IPL 2024 RCB vs PBKS: पंजाब के खिलाफ पहली जीत हासिल करने उतरेगी आरसीबी, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

IPL 2024 RCB vs PBKS Match Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का छठवां मुकाबला सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 07:48 PM (IST)

IPL 2024 RCB vs PBKS: पंजाब के खिलाफ पहली जीत हासिल करने उतरेगी आरसीबी, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
IPL 2024 RCB vs PBKS Match Preview

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RCB vs PBKS Match Preview: आईपीएल का कारवां अगले मुकाबले के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गया है। जहां आमतौर पर गेंदबाजों को बहुत मदद नहीं मिलती है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन के पहले मैच में मिली हार से उबरने के लिए अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। वहीं, पंजाब किंग्स को अपना नया घर रास आ गया। उन्होंने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली को हराकर विजयी शुरुआत की है। विराट कोहली हमेशा की तरह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार रहेंगे। पहले मुकाबले की नाकामी के बावजूद नंबर चार पर खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल एक ओर सफल सीजन की उम्मीद करेंगे। पंजाब किंग्स के लिए सैम कुरेन ने चौथे स्थान पर आकर 63 रन पारी खेली थी।

पहले मैच में आरसीबी का शीर्ष क्रम ध्वस्त होते दिखा। हालांकि अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने निचले क्रम में रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत की। लेकिन हर्षल पटेल से टीम को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फाफ डु प्लेसिस ऑपनिंग मैच में जबरदस्त फॉर्म में दिखे। हालांकि इस बार किंग्स के पास प्लेसिस को रोकने के लिए कगिसो रबाडा है। पंजाब किंग्स में आमतौर पर निरंतरता की कमी दिखाई देती है, लेकिन पिछले सीजन में घर से बाहर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 7 में से 5 मैच जीते थे। आरसीबी को पहली जीत की तलाश है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 हेड टू हेड (IPL 2024 RCB vs PBKS Head To Head)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डाले तों पीसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 31 बार टकराई हैं। इसमें 17 बार पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी को 14 मुकाबलों में जीत मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RCB vs PBKS Possible Enjoying 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 RCB vs PBKS Dream11 Crew)

बल्लेबाज- विराट कोहली, शिखर धवन (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो

विकेटकीपर- जितेश शर्मा

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन

गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह