Delhi Liquor Rip-off:: आतिशी ने BJP पर बोला हमला, कहा- ED दो साल में नहीं पकड़ पाई एक भी पैसा

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। शनिवार (आज) दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेश कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आबकारी घोटाले में दो साल से जांच चल रही है, लेकिन ईडी को एक रुपए तक नहीं मिला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 10:31 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 10:31 AM (IST)

Delhi Liquor Scam:: आतिशी ने BJP पर बोला हमला, कहा- ED दो साल में नहीं पकड़ पाई एक भी पैसा
आतिशी ने किया केजरीवाल का बचाव।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एमपी एमएलए ने छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अब उनको 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। शनिवार (आज) दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेश कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आबकारी घोटाले में दो साल से जांच चल रही है, लेकिन ईडी को एक रुपए तक नहीं मिला है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के तथाकथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले में पिछले दो साल से सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है ? पैसा कहां गया? आप के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई रकम बरामद नहीं हुई है।

एक व्यक्ति के बयान के आधार पर की गिरफ्तारी

#WATCH | Delhi excise coverage matter | Delhi Minister Atishi says, “Within the so-called excise coverage rip-off of Delhi, CBI and ED investigations have been happening for the previous two years. In these two years, a query has come up time and again – The place is the cash path? The place did… pic.twitter.com/gPkhhfuZEB

— ANI (@ANI) March 23, 2024

दो दिन पहले सिर्फ शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। वह अरबिंदो फार्मा के मालिक है। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले या बात नहीं की। उनका AAP से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जैसे ही यह कहा कि अगले दिन उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे उत्पाद नीति मामले पर बात की। उनके इतना कहते ही उन्हें जमानत दे दी गई। लेकिन पैसा कहां है? पैसे का रास्ता कहां है?”

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bhagoriya 2024: भगोरिया का रंग ऐसा जो सदियों बाद भी है कायम और गहरा
naidunia_image

भगोरिया मेले में गोटा चांदी के पारंपरिक जेवरों में सजी आदिवासी युवतियां। -नईदुनिया

वर्तमान में मेघनगर, राणापुर, बामनिया, जोबट, आलीराजपुर, झाबुआ, कट्ठीवाड़ा, भाभरा, उमराली, खट्टाली, बखतगढ़, धानपुर, वालपुर आदि स्थानों के अलावा अब तो यह धार में भी अपना रंग जमाने लगा है। और तो और इंदौर में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में भी भगोरिया की पैठ बन चुकी है। वास्तव में भगोरिया मेला होली दहन के सात दिन पहले शुरू होता है। इन सात दिनों में जिस भी गांव में हाट लगता है वहीं इसकी रंगत छा जाती है।

कुछ जस का तस और कुछ हुआ बदलाव

यूं तो भगोरिया में परंपराओं के रंग आज भी चटखदार ही हैं खासतौर पर पहनावा, नृत्य-संगीत लेकिन इसमें कुछ नयापन भी शामिल हो गया है। ज्यादातर आदिवासी तो पारंपरिक परिधान पहने ही मेले का हिस्सा बनते हैं लेकिन कुछ युवा ऐसे भी हैं जिनपर अब शहरी रंग चढ़ने लगा है। इसलिए युवक ही नहीं युवतियां भी जींस-टीशर्ट पहने भगोरिया में शामिल होने लगी हैं। मांदल की थाप पर लोकगीतों का राग तो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर ही देता है लेकिन अब ‘डीजे वाले बाबू’ भी यहां की रंगत बढ़ा रहे हैं।

एक समूह जहां आपको परंपराओं का निर्वाह पारंपरिक ढंग से करता हुए दिख जाएगा वहीं दूसरा समूह ‘काका बाबा ना पोरिया’ छोड़ आज के फिल्मी गीतों पर थिरक रहा है। ऐसा ही बदलाव मेले के आकर्षणों में एक झूले के साथ भी हुआ है। धरती से आकाश की दूरी मापते गोल पारंपरिक झूले के अलावा अब नाव के आकार का कोलंबस, डिस्को आदि झूले भी यहां लगने लगे हैं। हाट में बिकने वाली सामग्रियों में कपड़े, मसाले, गहने-गोटा ही नहीं अब तो टेडीबियर, नए जमाने के खिलौने और जैविक उत्पाद भी शामिल हो गए हैं।

naidunia_image

सोंडवा में भगोरिया मेले का जबर्दस्त उल्लास। -नईदुनिया

शूटिंग का बेहतर ठिया

भगोरिया न केवल भारत की पुरानी संस्कृति को पसंद करने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है बल्कि अब तो यहां फोटोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी करने वाले भी बहुतायत में आ-जा रहे हैं। यही नहीं अब तो यहां कला व फोटोग्राफी प्रदर्शनी, कला शिविर भी लगने लगे हैं। यह इस बात का सबूत है कि अब मेहमानों की आवाजाही यहां बढ़ गई है।

नृत्य-संगीत की रंगत

भगोरिया में नृत्य-संगीत की रंगत भी नजर आती है। इस दौरान तीन तालिया, तांगड़िया, धारवा, चमकचाला आदि लोकनृत्य किए जाते हैं। ये नृत्य हर शुभबेला में किए जाते हैं फिर चाहे शादी-ब्याह हो या पूजन-मन्नत। यूं तो मांदल, ढोल, बांसुरी, शहनाई, कुंडी, ताशे, थाली का उपयोग साज के रूप में होता है लेकिन झाबुआ में मांदल, शहनाई, कुंडी और थाली ही उपयोग में लाई जाती है तो आलीराजपुर में ढोल नहीं बजाया जाता। कहीं बांसुरी प्रमुखता से बजती है तो कहीं ताशे भी बजते हैं।

ED ने आप विधायक गुलाब सिंह यादव पर भी कसा शिकंजा, कई ठिकानों पर जारी है छापेमारी

AAP MLA Gulab Singh Yadav हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 10:04 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 10:04 AM (IST)

ED ने आप विधायक गुलाब सिंह यादव पर भी कसा शिकंजा, कई ठिकानों पर जारी है छापेमारी
आप नेता ने कहा कि आप पार्टी के 4 शीर्ष नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं।

HighLights

  1. शनिवार सुबह से ही ईडी की टीम आप विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
  2. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है।
  3. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसा बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में देखा जा चुका है।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी के अन्य नेताओं की भी मुसीबत बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह आप विधायक गुलाब सिंह पर भी शिकंजा कसते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि शनिवार सुबह से ही ईडी की टीम आप विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि गुलाब सिंह पर किन मामलों के तहत ईडी की छापेमारी चल रही है।

तानाशाही की राह पर चल रहा देश

आप विधायक गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ”न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को पता चल गया है कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। ये देश रूस की राह पर चल रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसा बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में देखा जा चुका है और अब भारत भी इसी रास्ते पर है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है, जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे, जहां विपक्ष को रोक दिया जाएगा।

विपक्ष को डराने की कोशिश

आप नेता ने कहा कि आप पार्टी के 4 शीर्ष नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में AAP नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।

केंद्र सरकार पर संजय राउत का निशाना

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बात करते हुए शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “भाजपा के लिए इस बार का लोकसभा चुनाव कठिन है। लोगों को कष्ट देने का उनका कार्यक्रम जारी रहेगा। आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। भारत में इन दिनों रूस और चीन जैसा पैटर्न चल रहा है। जनता ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है। इसलिए केवल लोग ही उनके भाग्य का फैसला करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Japan RRR Musical Play Video; SS Rajamouli | Takarazuka Revue | जापान में RRR पर म्यूजिकल प्ले का आयोजन: 110 साल पुरानी थिएटर कंपनी ने किया अडैप्ट, शो देखने पहुंचे डायरेक्टर राजामौली ने जताया आभार

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ को जापान में भरपूर प्यार दिया जा रहा है। फिल्म बीते डेढ़ साल से जापान के थिएटर्स में चल रही है। अब हाल ही में वहां फिल्म से इंस्पायर्ड ब्रॉडवे थिएटर स्टेज किया गया, जिसे देखने के लिए खुद फिल्म के डायरेक्टर राजामौली भी वहां मौजूद थे।

शेयर किए गए वीडियो में राजामौली ऑडियंस के बीच खड़े होकर उनकी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

शेयर किए गए वीडियो में राजामौली ऑडियंस के बीच खड़े होकर उनकी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक फोटो भी शेयर किए जिसमें वो ब्रॉडवे थिएटर ग्रुप की मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक फोटो भी शेयर किए जिसमें वो ब्रॉडवे थिएटर ग्रुप की मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं।

जापान का एक सदी पुराना थिएटर ग्रुप है ताकाराजुका
राजामाैली ने इससे जुड़ा एक ट्वीट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि जापान की 100 साल पुरानी थिएटर कंपनी ताकाराजुका ने RRR को प्ले के तौर पर अडैप्ट किया। ताकाराजुका, जापान का एक ऑल-फीमेल म्यूजिकल थिएटर ट्रूप है। कंपनी ने जापान में फिल्म को एक म्यूजिकल प्ले के तौर पर पेश किया है।

राजामौली ने जापानी में कहा थैंक्स
राजामौली ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट के फोटो और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा ‘RRR को 110 साल पुरानी ताकाराजुका कंपनी ने म्यूजिकल प्ले की तरह एडैप्ट किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

जापान की ऑडियंस का आभारी हूं कि उन्होंने इस ब्रॉडवे प्ले को भी फिल्म जितना ही प्यार दिया है। आपका रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश हूं। शो में सभी लड़कियों ने गजब की ऊर्जा और प्रतिभा दिखाई।’

फिल्ममेकर ने इस ट्वीट के लास्ट में ‘अरिगाटो गोजैमासु’ भी लिखा। जापानी भाषा में इसका मतलब ‘थैंक्यू’ होता है।

फिल्ममेकर ने इस ट्वीट के लास्ट में ‘अरिगाटो गोजैमासु’ भी लिखा। जापानी भाषा में इसका मतलब ‘थैंक्यू’ होता है।

83 साल की फैन ने गिफ्ट किए थे ओरिगेमी क्रेन्स
इससे पहले राजामौली सोमवार को जापान में हुई फिल्म RRR की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की थी, जहां एक 83 साल की बुजुर्ग फैन ने राजामौली को ओरिगेमी क्रेन्स गिफ्ट किए। इस फैन का शुक्रिया अदा करते हुए राजामौली ने एक ट्वीट भी शेयर किया।

अपनी 83 वर्षीय फैन के साथ राजामौली। यह बुजुर्ग महिला फिल्ममेकर के लिए 1000 ओरिगेमी क्रेन्स बनाकर लाई थीं।

अपनी 83 वर्षीय फैन के साथ राजामौली। यह बुजुर्ग महिला फिल्ममेकर के लिए 1000 ओरिगेमी क्रेन्स बनाकर लाई थीं।

जापान में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वीडियो बनाते राजामौली।

जापान में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वीडियो बनाते राजामौली।

डेढ़ साल पहले जापान में रिलीज हुई थी फिल्म
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट स्टारर फिल्म ‘RRR’ 25 मार्च 2022 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। हालांकि, जापान में इसे अक्टूबर 2022 में रिलीज किया गया। उस वक्त राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म को प्रमोट करने के लिए जापान गए थे। तब से लेकर अब तक बीते डेढ़ साल से यह फिल्म वहां थिएटर्स में चल रही है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

जापान में RRR की स्क्रीनिंग पर पहुंचे राजामौली:83 साल की बुजुर्ग फैन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जापानी थिएटर्स में 500 दिनों से चल रही फिल्म

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों वाइफ रमा राजामौली के साथ जापान में हैं। वहां वो अपनी फिल्म RRR की स्क्रिनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस से पूरी खबर यहां पढ़ें…

Indore Information: शहर के एरोड्रम क्षेत्र में अवैध मकानों को तोड़ने पहुंची नगर निगम टीम के साथ विवाद

निगम अधिकारियों का कहना है कि इन रहवासियों को पहले ही अवैध निर्माण हटाने की सूचना दी जा चूकी थी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 10:12 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 10:12 AM (IST)

Indore News: शहर के एरोड्रम क्षेत्र में अवैध मकानों को तोड़ने पहुंची नगर निगम टीम के साथ विवाद

इंदौर। शहर के एरोड्रम के समीप स्थित मारवाड़ी अग्रवाल नगर में नगर निगम की रिमूवल गैंग के साथ स्थानीय रहवासियों ने विवाद किया। अवैध कालोनी में मकान तोड़ने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम के साथ वहां के रहवासियों ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कुछ मकान तोड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही विधायक उषा ठाकुर मौके पर पहुंची और अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री मोहन यादव से करने की भी बात कही। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि इन रहवासियों को पहले ही अवैध निर्माण हटाने की सूचना दी जा चूकी थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

PM Modi in Bhutan: भूटान की पीएम शेरिंग तोबगे ने PM मोदी को कहा ‘बड़ा भाई’, स्वागत के लिए उमड़े लोग

Bhutan PM Tshering Tobgay भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कहा कि’मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान में सर्वोच्च नागरिक अवार्ड प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:31 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:44 AM (IST)

PM Modi in Bhutan: भूटान की पीएम शेरिंग तोबगे ने PM मोदी को कहा ‘बड़ा भाई’, स्वागत के लिए उमड़े लोग
तोबगे ने x (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई नरेंद्र मोदी जी।’

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी का आज भी भूटान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
  2. पीएम मोदी ने आज भूटान के ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया।
  3. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित किया।

एएनआई, थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी का आज भी भूटान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने आज भूटान के ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित किया।

#WATCH भूटान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिम्पू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल उद्घाटन किया। अस्पताल को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। pic.twitter.com/Aq0mFcLf7w

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024

तोबगे ने x (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई नरेंद्र मोदी जी।’ आज 23 मार्च को पीएम मोदी ने भूटान के ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। समाचार एजेंसी ANI ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अस्पताल के आसपास उत्साहपूर्ण माहौल देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस अस्पताल को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

इससे पहले भी भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कहा कि’मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान में सर्वोच्च नागरिक अवार्ड प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले विदेशी हैं, इसलिए हमें बहुत गर्व और खुशी है। उन्होंने कहा कि भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पीएम मोदी का स्वागत करके मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Katrina Kaif thought Vicky Kaushal was ‘khadoos’ | कटरीना कैफ को विक्की कौशल लगे थे ‘खड़ूस’: उन्होंने विक्की को ‘सबसे अनरोमांटिक गिफ्ट देने वाला’ व्यक्ति भी कहा था

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कुछ साल डेट करके साल 2021 में शादी की। ये कपल अक्सर इंटरव्यूज में एक-दूसरे के प्रति प्यार इजहार करता हुआ नजर आता है।

कटरीना कैफ को विक्की कौशल लगे थे ‘खड़ूस’
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी से पहले अपने रिश्ते के बारे में दुनिया को नहीं बताया था। हालांकि शादी के बाद दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करते दिखते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की से पूछा गया कि कटरीना को उनके बारे में क्या पसंद नहीं है। इस पर विक्की ने जवाब दिया कि रिश्ते के पहले दो साल तक कटरीना उन्हें ‘खड़ूस’ कहती थीं। विक्की ने बताया कि कटरीना उनकी जिद की सराहना नहीं करतीं। यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि विक्की पहले माफी नहीं मांगते हैं? इस बात का जवाब देते हुए विक्की ने कहा- मैं माफी पहले मांगता हूं। लेकिन कभी-कभी, मैं जिद्दी हो जाता हूं। जब तक कि मैं किसी चीज के बारे में आश्वस्त नहीं हो जाता, मैं माफी मांगने की पहल नहीं करता। रिश्ते के पहले दो वर्षों तक कटरीना को मेरा आराम करने वाला चेहरा ‘खड़ूस’ लगता था।

कटरीना को विक्की गिफ्ट देने के मामले में अनरोमांटिक लगे थे
विक्की ने आगे ‘नो फिल्टर नेहा’ शो में ये भी बताया कि कटरीना ने उन्हें ‘सबसे अनरोमांटिक गिफ्ट देने वाला’ इंसान कहा है। नेहा के पूछे जाने पर कि विक्की ने अपनी वाइफ को आखिरी गिफ्ट क्या दिया है, विक्की ने कहा- ज्वेलरी।

एक्ट्रेस ‘URI’ से विक्की की फैन हो गई थीं
नेहा ने उस समय का भी किस्सा शेयर किया जब कटरीना, विक्की की फिल्म ‘URI: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की स्क्रीनिंग के लिए आई थीं। उस समय विक्की-कटरीना एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। नेहा ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान कटरीना पूरी तरह से एक्टर की परफॉरमेंस से आश्चर्यचकित हो गई थीं। नेहा ने याद करते हुए कहा- ऐसा लग रहा था जैसे कटरीना उस खूबसूरत पल का आनंद ले रही थी जहां वो आपको बहुत प्यार से देख रही थीं।

नेहा ने विक्की-कटरीना की शादी का किस्सा भी बताया
नेहा भी विक्की और कटरीना की शादी में उपस्थित लोगों में से एक थीं और उन्होंने उस समय की कुछ यादें भी शेयर की। नेहा ने पूछा कि शादी के तीन दिन के सेलिब्रेशन के दौरान जरूरी फैसले किसने लिए थे? विक्की कहते हैं- मैंने कटरीना से एक बात कही थी, मैं वहीं करूंगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपको शांति तभी मिलती है जब आपकी वाइफ खुश रहती है। सच कहूं तो वो तीन दिन मेरी लाइफ के अब तक के सबसे खुशनुमा और खूबसूरत दिन थे।

