Raipur Street Accident: रायपुर में देर रात रफ्तार ने ली जान, डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

Raipur Street Accident: रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीटीएस माना चौक के पास तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:20 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:37 AM (IST)

Raipur Road Accident: रायपुर में देर रात रफ्तार ने ली जान, डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

रायपुर। Raipur Street Accident: राजधानी रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीटीएस माना चौक के पास तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक इतनी स्‍पीड में थी कि युवक-युवती दूर फेंका गए। हादसे के वक्‍त बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुआ था फिर भी उसकी जान बच न सकी। यह मामला माना थाना इलाके का है। सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक-युवती शिनाख्‍त नहींं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

माना थाना की पुलिस ने बताया कि देर रात पीटीएस माना चौक के पास एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बाइक की स्‍पीड इतनी ज्‍यादा थी कि हादसे के बाद युवक-युवती घिसटते हुए दूर जा गिरे। वहीं बाइक भी दूर फेंका गई। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। Information Updating….

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे