Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य ढेर

Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के डोडीतुमनार व गोंड़पल्ली के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 02:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 03:50 PM (IST)

Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य ढेर

सुकमा। Naxal Encounter in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के डोडीतुमनार व गोंड़पल्ली के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली की पहचान आवलम पोदिया के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुठडेढ़ में मारा गया नक्‍सली बीजापुर जिले के गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य है।मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक हथियार व सामग्री बरामद किए हैं।

पर्चा व विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

इससे पहले बीजापुर जिले के गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ा है। जिनके पास से टिफिन बम व शासन विरोधी पंपलेट व पर्चा बरामद किया गया है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोबरा 210 व थाना बासागुड़ा की पार्टी गगनपल्ली की ओर निकली थी।

इस दौरान गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते हुए दो संदिग्ध को पकड़ा गया जिनके पास रखे थैला की तलाशी में थैला से टिफिन बम एवं प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन द्वारा शासन विरोधी पाम्पलेट एवं पर्चा बरामद किया गया। पूछताछ पर अपना नाम माड़वी कोसा, पोड़ियाम हड़मा बताया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे