In the present day in Indore: अग्रसेन चौराहा से निकलेगी फाग यात्रा, छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा

In the present day in Indore: इंदौर शहर में आज 25 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: अग्रसेन चौराहा से निकलेगी फाग यात्रा, छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा

In the present day in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 25 मार्च को धुलेंडी पर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर विभिन्न समाजों के होली मिलन समारोह के साथ रंगारंग बाने भी निकाले जाएंगे। केंद्रीय साईं सेवा समिति द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त हाइलिंक सिटी में भी पूजा-अर्चना होगी।

– केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा साईं बाबा महोत्सव में प्रभातफेरी सुबह 6 बजे हवा बंगला स्थित नीम वाले साईं बाबा मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल होकर रंग गुलाल उड़ाएंगे। इसके साथ ही साई भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया जाएगा।

– हाईलिंक सिटी में पार्श्वनाथ जैन मंदिर स्थित भगवान भोमिया एवं अन्य देवी देवताओं के समक्ष श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाजजन चार घंटे तक पूजन अर्चन कर सामूहिक होलिका उत्सव मनाएंगे। इस मौके पर अष्टप्रकारी पूजन सुबह 7 बजे और भोमिया जी महाराज का पूजन अर्चन सुबह 8 बजे शुरू होगा। महाआरती सुबह 10 बजे की जाएगी। पूजन के बाद देवी-देवताओं के चरणों में रंग-गुलाल अर्पित किया जाएगा।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.15 बजे नाम जप परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल होंगे। प्रभु की नाम महिमा का गुणगाण करते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा लगाई जाएगी।

– श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा सुबह 9 बजे फाग यात्रा अग्रसेन चौराहा स्थित अग्रसेन प्रतिमा से निकाली जाएगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मोदी परिसर छावनी में संपन्न होगी। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। मार्ग में मतवालों की टोली लोगों को रंग में भिगोते हुए निकलेगी।

– श्री अग्रसेन महासभा का होली मिलन एवं रंगारंग फाग महोत्सव शाम 5 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री गार्डन पर ‘रंग दे बालीवुड’ थीम पर आयोजित होगा। इस मौके पर सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत केशरिया टीका और सुगंधित इत्र लगाकर किया जाएगा।

– माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह शाम 6 बजे से दलाल बाग, एरोड्रम रोड पर होगा। इसमें कवि अमन अक्षर भगवान राम पर अपनी कविताएं सुनाएंगे। महिला संगठन द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।