Sara shared a shaggy dog story | सारा ने शेयर किया मजेदार किस्सा: बोलीं- वेकेशन के बाद वजन बढ़ने पर मां ने किया था मजाक, कहा- तुम आसमान की तरह दिख रही हो
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह को अपनी लाइफ का ‘सबसे जरूरी फैक्टर’ मानती हैं। उन्होंने कहा कि वो वेकेशन के बाद, बढ़े हुए वजन में घर लौटी थीं। उनके वजन को देखकर मां से रहा नहीं गया और उन्होंने सारा का मजाक बना दिया था।

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को अपनी जिंदगी में अहम बताया
सारा अली खान ने कहा कि उन्हें रियलिटी चेक की तलाश करने की जरूरत नहीं है। सारा को ‘आईना’ दिखाने के लिए उनकी मां, भाई इब्राहिम और उनके स्कूल के दोस्त काफी हैं। सारा ने एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा- मैं पिछले साल वेकेशन के लिए यूरोप गई थी। वहां मेरा वजन बढ़ गया था। जब मैं घर लौटी तो मां बोलीं- तुम क्या कर रही हो? क्या हो रहा है? लोग तुम्हारे बारे में अच्छी बातें लिखते हैं। उन्होंने मेरे गाने का जिक्र करते हुए कहा- ‘तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा लेकिन आप तो खुद आसमान की तरह लग रही हैं। चांद कहां है?
एक्ट्रेस ने मजाक करते हुए कहा- मेरी मां और भाई के लिए कोई शब्द नहीं हैं। मेरे स्कूल के दोस्त भी ऐसे ही हैं। ये वो लोग हैं जो मुझे लगातार ‘आईना’ दिखाते हैं और कभी मुझे उड़ने नहीं देते। हालांकि ये वो लोग हैं, जो मुझे कभी परेशान भी नहीं करते हैं।

सारा अली खान जमीन से जुड़े रहने में विश्वास करती हैं
सारा अली खान ने कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री की सफलता को बहुत गंभीरता से नहीं लेती हैं। वे खुद को जमीन से जोड़े रखने में ही यकीन करती है। उन्होंने मां अमृता सिंह को अपनी लाइफ का ‘सबसे जरूरी फैक्टर’ बताया। सारा ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि मैं इस बात का क्या जवाब दूं, जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं बहुत रियल हूं। सारा अली खान अक्सर अपने वजन, रिलेशनशिप और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बातें करने में कंफर्टेबल नजर आती हैं।

सारा के मार्च के प्रोजेक्ट्स सफल नहीं रहे
सारा अली खान हाल ही में फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ए वतन मेरे वतन’ में दिखाई दी थीं। ये दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं। बता दें, दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

