Maihar Crime Information: मैहर जिले में ईट मारकर से श्रमिक पति-पत्नी की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Maihar Crime Information: मौके पर मिले साक्ष एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 04:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 04:28 PM (IST)

Maihar Crime News: मैहर जिले में ईट मारकर से श्रमिक पति-पत्नी की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मैहर में हत्या की वारदात।

HighLights

  1. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली है।
  2. ईट भट्ठे में काम किया करते थे और रात में वहीं रुककर रखवाली भी करते थे।
  3. दोनों मैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपगंज गांव के ही रहने वाले हैं।

Maihar Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मैहर जिले के रूपगंज में संचालित ईट के भट्ठे में बीती रात ईट मारकर मजदूर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। उक्त घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को उपलब्ध कराई। सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर भेज दिया है।

पीएम उपरांत शव को तक के परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही रीवा रेंज के डीआईजी साकेत पांडे भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मिले साक्ष एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। पति पत्नी ईट भट्ठे में काम करते थे। जहां पर उनकी हत्या हुई है।

naidunia_image

अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए सीसी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया गया है। अब तक हुई छानबीन के दौरान यह पता चला है कि पति पत्नी ईट भट्ठे में काम किया करते थे और रात में वहीं रुककर रखवाली भी करते थे।

पहचान का हो सकता है आरोपित

डीआईजी साकेत पांडे नईदुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिस तरीके से हत्या की गई है। घटनास्थल देखकर यह पता चलता है कि पति-पत्नी हत्यारे को पहचानते थे। यही कारण है कि महिला श्रमिक के शव से तकरीबन 50 फीट दूर पति का शव मिला है। हत्या में आरोपियों द्वारा धारदार हथियार का इस्तेमाल न करके ईट का ही इस्तेमाल किया है गया है।

अब तक हुई जांच के दौरान यह पता चला है कि दोनों मैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपगंज गांव के ही रहने वाले हैं। जहां पति की पहचान रामू कोल उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं महिला की पहचान पत्नी चंदाबाई उम्र 48 वर्ष के रूप में की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014