In the present day in Indore: अग्रसेन चौराहा से निकलेगी फाग यात्रा, छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा

In the present day in Indore: इंदौर शहर में आज 25 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: अग्रसेन चौराहा से निकलेगी फाग यात्रा, छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा

In the present day in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 25 मार्च को धुलेंडी पर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर विभिन्न समाजों के होली मिलन समारोह के साथ रंगारंग बाने भी निकाले जाएंगे। केंद्रीय साईं सेवा समिति द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त हाइलिंक सिटी में भी पूजा-अर्चना होगी।

– केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा साईं बाबा महोत्सव में प्रभातफेरी सुबह 6 बजे हवा बंगला स्थित नीम वाले साईं बाबा मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल होकर रंग गुलाल उड़ाएंगे। इसके साथ ही साई भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया जाएगा।

– हाईलिंक सिटी में पार्श्वनाथ जैन मंदिर स्थित भगवान भोमिया एवं अन्य देवी देवताओं के समक्ष श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाजजन चार घंटे तक पूजन अर्चन कर सामूहिक होलिका उत्सव मनाएंगे। इस मौके पर अष्टप्रकारी पूजन सुबह 7 बजे और भोमिया जी महाराज का पूजन अर्चन सुबह 8 बजे शुरू होगा। महाआरती सुबह 10 बजे की जाएगी। पूजन के बाद देवी-देवताओं के चरणों में रंग-गुलाल अर्पित किया जाएगा।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.15 बजे नाम जप परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल होंगे। प्रभु की नाम महिमा का गुणगाण करते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा लगाई जाएगी।

– श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा सुबह 9 बजे फाग यात्रा अग्रसेन चौराहा स्थित अग्रसेन प्रतिमा से निकाली जाएगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मोदी परिसर छावनी में संपन्न होगी। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। मार्ग में मतवालों की टोली लोगों को रंग में भिगोते हुए निकलेगी।

– श्री अग्रसेन महासभा का होली मिलन एवं रंगारंग फाग महोत्सव शाम 5 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री गार्डन पर ‘रंग दे बालीवुड’ थीम पर आयोजित होगा। इस मौके पर सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत केशरिया टीका और सुगंधित इत्र लगाकर किया जाएगा।

– माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह शाम 6 बजे से दलाल बाग, एरोड्रम रोड पर होगा। इसमें कवि अमन अक्षर भगवान राम पर अपनी कविताएं सुनाएंगे। महिला संगठन द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

रेलवे स्टेशन में दो आरोपितों से 24 किलो गांजा बरामद

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:04 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:04 PM (IST)

रेलवे स्टेशन में दो आरोपितों से 24 किलो गांजा बरामद

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में जांच के दौरान आरपीएफ ने दो लोगों को 24 किलो गांजा के साथ बरामद किया है। गांजा प्लास्टिक की बोरी में रखे हुए थे। जब सुरक्षा टीम उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची तो भागने लगे। इस पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरपीएफ को जानकारी मिली कि दो व्यक्ति बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार-पांच में मौजूद हैं। उनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी, सहायक निरीक्षक टीआर कुर्रे एवं मातहत स्टाफ आरक्षक सुनील कुमार, अजय यादव के साथ प्लेटफार्म पहुंचकर जांच करने लगे। नागपुर छोर पर शौचालय के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार दो व्यक्तियों को देखा गया। उनके पास दो सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी रखी हुई थी। जब टीम उनकी तरफ बढ़ने लगी तो दोनों भागने का प्रयास करने लगे। इस पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने उन्होंने अपना नाम लालचंद निवासी ग्राम ताका पोस्ट शाहगंज थाना शाहगंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश और श्याम सिंह उर्फ हल्ले सिंह निवासी ग्राम गुंजी पोस्ट हिन्डोरिया थाना हिन्डोरिया जिला दमोह मध्यप्रदेश बताया। बोरी में रखे सामान के विषय में पूछने पर वह गोलमोल जवाब देने लगे। तब कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों सफेद बोरी में मादक पदार्थ गांजा होना बताया। दोनो बोरी को खोलकर चेक करने पर पहली बोरी में दो सफेद पालीथीन के अंदर 16 किलो मादक पदार्थ गांजा व दूसरी बोरी में एक सफेद पालिथिन के अंदर आठ किलो गांजा जब्त किया गया। मौके पर गवाहों के समक्ष एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई पूरी कर आरोपितों को जब्त 24 किलो गांजा के साथ शासकीय रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Jabalpur Lok Sabha Seat: जबलपुर लोकसभा सीट पर शरद यादव ने तोड़ा था कांग्रेस का तिलिस्म

Jabalpur Lok Sabha Seat: शरद यादव ने जबलपुर में इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की। इस दौरान छात्र नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Jabalpur Lok Sabha Seat: जबलपुर लोकसभा सीट पर शरद यादव ने तोड़ा था कांग्रेस का तिलिस्म
शरद यादव।

HighLights

  1. जेल में रहने के बावजूद सर्वदलीय पार्टी के प्रत्याशी के रूप में शरद यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
  2. कांग्रेस ने स्व. सेठ गोविंद दास के पोते रविमोहन को प्रत्याशी बनाया था।
  3. इसके खिलाफ सभी अन्य दलों ने मिलकर शरद यादव को प्रत्याशी तय किया।

Jabalpur Lok Sabha Seat: पंकज तिवारी, जबलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की राजनीति का सफर जबलपुर से ही शुरू हुआ था। छात्र नेता के बाद वह लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। खास बात यह है कि जबलपुर से ही उनके लोकसभा पहुंचने का रास्ता साफ हुआ। उन्होंने 1974 के उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार जीत का तिलिस्म जबलपुर में तोड़ा। उस वक्त वह जयप्रकाश नारायण (जेपी आंदोलन) की वजह से रायपुर जेल में बंद थे। जेल में रहने के बावजूद सर्वदलीय पार्टी के प्रत्याशी के रूप में शरद यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

शरद यादव ने जबलपुर में इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की। इस दौरान छात्र नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। पत्रकार और राजनीतिक जानकार रविन्द्र बाजपेयी बताते हैं कि जेपी आंदोलन के वक्त वर्ष 1974 में ही लोकसभा सदस्य सेठ गोविंददास की असमय मौत हो गई। इस वजह से उपचुनाव हुए।

कांग्रेस ने स्व. सेठ गोविंद दास के पोते रविमोहन को प्रत्याशी बनाया था। इसके खिलाफ सभी अन्य दलों ने मिलकर शरद यादव को प्रत्याशी तय किया। शरद यादव ने लोकदल से हलधर किसान चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यहीं से उनकी जीत का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद 1977 में कांग्रेस के जगदीश नारायण अवस्थी को मैदान में उतारा था। इस बार फिर से लोकदल की तरफ से शरद यादव लोकसभा चुनाव मैैदान में उतरे और चुनाव जीता।

naidunia_image

उनकी जीत की हैट्रिक वर्ष 1980 के लोकसभा चुनाव में बरकरार नहीं रह पाई। जानकारों की मानें तो शरद यादव जबलपुर के बाद उत्तर प्रदेश की बदांयू सीट और बिहार की मधेपुरा सीट से भी जीत दर्ज कर संसद तक का सफर तय किया था। शरद यादव राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। वे सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके अलावा अलग-अलग विभागों में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया था। जनवरी, 2023 में उनका निधन हो गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

MP Lok Sabha Election: पिछले चुनाव में मालवांचल और मध्य भारत ने भाजपा को दिलाई थी अच्छी बढ़त, कांग्रेस का सहारा बना था ग्वालियर-चंबल

MP Lok Sabha Election: आगामी चुनाव के लिए अंचलवार समीकरण बना रहे दोनों दल।

By shashi tiwari

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 03:30 AM (IST)

MP Lok Sabha Election: पिछले चुनाव में मालवांचल और मध्य भारत ने भाजपा को दिलाई थी अच्छी बढ़त, कांग्रेस का सहारा बना था ग्वालियर-चंबल
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. मालवांचल में कुल वैध मत में 58.44 और मध्य भारत में 64.66 प्रतिशत भाजपा को मिले।
  2. कांग्रेस सभी अंचल में हारी, लेकिन उसका सबसे बड़ा सहारा ग्वालियर-चंबल अंचल बना।
  3. दोनों दल अपनी-अपनी जीत के लिए अंचलवार समीकरण बना रहे हैं।

MP Lok Sabha Election: शशिकांत तिवारी, भोपाल। चुनाव लोकसभा के हों या विधानसभा के प्रदेश के हर अंचल की अपनी अलग कहानी रहती है। लोकसभा चुनाव में तो चुनावी मुद्दे भी प्रदेश में एक ही रहते हैं, पर हर अंचल में मतदाताओं की पसंद जुदा-जुदा सामने आती रही है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो मालवांचल की आठ और मध्य भारत की पांच लोकसभा सीटों ने भाजपा को अच्छी बढ़त दिलाई। मालवांचल में कुल वैध मत में 58.44 और मध्य भारत में 64.66 प्रतिशत भाजपा को मिले। कांग्रेस सभी अंचल में हारी, लेकिन उसका सबसे बड़ा सहारा ग्वालियर-चंबल अंचल बना।

भाजपा को सबसे कम 51.50 प्रतिशत और कांग्रेस को सर्वाधिक 38.53 प्रतिशत मत इसी अंचल में मिले। भाजपा-कांग्रेस का अंचलवार मत प्रतिशत में अंतर की बात करें तो यह सर्वाधिक 33.81 प्रतिशत मध्य भारत में रहा। यानी यह अंचल कांग्रेस के लिए इस लोकसभा चुनाव में भी बड़ी चुनौती है। मतों के अंतर की गहरी खाई को पाटना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। दोनों के बीच मतों का सबसे कम अंतर ग्वालियर चंबल में 12.97 प्रतिशत और इसके बाद महाकोशल में 15 प्रतिशत रहा। दोनों दल अपनी-अपनी जीत के लिए अंचलवार समीकरण बना रहे हैं।

अब 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इसमें भी कांग्रेस अन्य अंचलों की अपेक्षा ग्वालियर-चंबल में अच्छी स्थिति में रही। भाजपा को 45.5 और कांग्रेस को 38.2 प्रतिशत मत मिले थे। यानी दोनों के बीच मात्र सात प्रतिशत मतों का ही अंतर थो जो 2019 में बढ़कर 12.97 प्रतिशत हो गया। महाकोशल अंचल में भाजपा को 46 और कांग्रेस को 39.97 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच मात्र 6.7 प्रतिशत मतों का ही अंतर था जो 2019 में बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा 15.4 प्रतिशत हो गया।

naidunia_image

हालांकि, मध्य भारत में 2014 और 2019 के परिणाम दोनों दलों के लिए लगभग एक जैसे ही रहे। 2019 में इनके बीच मतों का अंतर 33.81 प्रतिशत और 2014 में 32.6 प्रतिशत था। बुंदेलखंड में भाजपा को कांग्रेस से 22.9 प्रतिशत अधिक मत मिले थे, जबकि 2019 में 32.9 प्रतिशत ज्यादा। बता दें कि 2014 में कांग्रेस दो सीट गुना और छिंदवाड़ा ही जीत पाई थी। लोकसभा ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस की अच्छी स्थित रही है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस अंचलवार मिले मत (प्रतिशत में)

चुनाव वर्ष — 2019 — 2014

अंचल– भाजपा– कांग्रेस — अंतर — भाजपा– कांग्रेस — अंतर

मालवा-निमाड़– 58.44 — 37.32–21.12– 57.89–35.40–22.49

महाकोशल — 52.69–37.29–15.4– 46.74–39.97– 6.77

विंध्य — 56.32– 29.55– 26.82– 47.54–33.22–14.22

ग्वालियर-चंबल –51.50–38-53– 12.97– 45.59–38.26– 7.33

बुंदेलखंड — 62.18– 29.28– 32.9– 54.96– 32– 22.96

मध्य भारत — 64.66– 30.85– 33.81– 63–30.4– 32.6

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

अवकाश में भी खुला रजिस्ट्री कार्यालय, फिर भी लक्ष्य से दूर

छह दिन शेष, कैसे होगी 10 फीसदी राजस्व की प्राप्ति

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:06 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:06 PM (IST)

अवकाश में भी खुला रजिस्ट्री कार्यालय, फिर भी लक्ष्य से दूर

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।

जिला पंजीयक कार्यालय को राज्य शासन द्वारा तय राजस्व का लक्ष्य इस साल पूरा होने में संशय की स्थिति है। टारगेट पूरा करने के लिए शासन इस वर्ष से मार्च महीने में छुट्टी की कटौती कर साप्ताहिक और अन्य अवसरों पर मिलने वाले अवकाश में रजिस्ट्री आफिस खोला। रजिस्ट्री कराने वालों ने रूचि नहीं दिखाई। इसके कारण आज भी जिला पंजीयक कार्यालय लक्ष्य से 45 करोड़ पीछे चल रहा है।

जिला पंजीयक कार्यालय को इस वर्ष तकरीनब 235 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य मिला है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। होली पर्व के अवसर पर राज्य शासन ने 24 और 25 मार्च को अवकाश घोषित कर दिया है। विभाग के पास छह दिन बचे हैं। इन दिनों में 45 करोड़ राजस्व अर्जित करना मुश्किल नजर आ रहा है। राज्य शासन ने जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर सरकारी खजाना भरने के लिए 16 मार्च शनिवार, 17 मार्च रविवार, 23 मार्च शनिवार, 29 मार्च शुक्रवार, 30 मार्च शनिवार, 31 मार्च रविवार अवकाश के दिनों में 16 मार्च से 31 मार्च तक कुल छह दिनों में भी पंजीयन कार्यालय में आम दिनों की तरह काम काज जारी रहा। इसके बाद भी लक्ष्य की पूर्ति होने में संशय है। विभागीय अफसरों की माने तो अन्य वर्षों की तुलना में वित्तीय वर्ष के अंत मार्च महीने में रजिस्ट्री कराने के लिए लोग नहीं पहुंचे। इसलिए विभाग राजस्व अर्जित करने में पीछे चल रहा है। मौजूदा स्थिति में जिला पंजीयन कार्यालय ने तकरीबन 80 फीसद लक्ष्य पूरा कर लिया है।

पांच वर्षों से शुल्क में नहीं हुई वृद्धि

बीते पांच साल से जिले में जमीन और रजिस्ट्री की कीमत यथावत है। किसी तरह की कोई बढ़ोतरी शासन स्तर पर नहीं की गई है। अगले वित्तीय वर्ष में रजिस्ट्री और जमीन की सरकारी कीमत में परिवर्तन होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मार्च महीने में रजिस्ट्री कराने के बजाए अगले वित्तीय वर्ष में रजिस्ट्री कराने की सोच रहे हैं।

हाई कोर्ट ने जनहित याचिका किया खारिज, जब्त करें अमानत राशि

डिवीजन बेंच की कड़ी टिप्पणी, याचिकाकर्ता खुद पार्षद हैं, ऐसा नहीं हो सकता कि वे नगर पंचायत की कार्रवाई से अनजान हो

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:07 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:07 PM (IST)

हाई कोर्ट ने जनहित याचिका किया खारिज, जब्त करें अमानत राशि

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर पंचायत गौरेला की पार्षद और उनके पति द्वारा दायर जनहित याचिका को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कड़ी टिप्पणी के साथ खारिज कर दिया है। साथ ही अमानत राशि को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कड़ी टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने कहा कि हम संतुष्ट नहीं है कि यह एक वास्तविक याचिका है जो जनहित के रूप में दायर किया गया है।

गौरेला नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक आठ की पार्षद ममता जायसवाल और उनके पति प्रदीप जायसवाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अलग-अलग जनहित याचिका दायर की थी। इसमें प्रेसिडेंट इन कौंसिल के निर्णय के विपरीत नगर पंचायत के अफसरों द्वारा कार्य करने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल के डिवीजन बेंच में हुई। डिवीजन बेंच ने कहा है कि याचिकाकर्ता ममता जायसवाल वार्ड नंबर आठ का पार्षद है और याचिकाकर्ता नंबर दो प्रदीप जायसवाल याचिकाकर्ता नंबर एक ममता के पति है और वे नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से अनजान नहीं हैं। याचिकाकर्ताओं ने सीएमओ नगर पंचायत की कार्रवाई के खिलाफ पहले ही एसडीएम गौरेला से शिकायत की है। प्रकरण एसडीएम के कोर्ट में विचाराधीन है। याचिकाकर्ताओं ने दायर जनहित याचिका में कहा है कि राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित जमीन राजस्व अभिलेखों में लंबे समय से आयुर्वेदिक औषधालय के नाम से दर्ज है। वहां एक आयुर्वेदिक अस्पताल बना हुआ था और विधिवत काम कर रहा था। चूंकि आयुर्वेदिक औषधालय की इमारत जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर पंचायत, गौरेला के अध्यक्ष-इन-काउंसिल (पीआइसी) ने 13 अगस्त 2022 को एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि आयुर्वेदिक औषधालय के स्थान पर आमतौर पर जनता का हित है। भूतल पर एक शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा और पहली मंजिल पर एक नए आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने खसरा नंबर 466/4 और 478/2 के भूतल पर एक शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया है और आयुर्वेदिक औषधालय का नाम दर्ज किया है। बिना पीआइसी द्वारा कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है। नगर पंचायत गौरेला और राज्य सरकार या किसी भी नगर पंचायत के अधिकारी द्वारा कोई मंजूरी या आदेश पारित किए बिना, उन्होंने पहली मंजिल पर भी शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया और अधिकारियों ने काम पूरा हुए बिना ही भूतल की दुकानों की नीलामी कर दी। इसे लेकर याचिकाकर्ताओं ने नगर पंचायत के अफसरों के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्हें पहली मंजिल पर शापिंग काम्प्लेक्स के निर्माण को रोकने और पहली मंजिल पर आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण करने के लिए कहा गया है।

नगर पंचायत सीएमओ को एसडीम ने जारी किया नोटिस

याचिकाकर्ता ममता जायसवाल की शिकायत पर एसडीएम पेंड्रारोड ने संज्ञान में लेते हुए सीएमओ नगर पंचायत गौरेला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। खसरा नंबर 466/4 और 478/2 आयुर्वेदिक के नाम पर दर्ज और आवंटित किया गया था। औषधालय और उन्हें शापिंग काम्प्लेक्स के निर्माण से पहले मंजूरी और आदेश सहित निर्माण के संबंध में सभी प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारियों का कृत्य कानून के सिद्धांतों के विपरीत है।

नगर पंचायत ने दिया जवाब

खसरा नंबर 476/1 की भूमि नगर पंचायत के कब्जे में है। गौरेला परिषद की 13 अगस्त 2010 की बैठक में प्रस्ताव संख्या 25 के तहत पुराने और जीर्ण-शीर्ण औषधालय भवन को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया और बेसमेंट में शापिंग काम्प्लेक्स और उसके बाद पहली मंजिल पर आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त भूमि रकबा 9688 वर्ग फुट है। इसमें 0.817 हेक्टेयर पर नगर का कब्जा है। नगर पंचायत गौरेला द्वारा इसका प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेजा गया और राजस्व विभाग ने आठ जून 2020 को कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को निर्देशित किया। सात जुलाई .2021 को कलेक्टर ने उक्त भूमि को नगर पंचायत गौरेला के नाम आवंटित कर दिया। जिला आयुर्वेद औषधालय, बिलासपुर ने अपने पत्र 26 नवंबर 2014 द्वारा सूचित किया था कि 13वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार उन्होंने नगर पंचायत के माध्यम से ज्योतिपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने औषधालय के निर्माण और उसके बाद एक नए स्थान पर निर्माण करने का निर्णय लिया है।

विधिविधान से हुआ होलिका दहन, आज रंगों से सराबोर होगा शहर

जोश, उमंग से भरपूर नजर आ रहे शहरवासी, रंग-गुलाल के साथ जमकर होगी मस्ती

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:14 PM (IST)

विधिविधान से हुआ होलिका दहन, आज रंगों से सराबोर होगा शहर
फाउंडेशन एकेडमी में होलिका दहन

बिलासपुर (नईदुनिया न्यूज)।

होलिका दहन रविवार को शुभ मुहूर्त में संपन्न की गई। शहर में होलिका दहन के समितियों ने इसके लिए पूरी तैयारी पहले से कर कर रखी थी। शहर में छोटे-बड़े होली मिलाकर एक हजार से अधिक होलिका का दहन किया गया है। वहीं अब होलिका दहन के साथ ही शहरवासी सोमवार की सुबह से रंगों सराबोर होंगे। सोमवार को पूरे उत्साह, उमंग और मौज-मस्ती के साथ रंगों के इस पर्व को मनाएंगे। जिसकी तैयारी बीते एक सप्ताह से चल रही थी, सुबह होते ही पूरा शहर रंगों से रंगीन हो जाएगा।

शहरवासियों में होली की गजब की खुमारी देखने को मिल रही है, रविवार की शाम से ही माहौल होलियाना हो गया और शहर की फिजा में रंग-गुलाल उड़ना चालू हो गया। जैसे-जैसे शहर के जगह-जगह में होलिका दहन होते गया, वैसे-वैसे ही रंगों के इस त्योहार के मौज-मस्ती में लोग डुबने लगे। वहीं अब मौज-मस्ती सोमवार की सुबह अपने चरम पर रहेगी। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रंगों के इस त्योहार में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को देंगे। इसके बाद दिनभर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मस्ती करते हुए शहरवासी नजर आएंगे। शहर में होली खेलने की तैयारी भी जोरों से की गई हैं। सैकड़ों जगह साउंड बाक्स लगाए गए हैं। कही पानी का कुंड बनाकर रखा गया तो, कई जगहों पर फव्वारे भी लगाए हैं। लगभग हर मोहल्ले, गली, चौहारों के साथ छोटी-बड़ी कालोनियों में रंग-गुलाल खेलने की व्यवस्था की गई है। साफ है कि जिस उत्साह व उमंग से लोग होली खेलने को तैयार है। उसका नजारा सोमवार को देखने को मिलेगा और लोग नाचते-गाते इस रंगों का त्योहार मनाएंगे।

खूब बिके रंग-गुलाल और पिचकारी

इस बार होली को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। इसी वजह से बाजार ने भी बूम किया है। रविवार की सुबह से ही बाजार में भीड़ रही। गोल बाजार, शनिचरी बाजार, बुधवारी बाजार, मुंगेली नाका रोड के साथ शहर के अन्य प्रमुख बाजार में इतनी भीड़ रही कि लोगों को खरीदारी करने में मशक्कत करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी किसी का उत्साह कम नहीं हुआ है। रंग-गुलाल और पिचकारी के लिए जगह-जगह स्थाई बाजार बनाए गए थे। इसमें सबसे ज्यादा भीड़ कंपनी गार्डन के सामने लगने वाली बाजार में रही। जहां पर दिनभर रंग-गुलाल की बिक्री होते रही है। वही बच्चे अपने पसंद की पिचकारी खरीदते हुए नजर आए है।

गुझिया रहा आनडिमांड

गुझिया होली पर्व का खास व्यंजन है। ऐसे में सबसे ज्यादा इसकी डिमांड रही। मिठाई दुकानों में बड़े पैमाने पर गुझिया बनाया गया जो हाथो-हाथ बिकता रहा। इसी तरह होली का परंमपरा मीठा हरवा माला की भी काफी मांग रही है। इन सबके बीच खोवा से बनी मिठाई, ठंडाई, विभिन्न प्रकार के नमकीन, मुरकू आदि की खूब मांग रही है।

जगह-जगह गूंजने लगी नगाड़ों की थाप

शहर में जगह-जगह होली के नगाड़ों की थाप के साथ ही फाग गीतों से होली का सुमधुर संदेश मिलने लगा है। वहीं होली की मस्ती के साथ ही रंग-गुलाल की भी वर्षा होने लगी है। एक से बढ़कर एक फाग गीतों के साथ देर रात तक होली की उमंग और मस्ती का रंग भी गहरा रहता है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और कालोनियों में नगाड़ों की थाप और फाग गीत पर्व की खुशियों को दोगुना कर रहे हैं। वही सोमवार को भी नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते झूमते मिलेंगे।

महिलाओं ने भी किया है विशेष इंतजाम

होली खेलने के लिए मोहल्ले, कालोनियों के महिलाओं ने भी विशेष इंतजाम किए है। जो पूरे ग्रुप के साथ रंग-गुलाल खेलते हुए होली पर्व को यादगार बनाएंगे। खासतौर से कालोनी व अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाएं और युवतियों ने विशेष इंतजाम किए है। रंग-गुलाल, लजीज पकवान के साथ ही पानी के कुंड की भी व्यवस्था की गई है। जहां पर महिलाओं का ग्रुप होली खेलते हुए नजर आएंगे।

वाटर पार्क में भी होगी जमकर होली

शहर के विभिन्न वाटर पार्क में भी होली खेलने की विशेष व्यवस्था की गई है। जहां पर परिवार के साथ जाकर होली खेल सकेंगे। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। जिसकी बुकिंग हाथों-हाथ हो चुकी है। जहां पूरे दिनभर रहते हुए स्वीमिंग पूल में विभिन्न लजीज व्यंजनों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनेगा।

लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने पुलिस का फ्लैग मार्च, बदमाशों को चेतावनी

उल्लास पूर्वक होली मनाने की अपील, असामाजिक तत्वों पर होगी तत्काल कार्रवाई

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:21 PM (IST)

लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने पुलिस का फ्लैग मार्च, बदमाशों को चेतावनी
होली पर्व के पूर्व पुलिस ने शहर की सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। होली पर्व के पूर्व पुलिस ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर अपनी ताकत दिखाई। साथ ही बदमाशों को चेतावनी दी है। पुलिस की ओर से होली पर्व को उल्लास के साथ मनाने की अपील की गई है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार शहर का गश्त करेगी।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि जिले में लोग होली पर्व को उल्लास पूर्वक मना सके इसके लिए पुलिस की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। एक सप्ताह पहले से ही बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगरानी बदमाशों और गुंडों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जिन लोगों पर शांति भंग करने की आशंका है उन्हें थाने बुलाकर चेतावनी दे दी गई है। त्योहार के दौरान नशे का सामान बेचने वालों पर निगरानी रखी गई है। नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई हुई है। इधर रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व एसपी रजनेश सिंह ने किया। एसपी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्ग का भ्रमण किया। पूरे दल-बल के साथ निकली पुलिस ने उल्लास पूर्वक होली त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही बदमाशों को चेतावनी दी है। इस दौरान एएसपी उमेश कश्यप, अर्चना झा, नीरज चंद्राकर, सीएसपी पूजा कुमार, उमेश गुप्ता व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस को दें सूचना, चंद मिनट में मिलेगी मदद-

आइपीएस व सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे सादगी के साथ अपने घरों में ही होली मनाएं। होली पर्व मनाने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। अगर कोई असामाजिक तत्व व नशेड़ी किसी भी तरह का व्यवधान पहुंचाता अथवा शांति भंग करने का प्रयास करता है तो संबंधित थाने व कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 को इसकी सूचना दें। पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी।

चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस, तत्काल होगी कार्रवाई

एएसपी कश्यप ने बताया कि होलिका दहन के साथ ही चौक-चौराहों पर जवानों को तैनात किया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस की टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग टीम की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन की रात से ही पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी।

लाइव आकर एसपी बोले- शांति और प्रेमपूर्वक मनाएं त्योहार, पुलिस हर पल आपके साथ

इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर एसपी रजनेश सिंह ने प्री-होली गाइडलाइंस की दी जानकारी

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:24 PM (IST)

लाइव आकर एसपी बोले- शांति और प्रेमपूर्वक मनाएं त्योहार, पुलिस हर पल आपके साथ
एसपी रजनेश सिंह

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।

होली के एक दिन पहले जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इंटरनेट मीडिया में लाइव आए और आमजनता से आगामी त्योहार को लेकर जरूरी जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण व प्रेमपूर्वक होली मनाने की अपील की। उन्होंने प्री-होली गाइडलाइंस की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए इसका ध्यान रखकर त्योहार मनाएं। उन्होंने पुलिस की तैयारियों की भी जानकारी साझा की और लोगो से यह भी कहा कि किसी भी तरह की समस्या आए तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें, पुलिस हर समय आप सबकी मदद के लिए उपलब्ध है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार का आनंद ले पाएं इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयार की हुई है। पुलिस ने पुराने गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पहले ही जेल भेज दिया है, साथ ही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने होली को देखते हुए 86 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई है, जो पूरे जिले में लगातार नजर रखे रहेगी, साथ ही 150 से ज्यादा फिक्स पाइंट बनाए गए हैं, जहां हर समय पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

यूथ को दिया संदेश, कहा-नशे से रहें दूर-

इस दौरान एसपी सिंह ने कहा कि यूथ नशे से दूर रहे और अपनी एनर्जी को सकारात्मक दिशा की ओर लगाए। नशे के हालत में कतई वाहन ना चलाएं, क्योकि इसकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं, जिससे कई परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर दे ध्यान-

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अपने घर व आसपास के बुजुर्गों, महिलाओं और खासकर बच्चे व बच्चियों का विशेष ख्याल रखें। उनकी सुरक्षा के लिए अपना योगदान दें और उनका हमेशा सम्मान करें।

इंटरनेट मीडिया चलाते समय रखे विशेष ख्याल-

लाइव आकर एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया में आज के समय कई ऐसी अनुपयोगी चीजें होती हैं, जिससे खुद को दूर रखें। इन नकारात्मक चीजों पर ध्यान ना दें, साथ ही अफवाहों से दूर रहें।

नशे में दौड़ाएंगे वाहन तो गाड़ियां होंगी जब्त-

होली में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे लोगों से कड़ाई के साथ पुलिस निपटेगी। नशे के हालत में वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने वाले लोगों की गाड़ी जब्त कर ली जाएगी, पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा है कि नशे के हालत में सड़क पर लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने वाले लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। एसपी के निर्देश पर सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर नागरिकों से होली पर्व शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई है।

Gwalior Information: ग्वालियर में IAS की पत्नी का कथित आडियो वायरल, जमीन विवाद में धमकाने का आरोप, क्रॉस FIR दर्ज

एक आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किसी आदमी को धमका रही है, यहां तक कि इसमें महिला द्वारा काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 11:36 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 11:36 PM (IST)

Gwalior News: ग्वालियर में IAS की पत्नी का कथित आडियो वायरल, जमीन विवाद में धमकाने का आरोप, क्रॉस FIR दर्ज
ग्वालियर में IAS की पत्नी का कथित आडियो वायरल

HighLights

  1. ग्वालियर में IAS की पत्नी का कथित आडियो वायरल
  2. जमीन विवाद में धमकाने का आरोप, क्रॉस FIR दर्ज
  3. गोला का मंदिर थाने में दूसरे पक्ष पर हुई थी एफआइआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाने में जमीनी विवाद पर घर में घुसकर मारपीट व धमकाने का हाइप्रोफाइल मामला सामने आया है। बुंदेलखंड में पदस्थ एक आइएएस अफसर के ससुर सहित अन्य ससुराल वालों पर एफआइआर हुई है। इस घटना से जुड़ा एक आडियो इस घटना के 12 दिन बाद रविवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें एक महिला एक पुरुष को धमका रही है, यहां तक कि इसमें महिला द्वारा काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

दावा किया जा रहा है, अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली महिला आइएएस की पत्नी है। नईदुनिया इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है। एफआइआर तो 12 दिन पहले हुई, लेकिन आडियो रविवार को बहुप्रसारित हुआ है। इतना ही नहीं इस मामले में जो दूसरा पक्ष है, उस पर पहले से गोला का मंदिर थाने में उन्हीं धाराओं में एफआइआर पहले से दर्ज है। जिस आडियो को आइएएस की पत्नी का बताकर बहुप्रसारित कराया जा रहा है, उसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है। आडियो को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्षों पर क्रास एफआइआर दर्ज हुई है, इसलिए पड़ताल करवाई जा रही है।

ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित शुभांजलिपुरम में रहने वालीं संजू पत्नी गिर्राज तिवारी ने 13 मार्च को महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि वह सुबह 11 बजे अपने घर पर थीं। उनके पिता उमाशंकर शर्मा भी घर पर ही थे, तभी जगतनारायण उर्फ मुन्ना थापक एक युवक-युवती के साथ आए। यह लोग खुद को जगतनारायण थापक का बेटा-बेटी बता रहे थे। इनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। इन लोगों ने बेटी से पिता को बाहर निकालने के लिए धमकाया। जब बेटी ने घर पर न होने की बात की तो यह लोग दरवाजे को धक्का देकर अंदर आ गए। फिर इन लोगों ने अभद्रता की। पिता से मारपीट की। साथ ही बोले- बेटी को ले चलो, अपने आप वह हाजिर हो जाएगा। फिर धमकाकर यह लोग चले गए।

संजू तिवारी की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने घर में घुसना, धमकाना, मारपीट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की। रविवार को इस घटना से जुड़ा एक आडियो बहुप्रसारित हुआ, यह आडियो आइएएस की पत्नी का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- ऐसी कोई जानकारी नहीं है। जगतनारायण थापक एक आइएएस के ससुर हैं। एफआइआर में जगतनारायण की बेटी और बेटा उल्लेखित है, इसलिए इंटरनेट मीडिया पर आइएएस की पत्नी पर एफआइआर की भी पोस्ट चल रही हैं लेकिन इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

संजू तिवारी की ओर से 13 मार्च को एफआइआर करवाई गई। इसमें उसने लिखा- जगतनारायण थापक के साथ युवक-युवती आए थे, यह खुद को उनका बेटा-बेटी बता रहे थे लेकिन नाम नहीं पता। फिर 15 मार्च का एक आवेदन सामने आया है, यह आवेदन कलेक्टर को दिया गया है। इसमें नाम लिखा हुआ है, इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी का नाम, उसकी पत्नी की जानकारी है। इसलिए फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

गोला का मंदिर थाने में दूसरे पक्ष पर हुई थी एफआइआर

गोला का मंदिर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह दोनों मामले आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच उन्हें सौंप दी है। गोला का मंदिर थाने में जगतनाराण थापक की ओर से गिर्राज तिवारी और उसके परिवार वालों पर एफआइआर हुई थी। इन लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी।

महाराजपुरा थाने में जो एफआइआर हुई है, वह जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते हुई है। पहले एक पक्ष ने गोला का मंदिर थाने में एफआइआर करवाई थी, दूसरे पक्ष पर महाराजपुरा थाने में एफआइआर दर्ज करवा दी गई। इसमें ऐसा पता लगा है, महाराजपुरा थाने में दर्ज हुई एफआइआर में आरोपित पक्ष प्रशासनिक अधिकारी के रिश्तेदार हैं। पत्नी द्वारा धमकाए जाने की कोई पुष्टि नहीं है।

अरविंद सक्सेना, आइजी, ग्वालियर जोन

जमीन विवाद को लेकर क्रास एफआइआर दर्ज हुई है। इसमें आडियो के बारे में जो बताया गया है, वह गलत है। दोनों मामलों की जांच करवाई जा रही है। दूसरे पक्ष पर गोला का मंदिर थाने में पहले से एफआइआर दर्ज है।

धर्मवीर सिंह यादव, एसपी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्