Lok Sabha Election 2024: प्रकाश अंबेडकर से गठबंधन खत्म होने पर बोले संजय राउत, ये एकतरफा फैसला, उद्धव से चर्चा करनी थी

Lok Sabha Election 2024: संजय राउत ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर को ऐसा एलान करने से पहले उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। यह एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 03:28 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 03:28 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश अंबेडकर से गठबंधन खत्म होने पर बोले संजय राउत, ये एकतरफा फैसला, उद्धव से चर्चा करनी थी
संजय राउत (फाइल फोटो)

एजेंसी, मुंबई। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने शिवसेना (यूबीटी) से गठबंधन खत्म होने की बात कुछ दिनों पहले कही है। उन्होंने कहा कि अब शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन अस्तित्व में नहीं है। अब गठबंधन खत्म पर होने पर संजय राउत का बयान समाने आया है। उन्होंने इससे एकतरफा फैसला बताया है।

मिलकर काम कर रहा था गठबंधन

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर ने अपने गठबंधन की घोषणा की थी तो लोकसभा चुनाव एजेंडे में नहीं थे। संजय राउत ने कहा, ‘हमारा गठबंधन विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में मिलकर काम कर रहा था। यह गठबंधन नेक इरादों के साथ किया गया था।’

उद्धव ठाकरे से बात कर लेते

संजय राउत ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर को ऐसा एलान करने से पहले उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। यह एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा, ‘अंबेडकर को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। महाविकास अघाड़ी द्वारा उन्हें राज्य की चार लोकसभा सीटें देने की पेशकश बनी हुई है।’

सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी

शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए ने पिछले साल गठबंधन का एलान किया था। प्रकाश अंबेडकर की पार्टी लोकसभा चुनाव में एमवीए के साथ हाथ मिलाने पर विचार कर रही है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत बेनतीजा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह