PM Modi in Bhutan: भूटान की पीएम शेरिंग तोबगे ने PM मोदी को कहा ‘बड़ा भाई’, स्वागत के लिए उमड़े लोग
Bhutan PM Tshering Tobgay भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कहा कि’मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान में सर्वोच्च नागरिक अवार्ड प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:31 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:44 AM (IST)

HighLights
- प्रधानमंत्री मोदी का आज भी भूटान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
- पीएम मोदी ने आज भूटान के ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित किया।
एएनआई, थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी का आज भी भूटान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने आज भूटान के ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित किया।
#WATCH भूटान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिम्पू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल उद्घाटन किया। अस्पताल को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। pic.twitter.com/Aq0mFcLf7w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
तोबगे ने x (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई नरेंद्र मोदी जी।’ आज 23 मार्च को पीएम मोदी ने भूटान के ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। समाचार एजेंसी ANI ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अस्पताल के आसपास उत्साहपूर्ण माहौल देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस अस्पताल को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
#WATCH भूटान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिम्पू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल उद्घाटन किया। अस्पताल को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। pic.twitter.com/MwViSu8q8j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
इससे पहले भी भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कहा कि’मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान में सर्वोच्च नागरिक अवार्ड प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले विदेशी हैं, इसलिए हमें बहुत गर्व और खुशी है। उन्होंने कहा कि भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पीएम मोदी का स्वागत करके मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है।


