Indore Crime Information: इंदौर में नाबालिग की 32 साल के अकबर से शादी, काजी सहित छह पर केस दर्ज
Indore Crime Information: ससुराल में मारपीट होने पर बाल विवाह की हकीकत सामने आई। दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 05:53 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 05:53 PM (IST)

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खजराना पुलिस ने बाल विकास विभाग की शिकायत पर काजी सहित छह पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है। आरोप है कि 15 वर्षीय किशोरी का चोरी-छुपे निकाह करवाया। ससुराल में प्रताड़ित होने पर किशोरी ने हेल्पलाइन पर शिकायत की तो हकीकत उजागर हो गई।
.jpg)
पुलिस के मुताबिक, सरदारपुर (धार) निवासी 15 वर्षीय किशोरी का 14 जनवरी को चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में चोरी-छुपे अकबर निवासी गीतानगर से निकाह करवाया गया था। निकाह के बाद किशोरी घरेलू हिंसा का शिकार हुई। उसने हेल्पलाइन नंबर पर काल कर महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायत कर दी।
गर्भवती हो गई नाबालिग
टीम ने बच्ची के कथन लिए तो पता चला कि उसका एक गोदाम में 32 साल के अकबर से निकाह करवाया गया था। टीम ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया तो वह गर्भवती निकली। पुलिस ने अकबर, बच्ची के माता-पिता, सास-ससुर और काजी को भी आरोपित बनाया है।


