PM मोदी ने मॉस्को पर हुए आतंकी हमले के बाद जताई संवेदना, बोले- दुख की इस घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा कि हम मॉस्को पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। भारत रूस के साथ दुख की इस घड़ी में खड़ा हुआ है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 08:18 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 08:18 AM (IST)

PM मोदी ने मॉस्को पर हुए आतंकी हमले के बाद जताई संवेदना, बोले- दुख की इस घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत
PM मोदी ने की रूस पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा।

एएनआई, नई दिल्ली। Moscow Assault: रूस की राजधानी मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में आतंकवादी हमले से 60 लोगों के मरने की जानकारी है। इस हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा कि हम मॉस्को पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। भारत रूस के साथ दुख की इस घड़ी में खड़ा हुआ है।

We strongly condemn the heinous terrorist assault in Moscow. Our ideas and prayers are with the households of the victims. India stands in solidarity with the federal government and the individuals of the Russian Federation on this hour of grief.

— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2024

इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 60 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को टारगेट किया गया। इसमें कई लोग मरे हैं और सैकड़ों घायल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन