Historical past In Indore: इंदौर शहर में 15 दिनों तक मनता था होली का उत्सव

Historical past In Indore: होली के जश्न के लिए तब 50 सेर गुलाबजल, 200 ग्राम इत्र, 200 ग्राम सेंट और 50 सेल केवड़े के जल का उपयोग कर राजवाड़ा धोया जाता था।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 08:31 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 03:10 PM (IST)

History In Indore: इंदौर शहर में 15 दिनों तक मनता था होली का उत्सव
होली का उत्सव

HighLights

  1. मध्य प्रदेश की होती है तो इंदौर में भी होली का पर्व कुछ खास रंगत लिए हुए नजर आता है।
  2. होलकरकाल में राजवाड़े पर राजघराने की होली जलने पर किला मैदान से तोपों की सलामी दी जाती थी।
  3. राजवाड़ा पर होलिका दहन के बाद इंपीरियल ब्रिटिश बैंड और होलकरी बैंड राजवाड़ा की परिक्रमा कर सलामी देते थे।

Historical past In Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हर पर्व अपने आप में खास है और कुछ शहरों के उस पर्व को अलहदा अंदाज में मनाकर उसे और भी खास बना दिया है। ऐसा ही एक पर्व है होली। ब्रज की होली के साथ वाराणसी की होली भी प्रसिद्ध है और जब बात मध्य प्रदेश की होती है तो इंदौर में भी होली का पर्व कुछ खास रंगत लिए हुए नजर आता है। तभी तो यहां निकलने वाली गैर का आनंद लेने अन्य शहरों से भी लोग आते हैं।

इतिहासकार शर्वाणी ने बताया कि शहर में होली पर्व को खास बनाने की कोशिश कुछ वर्ष पहले नहीं बल्कि रियासतकाल में ही शुरू हो गई थी। होलकरकाल में राजवाड़े पर राजघराने की होली जलने पर किला मैदान से तोपों की सलामी दी जाती थी। यह सलामी शहरभर को सूचित करती थी कि अब वे अपनी होली जला सकते हैं। होली के जश्न के लिए तब 50 सेर गुलाबजल, 200 ग्राम इत्र, 200 ग्राम सेंट और 50 सेल केवड़े के जल का उपयोग कर राजवाड़ा धोया जाता था। 20 हजार पान के बीड़े, सौ मन मिठाई, 50 मन हार-फूल से पूजन होता है।

naidunia_image

वीरगति को प्राप्त हुए बलिदानियों को पर्व पर किया जाता था नमन

राजवाड़ा पर होलिका दहन के बाद इंपीरियल ब्रिटिश बैंड और होलकरी बैंड राजवाड़ा की परिक्रमा कर सलामी देते थे। इंदौर में फाग महोत्सव 15 दिन तक मनाया जाता था। होलकर राज परिवार युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए बलिदानियों को भी इस पर्व पर नमन करता था। इसके तहत योद्धा हाथ में ढाल-तलवार लिए राजवाड़ा के सामने से गुजरते थे और उनकी पूजा होलकर राजपरिवार के पुरोहित किया करते थे। अब बात राजाओं की करें तो हर शासक के शासनकाल में होली का अलग ही रंग-ढंग नजर आया।

शिवाजीराव होलकर को पहलवानी का बहुत शौक था इसलिए उन्होंने होली पर कुश्ती कराने की परंपरा शुरू की। यह दंगल कई दिनों तक जारी रहता था। वक्त बदला और जब तुकोजीराव होलकर द्वितीय गद्दी पर बैठे तो कुश्ती कम और संगीत की सभा बढ़ने लगी। इसके पीछे भी राजा का रूझान था। चूंकि तुकोजीराव कला-संस्कृति के शौकीन थे इसलिए संगीत की सभाएं बहुतायत में हुआ करती थी। शहर में जब रंगपंचमी की गैर निकलने का क्रम शुरू हुआ तो होलकर शासकों ने उसमें भी रुचि दिखाई।