विक्की और कटरीना की लाइफ में शादी के बाद बदलाव आए हैं
विक्की ने ये भी कहा कि जहां वह भाग्य में विश्वास रखते हैं, वहीं कटरीना एक गो विद द फ्लो किस्म की व्यक्ति हैं। पिछले कुछ वर्षों में, विक्की-कटरीना ने लाइफ को एक-दूसरे के नजरिए से देखना शुरू कर दिया है। ऐसा करने से दोनों की लाइफ में पॉजिटिव चेंज भी आए हैं।

काम की खबर : SBI के करोड़ों कस्टमर्स होंगे परेशान! आज नहीं कर पाएंगे इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। एसबीआई की योनो, नेट बैंकिंग और मोबाइल एप सर्विस का इस्तेमाल ग्राहक आज नहीं कर पाएंगे, लेकिन यह असुविधा कुछ देर के लिए होगी।

Raipur Street Accident: रायपुर में देर रात रफ्तार ने ली जान, डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

Raipur Street Accident: रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीटीएस माना चौक के पास तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:20 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:37 AM (IST)

Raipur Road Accident: रायपुर में देर रात रफ्तार ने ली जान, डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

रायपुर। Raipur Street Accident: राजधानी रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीटीएस माना चौक के पास तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक इतनी स्‍पीड में थी कि युवक-युवती दूर फेंका गए। हादसे के वक्‍त बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुआ था फिर भी उसकी जान बच न सकी। यह मामला माना थाना इलाके का है। सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक-युवती शिनाख्‍त नहींं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

माना थाना की पुलिस ने बताया कि देर रात पीटीएस माना चौक के पास एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बाइक की स्‍पीड इतनी ज्‍यादा थी कि हादसे के बाद युवक-युवती घिसटते हुए दूर जा गिरे। वहीं बाइक भी दूर फेंका गई। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। Information Updating….

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

DNPA की अध्यक्ष बनीं मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मैमन मैथ्यू, इस दिन से संभालेंगी दायित्व

मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू एक अप्रैल 2024 से डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) के अध्यक्ष पद के प्रभार का संचालन करेंगी। उनको दो साल के लिए डीएनपीए का अध्यक्ष बनाया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:11 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:11 AM (IST)

DNPA की अध्यक्ष बनीं मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मैमन मैथ्यू, इस दिन से संभालेंगी दायित्व
मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मैमन मैथ्यू DNPA की अध्यक्ष होंगी।

HighLights

  1. अमर उजाला के पूर्व एमडी तन्मय माहेश्वरी के स्थान बनीं अध्यक्ष।
  2. नए उपाध्यक्ष के लिए पुनीत गुप्ता का नाम तय।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू एक अप्रैल 2024 से डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) के अध्यक्ष पद के प्रभार का संचालन करेंगी। उनको दो साल के लिए डीएनपीए का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी थे। अब उनकी जगह मरियम मैमन मैथ्यू लेंगी।

अभी तक निभा रही थीं उपाध्यक्ष का दायित्व

मैथ्यू अभी तक डीएनपीए की उपाध्यक्ष के प्रभार का संचालन कर रही थीं। इस दौरान उनके अध्यक्ष के रूप में तन्मय माहेश्वरी काम देख रहे थे। डीएनपीए की अध्यक्ष बनने के बाद मैथ्यू ने कहा कि डीएनपीए का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं डिजिटल मीडिया परिदृश्य में योगदान करूंगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल समाचार संस्थाओं के विस्तार, प्रभाव और स्थायित्व में वृद्धि करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य होगा।

इनको मिली उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि डीएनपीए की वार्षिक बैठक में यह फैसला किया गया कि मैथ्यू को उपाध्यक्ष से अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया जाए। डीएनपीए को अब नया उपाध्यक्ष भी मिल गया है। टाइम्स इंटरनेट के सीओओ पुनीत गुप्ता नए उपाध्यक्ष बने हैं। डिजिटल एचटी मीडिया के सीईओ पुनीत जैन पहले की तरह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों को संभालते रहेंगे।

डीएनपीए 18 संगठनों का करता है प्रतिनिधित्व

मालूम हो कि डीएनपीए 18 मीडिया संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, द इंडियन एक्सप्रेस, मलयाला मनोरमा, ईटीवी, इंडिया टुडे ग्रुप, एबीपी नेटवर्क, टाइम्स ग्रुप, नेटवर्क 18, द हिंदू, अमर उजाला, हिंदुस्तान टाइम्स, जी मीडिया, लोकमत, एनडीटीवी, द न्यू इंडियन एक्सप्रेस, मातृभूमि और इंडिया टीवी शामिल है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन