में राज्य शासन के कार्यपालिक दंडाधिकारी ने अभिप्रमाणित कराने की बाध्यता की वजह से एक नई समस्या उत्पन्न हो गयी है। तहसील कार्यालय, जिला कार्यालय एवं राज्य शासन के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को एसईसीएल की ओर से कोई जानकारी नहीं भेजे जाने कि वजह से अभिप्रमाणित करने से इंकार किया जा रहा है और इन समस्यों के कारण अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज, प्रपत्र तैयार कराने के लिए मृतक कर्मचारी के आश्रितों को भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, इसलिए तत्काल इस समस्या का समाधान किया जाए ।

रक्तदान से न केवल शारीरिक अपितु मानसिक लाभ भी

कोरबा । बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 93 वें शहादत दिवस पर भारत के उनके सम्मान में मां सर्वमंगला सेवा समिति, महाकाल भक्त मंडल, पतंजलि युवा भारत, आयुष मेडिकल एसोसिएशन व विभिन्न संगठनों एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव डा नागेन्द्र नारायण शर्मा ने भी रक्तदान करने के साथ रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से अधिक पुण्य किसी कार्य में नही मिलता, क्योंकि रक्तदान करके न सिर्फ हम किसी की जिंदगी बचाते हैं, बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है। रक्तदान करने वाले कि सेहत पर किसी तरह का कोई बुरा असर नही होता अपितु शारीरिक तौर पर तो लाभ होता ही है। साथ ही रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाने की जो अनमोल खुशी मिलती है उससे मानसिक संतुष्टि भी प्राप्त होती है।

Shivpuri Crime Information: शिवपुरी जिले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, सुबह सड़क पर मिली लाश

Shivpuri Crime Information: पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर जताया हत्या करने का संदेह, पुलिस ने राउंडअप किए कुछ संदिग्ध।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 09:43 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 09:48 PM (IST)

Shivpuri Crime News: शिवपुरी जिले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, सुबह सड़क पर मिली लाश
शिवपुरी जिले में हत्या।

Shivpuri Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी/खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत ग्राम सिमलार में रविवार की सुबह एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का खून से सना हुआ शव सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के स्वजन ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने स्वजन के संदेह के आधार पर गांव के कुछ लोगों को राउंड अप किया है। पुलिस ने फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिमलार निवासी बलवरी सिंह पुत्र भुजवल सिंह यादव उम्र 48 वर्ष शनिवार की रात 11:30 बजे खेत पर अपने छोटे भाई जगदीश यादव से घर पर खाना खाने जाने की बात कह कर निकला था।

इसके बाद वह न तो घर पहुंचा और न ही वापिस खेत पर लौट कर आया। सुबह करीब छह बजे गांव वालों ने बलवीर यादव का शव सिमलार के रास्ते पर सड़क पर पड़ा देखा। बलवीर के शरीर पर धारदार हथियारों और चोटों के निशान थे। प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि हत्यारों ने बलवीर को सड़क पर घेर कर उसकी निर्मम मारपीट कर धारदार हथियारों से चोट पहुंचाकर मौत के घाट उतारा है।

फिलहाल न तो हत्यारों का कोई सुराग लग सका है और न ही हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सका है। पुलिस ने फिलहाल मृतक का पीएम करवा कर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है। मृतक बलवीर यादव शिवपुरी पुलिस रिकार्ड में पुराना हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ तमाम गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि संभवत: किसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।

खाना खाने के लिए खेत से घर की तरफ गया था, परंतु वह घर नहीं पहुंचा। उसका शव भी खेत से घर वाले रास्ते पर न मिलकर, किसी दूसरे रास्ते पर मिला है। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे पहला सवाल तो यह है कि आखिर मृतक वहां तक कैसे पहुंचा। उसका घर तो रास्ते में ही छूट गया था। उनके अनुसार जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

जमीन की रंजिश और प्रेम प्रसंग हो सकता है हत्या की वजह

मृतक के भाई जगदीश के अनुसार करीब चार माह पहले खेत में मवेशी घुसाकर फसल चराने को लेकर गांव के रूप सिंह, राहुल, बृजेंद्र सिंह, रानू यादव, मुन्ना यादव से झगड़ा हुआ था। बकोल जगदीश सभी लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह रास्ते में चाहे जब उन्हें ताना देते रहते थे।

इसके अलावा ग्राम पिपरई में उसने सरकारी जमीन पर फसल की थी उस जमीन पर चंद्रभान यादव व एक अन्य ने कब्जा कर लिया था। इसी को लेकर चंद्रभान से भी विवाद चला आ रहा है। ऐसे में इन सभी लोगों ने मिलकर यह साजिश रची थी कि बलवीर और जगदीश की हत्या करनी है।

इसी के चलते उसके भाई को कल रात पकड़ कर सड़क पर ले जाया गया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में ग्रामीणों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बलवीर तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी, ऐसे में गांव में उसके किसी महिला से प्रेम संबंध भी थे। गांव वालों का कहना है कि बलवीर अगर खेत से घर नहीं पहुंचा तो संभवत: वहीं गया होगा और यह संबंध भी हत्या का कारण हो सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Lok Sabha Election: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनोट को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 09:15 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 09:19 PM (IST)

Lok Sabha Election: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनोट को दिया टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस बार सूची में सबसे बड़ा नाम उम्मीदवारों के तौर पर सामने आया है। वह फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट का है। उन्हें पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इसके अलावा टीवी के सुपरहिट श्रीराम अरुण गोविल चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्हें बीजेपी ने मेरठ लोकसभा से उतारा है। वहीं, इस लिस्ट में जिस बड़े प्रत्याशी का नाम कटा है। वह वरुण गांधी हैं। जिनका पीलीभत से टिकट काट दिया गया है।

BJP releases fifth listing of candidates for the upcoming Lok Sabha elections.

Nityanand Rai to contest from Ujiarpur.

Giriraj Singh from Begusarai.

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Dance Competitors: वर्ल्ड आफ डांस प्रतियोगिता में भोपाल के सुधांशु श्रीवास्तव बने विजेता

Dance Competitors: सुधांशु ने बताया कि वर्ल्ड आफ डांस के लिए पांच महीने से तैयारी कर रहा था। वीडियो देखकर ही मैंने डांस सीखा है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 08:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 08:50 PM (IST)

Dance Competition: वर्ल्ड आफ डांस प्रतियोगिता में भोपाल के सुधांशु श्रीवास्तव बने विजेता
सुधांशु श्रीवास्तव ट्राफी के साथ।

HighLights

  1. पेरिस में वर्ल्ड आफ डांस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते वे सोलो डांस में विजेता बने।
  2. आनलाइन पोर्टल पर इंट्री के लिए वीडियो भेजा था, जिसके बाद आनलाइन आडिशन हुए।
  3. दूसरा राउंड भी आनलाइन हुआ, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

Dance Competitors: नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। तकदीर बदली जा सकती है, लेकिन जरूरी है खुद पर भरोसा रखना। ऐसा भरोसा जैसा साफ्टवेयर इंजीनियर सुधांशु श्रीवास्तव के पास था। अपने जज्बे और हिम्मत की बदौलत उन्हें लोग इंजीनियर के रूप में कम, डांसर के तौर पर अधिक जानते हैं। सुधांशु कोई भी डांस से जुड़ी कोई भी प्रतियोगिता कभी नहीं छोड़ते। खास यह कि ज्यादातर प्रतियोगिता में वे विजेता ही रहे हैं। हाल ही में पेरिस में वर्ल्ड आफ डांस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते वे सोलो डांस में विजेता बने।

सुधांशु ने बताया कि वर्ल्ड आफ डांस के लिए पांच महीने से तैयारी कर रहा था। वीडियो देखकर ही मैंने डांस सीखा है। इस प्रतियोगिता के लिए आनलाइन डांस सीखकर प्रतिभागिता की। आनलाइन पोर्टल पर इंट्री के लिए वीडियो भेजा था, जिसके बाद आनलाइन आडिशन हुए। पास होने के बाद दूसरे राउंड के लिए चयन हुआ।

naidunia_image

दूसरा राउंड भी आनलाइन हुआ, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस राउंड में देशभर से मेरा अकेले चयन हुआ। इसके बाद फाइनल राउंड पेरिस में हुआ, जहां सोलो डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 10 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Lok Sabha Election: कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

Naveen Jindal Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नेता नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 08:28 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 08:28 PM (IST)

Lok Sabha Election: कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल
पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Naveen Jindal Joins BJP: कुरक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की सूचना सामने आई थी कि कुछ देर बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। नवीन ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा। पूर्व सांसद के बीजेप में जाने की अटकलें थीं। रविवार शाम अपने इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

नवीन जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नवीन जिंदल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने दस साल कांग्रेस के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Korba Information : खाने से सात बीमार, मासूम की मौत, फूड पाइजनिंग की आशंका

Korba Information : समीपस्थ ग्राम गिधौरी में फुड पाइजनिंग से एक ही परिवार के सात लोग शिकार हो गए। इनमें तीन साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 03:36 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 03:36 PM (IST)

Korba News :  खाने से सात बीमार, मासूम की मौत, फूड पाइजनिंग की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि कोरबा। समीपस्थ ग्राम गिधौरी में फुड पाइजनिंग से एक ही परिवार के सात लोग शिकार हो गए। इनमें तीन साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

उरगा थाना अंतर्गत ग्राम गिधौरी में रविवार को होली की खुशियां मातम में बदल गई और गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव में निवासरत एक ही परिवार के माता- पिता और तीन बच्चे समेत चाचा के बच्चे ने फुड पाइजनिंग के शिकार हुए। सभी लोग एक साथ बैठक कर रोटी व चाय का सेवन किए। इसके बाद एक के बाद एक करते हुए सभी लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी गई। स्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 एबुंलेंस के माध्यम से सभी लोगों को उपचार के लिए कोरबा लाकर जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां तीन वर्ष की मासूम अमृता कंवर की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि घटना में दो की हालत गंभीर है।

IPL 2024 RCB vs PBKS: पंजाब के खिलाफ पहली जीत हासिल करने उतरेगी आरसीबी, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

IPL 2024 RCB vs PBKS Match Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का छठवां मुकाबला सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 07:48 PM (IST)

IPL 2024 RCB vs PBKS: पंजाब के खिलाफ पहली जीत हासिल करने उतरेगी आरसीबी, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
IPL 2024 RCB vs PBKS Match Preview

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RCB vs PBKS Match Preview: आईपीएल का कारवां अगले मुकाबले के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गया है। जहां आमतौर पर गेंदबाजों को बहुत मदद नहीं मिलती है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन के पहले मैच में मिली हार से उबरने के लिए अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। वहीं, पंजाब किंग्स को अपना नया घर रास आ गया। उन्होंने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली को हराकर विजयी शुरुआत की है। विराट कोहली हमेशा की तरह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार रहेंगे। पहले मुकाबले की नाकामी के बावजूद नंबर चार पर खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल एक ओर सफल सीजन की उम्मीद करेंगे। पंजाब किंग्स के लिए सैम कुरेन ने चौथे स्थान पर आकर 63 रन पारी खेली थी।

पहले मैच में आरसीबी का शीर्ष क्रम ध्वस्त होते दिखा। हालांकि अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने निचले क्रम में रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत की। लेकिन हर्षल पटेल से टीम को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फाफ डु प्लेसिस ऑपनिंग मैच में जबरदस्त फॉर्म में दिखे। हालांकि इस बार किंग्स के पास प्लेसिस को रोकने के लिए कगिसो रबाडा है। पंजाब किंग्स में आमतौर पर निरंतरता की कमी दिखाई देती है, लेकिन पिछले सीजन में घर से बाहर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 7 में से 5 मैच जीते थे। आरसीबी को पहली जीत की तलाश है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 हेड टू हेड (IPL 2024 RCB vs PBKS Head To Head)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डाले तों पीसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 31 बार टकराई हैं। इसमें 17 बार पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी को 14 मुकाबलों में जीत मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RCB vs PBKS Possible Enjoying 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 RCB vs PBKS Dream11 Crew)

बल्लेबाज- विराट कोहली, शिखर धवन (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो

विकेटकीपर- जितेश शर्मा

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन

गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL 2024 RR vs LSG Match Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया, राहुल-पूरन की फिफ्टी नहीं आई काम

IPL 2024 RR vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत से आगाज किया। जयपुर में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से पटखनी दी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 08:03 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 08:03 PM (IST)

IPL 2024 RR vs LSG Match Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया, राहुल-पूरन की फिफ्टी नहीं आई काम
राजस्थान रॉयल्स ने जीत से की आईपीएल 2024 की शुरुआत।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RR vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत से आगाज किया। जयपुर में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से पटखनी दी। 194 रन के टारगेट का पीछा करते हुए LSG केएल राहुल (58) और निकोलस पूरन (64) के अर्धशतकों के बाद 6 विकेट पर 173 रन ही बना की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 193 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने तीन चौके व छह छक्कों की मदद से 82* रन बनाए। उन्होंने अलावा रियान पराग (43) और ध्रुव जुरेल ने 20 रन की पारी खेली।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Holi 2024: इंदौर में निभाई 295 साल से चली आ रही परंपरा, सबसे पहले जली राजवाड़ा चौक पर सरकारी होली

Holi 2024: फाल्गुन पूर्णिमा पर शहरभर में रविवार को जगह-जगह होगा होलिका दहन, सोमवार को धुलेंडी। रंग उड़ाते निकलेगी मतवालों की टोली, फाग उत्सव सहित कई आयोजन।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 01:50 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 08:10 PM (IST)

Holi 2024: इंदौर में निभाई 295 साल से चली आ रही परंपरा, सबसे पहले जली राजवाड़ा चौक पर सरकारी होली
राजवाड़ा पर सरकारी होलिका का दहन परंपरागत पूजन के साथ रविवार शाम को हुआ।

Holi 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा के साये के बीच रविवार को इंदौर में जगह-जगह होलिका दहन हुआ। सबसे पहले 295 साल से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए सरकारी होली का दहन राजवाड़ा पर किया गया। यहां होली दहन के पूर्व होलिका का पूजन होलकर राजवंश के रिचर्ड होलकर ने किया। स्वच्छता में नंबर वन शहर पर्यावरण संरक्षण की भावना से होलिका दहन में गाय के गोबर के कंडों का उपयोग हुआ। सोमवार को धुलेंडी के दिन शहर में रंग-गुलाल खेला जाएगा।

naidunia_image

राजवाड़ा पर सरकारी होलिका दहन के पूर्व होलिका का पूजन होलकर राजवंश के रिचर्ड होलकर ने किया। – नईदुनिया

ज्योतिर्विद कान्हा जोशी के अनुसार, पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9.56 से शुरू होकर रात 12.30 बजे तक होगी। इसके साथ भद्रा शुरू होकर रात 11.14 बजे तक रहेगी। प्रदोषकाल में होलिका दहन शाम 6.34 से रात 7.53 बजे तक भद्रा के पुच्छ में करना शास्त्र सम्मत बताया जा रहा है। राजपरिवार के पुजारी लीलाधर वारकर गुरुजी के अनुसार राजवाड़ा पर होली शाम 7 बजे जलाई गई। सरकारी होली की अग्नि को लोग अपनी होली जलाने के लिए लेकर गए।

पर्यावरण संरक्षण का लेंगे संकल्प

  • पंचदेव मंदिर एमआइजी कालोनी एवं रहवासी समिति सेक्टर में फाग उत्सव मनाया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। यहां गाय के गोबर के कंडों से होली जलाई जाएगी।
  • अग्रवाल युवा संगठन द्वारा होलिका दहन के लिए गाय के गोबर के कंडे जलाए जा रहे हैं। रजत गर्ग ने बताया इसमें किष्किंधा धाम गोशाला के सहयोग से रविवार को भी वितरण किया जाएगा।
  • फाग उत्सव और भजन संध्या का आयोजन राजस्व ग्राम कालोनी साईं मंदिर मेन रोड छत्रीबाग में शाम 7 बजे होगा। इसमें वनखंडी हनुमान मंदिर भजनी मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • राधाकृष्ण रंगारंग बाना शाम 6.30 बजे मल्हारगंज से निकलेगा। संयोजक जयदीप जैन ने बताया कि इसमें भगवान राम-सीता-लक्ष्मण की चलित झांकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ को होली खेलते दिखाया जाएगा।
  • संस्था माहेश्वरी कुटुंब द्वारा फाग यात्रा मुकुट मांगलिक भवन गुमाश्ता नगर से निकाली जाएगी। 7 बजे भजन संध्या के साथ भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।

रंगारंग फाग महोत्सव में होंगे कई आकर्षण

श्री अग्रसेन महासभा का होली मिलन एवं रंगारंग फाग महोत्सव 25 मार्च को शाम 5 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री गार्डन पर ‘रंग दे बालीवुड’ थीम पर आयोजित होगा। अध्यक्ष जगदीश बाबाश्री एवं सचिव अखिलेश गोयल ने बताया कि फाग महोत्सव में देश-विदेश के अनेक कलाकार बुलाए गए हैं, जो अपनी कला एवं हुनर का प्रदर्शन कर होली के रंग को नए आयाम देंगे। इस मौके पर सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत केशरिया टीका और सुगंधित इत्र लगाकर किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रितों के लिए होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।