रंग की बौछार से लोगों को रंगने के पीछे यशवंतराव होलकर द्वितीय की सोच रही। जब यशवंतराव द्वितीय छोटे थे तब उनके मन में यह विचार आया कि फायरब्रिगेड वाहन की मदद से रंग घुले पानी की बौछार क्यों नहीं कराई जा सकती। इस पर सहमति बनी और गैर को नया रूप मिला। इसके बाद टैंकर में रंग घोलकर गैर में शामिल होने वालों को रंगा जाने लगा। सराफा बाजार और कपड़ा बाजार में भी होली का उत्सव देखने लायक होता था। वहां हुकुमचंद सेठ के निर्देशन में व्यापारी यह पर्व मनाने थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 6 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Himachal Politics नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:14 PM (IST)

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 6 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

HighLights

  1. बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं।
  2. उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है।
  3. हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए छह बागी विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बागी विधायकों सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के शामिल होने का ऐलान किया।

बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है। हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ऐसी जानकारी है कि ये सभी आज दोपहर शिमला पहुंचेंगे।

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बागी विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी हुई है। कई पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री सरकार से नाराज हैं और चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच नाराजगी लगातार चल रही है। कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों और अब त्यागपत्र दे चुके निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस के 3 मंत्री फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं।

विपिन परमार ने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Holi 2024 : शहडोल में कंडों से होलिका दहन का संकल्प, पर्यावरण बचाने का दे रहे संदेश

Holi 2024 : नईदुनिया की ’आओ जलाएं कंडों की होली’ अभियान से प्रेरित हो रहा युवा वर्ग, लोगों ने भी दिया अभियान को समर्थन।

By Ravindra Vaidya

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:20 PM (IST)

Holi 2024 : शहडोल में कंडों से होलिका दहन का संकल्प, पर्यावरण बचाने का दे रहे संदेश

HighLights

  1. विशेषकर युवा वर्ग इस मुहिम से प्रेरित हो रहा है।
  2. कंडे का अधिकतम प्रयोग करें तो बहुत अच्छा रहेगा।
  3. गोसेवकों ने इंटरनेट पर वायरल किया संदेश।

Holi 2024 :नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। नईदुनिया के ’आओ जलाएं कंडों की होली अभियान’ को इस बार भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। विशेषकर युवा वर्ग इस मुहिम से प्रेरित हो रहा है। शहर के अंदर कई होलिकोत्सव समितियां अपने स्तर पर कंडों से होलिका दहन का संकल्प ले रहीं हैं। यही नहीं एक मोहल्ला एक होली की अवधारणा भी साकार हो रही है, इससे एकता को बल मिल रहा है। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण की पर भी अंकुश लगने की स्थिति बन रही है।

गोसेवकों ने इंटरनेट पर वायरल किया संदेश

जिला मुख्यालय के अटल गौसेवा संस्थान और श्रीकृष्ण गोशाला के सदस्य नईदुनिया के ’आओ जलाएं कंडों की होली अभियान’ का समर्थन करते हुए इसके संदेश को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वायरल भी कर रहे हैं। आओ जलाएं कंडों की होली अभियान को ताकत प्रदान की जा रही है।अधिक से अधिक लोग इस बार कंडों की होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण के मामले में अपना योगदान देने आगे आ रहे हैं।मां करणी सेवा समिति जो समाजसेवा में खासकर रक्तदान में हमेशा आगे रहती है वह समिति इस बार भी दर्जनों गांव में होली के कंडों को जलाने की अलख जगा रही है।इसके लिए चंदे के साथ कंडे लेने का नवाचार किया जा रहा है।

विराटेश्वरी मंदिर के पुजारी ने दिलाया संकल्प

विराटेश्वरी दुर्गा मंदिर के पुजारी जयंतराज तिवारी ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों के साथ संकल्प लिया है कि हम पूरी तरह से धर्मयुक्त, प्रदूषण मुक्त और पाप मुक्त होली मनाएंगे। होली में पेड़ पौधे नहीं, कंडे जलाएंगे। इनका कहना है कि धार्मिक आस्था के नाम पर होली जलाने के लिए अंधाधुंध लकड़ी का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पेड़ पौधे तो नष्ट हो ही रहे हैं, वायुमंडल भी प्रदूषित हो रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक है कि समय रहते हम कर्मकांडों हेतु लकड़ी का विकल्प स्वीकार कर लें। इसके स्थान पर गोबर के कंडे का अधिकतम प्रयोग किया जाए तो बहुत अच्छा रहेगा।

यह होता है कंडों की होली जलाने से

  • गाय के गोबर में कीटाणुओं को नष्ट करने की क्षमता होती है।
  • कंडों की राख का फसलों पर जैव कीटनाशक के रूप में प्रयोग होता है।
  • होली पर पेड़ों को काटे जाने का सिलसिला बंद होगा।
  • परंपरा के नाम पर हरे भरे पेड़ों को काटने की मूर्खता बंद होगी।

एक होली में जल जाती है क्विंटलों लकड़ी

समाजसेवी विजय दुवे का कहना है कि एक औसत होली में करीब दो से ढाई क्विटल लकड़ी का उपयोग होता है। ऐसे हालात में दो होलिका दहन में एक हरे भरे वृक्ष की कटाई होना संभावित है। जबकि शहर में साठ से सत्तर स्थानों पर होली जलती है। ऐसे में बड़ी संख्या में पेड़ों की बलि इस कार्य के लिए दे दी जाती है। इससे बचने के लिए हम ऐसा क्यों न करें कि पेड़ों को काटें नहीं बल्कि होली के पर्व पर परिवार का हर सदस्य एक पौधा अवश्य लगाए। वृक्ष हमारे मित्र होते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए होली पर हरे भरे पेड़ों की बलि न दें, बल्कि संकल्प लें कि कंडों की होली जलाएं।

शहर के लोगों ने कहा नईदुनिया की पहल हमेशा होती है अच्छी

वर्तमान में प्रदूषित वातावरण एक विकराल समस्या बन चुका है।हम अगर पेड़ काटकर होली जलाएंगे तो यह हमारा ही तो नुकसान होगा।हम सब लोग एकजुट होकर लकड़ी न जलाने का संकल्प लें।कंडों की ही होली जलाएं।

नीति सिंघल, समाजसेविका

तय करें कि न हम स्वयं लकड़ी की होली जलाएंगे न ही किसी को जलाने देंगे। पेड़ बिल्कुल भी न काटें बल्कि पौधारोपण का संकल्प लें ,ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे। लकड़ी की जगह कंडों का उपयोग करें।

डी.के.रूसिया सेवानिवृत्त प्राचार्य

हमारी परंपरा रही है कि गाय के गोबर से बने कंडों का प्रयोग ही होली में किया जाए। घरों के अंदर प्रतीकात्मक होली में गोबर की उपले का प्रयोग होता है। क्यों न सब लोग होलिका में भी लकड़ी के स्थान पर कंडों का ही प्रयोग करें।

विनोद शर्मा, नागरिक।

गोबर के जलने से प्रदूषण कम होता है। कंडों की होली जलाने का प्रचलन हम सबको अपनाना चाहिए। ऐसा करने से वन संपदा भी सुरक्षित रहेगी और वायु में प्रदूषण भी नहीं होगा।लोगों को इसके लिए प्रेरित करना बहुत जरूरी है।

संगीता दुवे, सचिव जिला महिला समिति

कंडों से तैयार की गई होलिका दहन करना शुभ माना गया है। अगर शहर और गांव में लोग कंडों का प्रयोग होलिका दहन के लिए करेंगे तो गांव के पशुपालकों के साथ ही गोशालाओं की भी आय बढ़ेगी।कंडों की होली जलाने का संकल्प करें।

गौरव मिश्रा, गौसेवक।

पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इन्हें कोई नुकसान न पहुंचाएं।नईदुनिया का यह अभियान सराहनीय है। मैं भी लोगों से अपील करता हूं कि होली में कंडों का प्रयोग करें। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा और पेड़ों की सुरक्षा भी होगी।

प्रो.रामशकर, कुलपति पं.एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Sara shared a shaggy dog story | सारा ने शेयर किया मजेदार किस्सा: बोलीं- वेकेशन के बाद वजन बढ़ने पर मां ने किया था मजाक, कहा- तुम आसमान की तरह दिख रही हो

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह को अपनी लाइफ का ‘सबसे जरूरी फैक्टर’ मानती हैं। उन्होंने कहा कि वो वेकेशन के बाद, बढ़े हुए वजन में घर लौटी थीं। उनके वजन को देखकर मां से रहा नहीं गया और उन्होंने सारा का मजाक बना दिया था।

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को अपनी जिंदगी में अहम बताया
सारा अली खान ने कहा कि उन्हें रियलिटी चेक की तलाश करने की जरूरत नहीं है। सारा को ‘आईना’ दिखाने के लिए उनकी मां, भाई इब्राहिम और उनके स्कूल के दोस्त काफी हैं। सारा ने एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा- मैं पिछले साल वेकेशन के लिए यूरोप गई थी। वहां मेरा वजन बढ़ गया था। जब मैं घर लौटी तो मां बोलीं- तुम क्या कर रही हो? क्या हो रहा है? लोग तुम्हारे बारे में अच्छी बातें लिखते हैं। उन्होंने मेरे गाने का जिक्र करते हुए कहा- ‘तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा लेकिन आप तो खुद आसमान की तरह लग रही हैं। चांद कहां है?

एक्ट्रेस ने मजाक करते हुए कहा- मेरी मां और भाई के लिए कोई शब्द नहीं हैं। मेरे स्कूल के दोस्त भी ऐसे ही हैं। ये वो लोग हैं जो मुझे लगातार ‘आईना’ दिखाते हैं और कभी मुझे उड़ने नहीं देते। हालांकि ये वो लोग हैं, जो मुझे कभी परेशान भी नहीं करते हैं।

सारा अली खान जमीन से जुड़े रहने में विश्वास करती हैं
सारा अली खान ने कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री की सफलता को बहुत गंभीरता से नहीं लेती हैं। वे खुद को जमीन से जोड़े रखने में ही यकीन करती है। उन्होंने मां अमृता सिंह को अपनी लाइफ का ‘सबसे जरूरी फैक्टर’ बताया। सारा ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि मैं इस बात का क्या जवाब दूं, जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं बहुत रियल हूं। सारा अली खान अक्सर अपने वजन, रिलेशनशिप और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बातें करने में कंफर्टेबल नजर आती हैं।

सारा के मार्च के प्रोजेक्ट्स सफल नहीं रहे
सारा अली खान हाल ही में फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ए वतन मेरे वतन’ में दिखाई दी थीं। ये दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं। बता दें, दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

Bilaspur Information: भीड़ से निपटने जवानों को कराया अभ्यास, वाहनों की हुई जांच

एसपी रजनेश सिंह ने जनरल परेड का किया निरीक्षण

By Mohammad Safraj Memon

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 01:33 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 01:33 PM (IST)

Bilaspur News: भीड़ से निपटने जवानों को कराया अभ्यास, वाहनों की हुई जांच
पुलिस लाइन में बलवा ड्रील का अभ्यास करते जवान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। पुलिस मैदान में शुक्रवार की सुबह जनरल परेड के दौरान जवानों को बलवा ड्रिल कराया गया। इस दौरान जवानों को भीड़ से निपटने अभ्यास कराया गया, साथ ही एसपी रजनेश सिंह ने सरकारी वाहनों का निरीक्षण किया। जवानों की शिकायतें और आवेदन की सुनवाई की गई। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी रजनेश सिंह ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के वर्दी और अनुशासन के साथ ही परेड ज्ञान की जांच की गई।

बेहतर अनुशासन में आने वाले कर्मचारियों को एसपी ने पुरस्कृत किया। परेड के दौरान कानून व्यवस्था संभालने के लिए टोलीवार स्क्वाड ड्रिल कराया गया। साथ ही जवानों ने शस्त्र अभ्यास किया। एसपी सिंह ने सरकारी वाहनों का निरीक्षण कर ड्राइवर डायरी का अवलोकन किया। उन्होंने वाहनों की समय-समय पर मरम्मत करने के निर्देश दिए। एसपी ने आगामी त्योहार और लोकसभा के दौरान आपात स्थिति में पुलिस के रिस्पांस टाइम को कम करने दिशा निर्देश दिए गए।

परेड के बाद आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के आवेदन और शिकायतों की सुनवाई गई। एसपी ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निराकृत करने निर्देश दिए हैं। इस दौरान एएसपी उमेश कश्यप, अनुज कुमार, सीएसपी पूजा कुमार, सिद्धार्थ बघेल, उदयन बेहार, डीएसपी डेरहा टंडन, संजय साहू, अनीता मिंज, मंजुलता केरकेट्टा, प्रशिक्षु डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह समेत 18 निरीक्षक, 19 एसआइ, 27 एएसआइ, 27 प्रधान आरक्षक,171 आरक्षक मौजूद रहे। जमकर बरसे इनाम- एसपी रजनेश सिंह ने परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जांच की। इस दौरान जो अधिकारी-कर्मचारी सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन में दिखे, उनको प्रशंसा इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Field Workplace Assortment Replace; Swatantrya Veer Savarkar | Madgaon Categorical | पहले दिन ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से आगे निकली ‘मडगांव एक्सप्रेस’: ओपनिंग डे पर कमाए 1.63 करोड़, रणदीप की फिल्म को मिला मराठी ऑडियंस का सपोर्ट

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इस शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं। रणदीप हुड्डा स्टारर ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और कुणाल खेमू निर्देशित ‘मडगांव एक्सप्रेस’। दोनों ही फिल्मों ने लगभग मिला-जुला कलेक्शन किया। इन दाेनों ही फिल्मों के जरिए दो बॉलीवुड एक्टर्स ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है।

मराठी शोज को मिली 100% ऑक्यूपेंसी
फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने ओपनिंग डे पर देशभर में 1 करोड़ 10 लाख रुपए कमाए। इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 15.40% रहीं। फिल्म के मराठी शोज को 100% ऑक्यूपेंसी के साथ मराठी ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मुंबई में फिल्म के तकरीबन 300 शोज किए गए जहां इसे 19.25% ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं पुणे में 29.75% ऑक्यूपेंसी मिली है। सबसे ज्यादा 44.33% की ऑक्यूपेंसी इस फिल्म को चेन्नई में मिली, जहां इसके सिर्फ 4 शोज होस्ट किए गए। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ 60 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने यूथ ऑडियंस को खींचा
वहीं ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने पहले दिन देशभर में 1 करोड़ 63 लाख रुपए का बिजनेस किया। इस फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी 11.8% रही। इस कॉमेडी फिल्म ने सबसे ज्यादा यूथ को अट्रैक्ट किया। यह बतौर डायरेक्टर कुणाल की पहली फिल्म है। इसमें दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का रनिंग टाइम 2 घंटे 23 मिनट है।

कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का रनिंग टाइम 2 घंटे 23 मिनट है।

IPL के ओपनिंग डे पर रिलीज हुईं दोनों फिल्में
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो दोनों ही फिल्में आईपीएल के ओपनिंग डे पर रिलीज हुईं हैं। इससे भी इनकी कमाई पर फर्क पर पड़ा है। उम्मीद है कि दोनों आने वाले दिनों में और बेहतर परफाॅर्म करेंगी।

‘योद्धा’ ने आठवें दिन कमाए 90 लाख
दो नई फिल्मों के रिलीज होने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ का असर भी फीका पड़ गया। फिल्म ने फर्स्ट वीक में 26 करोड़ 9 लाख रुपए कमाए थे। अब आठवें दिन इसने 90 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26 करोड़ 99 लाख रुपए हो चुका है।

‘शैतान’ की निगाहें वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पर
‘शैतान’ ने दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 36.08 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन 177 करोड़ 68 लाख और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 168 करोड़ 42 लाख रुपए हो चुका है।

‘आर्टिकल 370’ ने कमाए 106.40 करोड़
इससे पहले रिलीज हुई यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ ने देश में चौथे हफ्ते में भी 4 करोड़ 77 लाख रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही इस फिल्म ने 106 करोड़ 40 लाख का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। वहीं देश में इसने 78 करोड़ 33 लाख रुपए का बिजनेस किया।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के रिव्यू यहां पढ़ें…

Climate Replace: पूर्वोत्तर और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की भविष्यवाणी, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी बारिश

IMD ने 24 मार्च तक जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग गरज के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 07:46 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:43 AM (IST)

Weather Update: पूर्वोत्तर और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की भविष्यवाणी, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने 24 मार्च तक बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
  2. दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों और हिमालयी क्षेत्र में मौसम की स्थिति को प्रभावित करेंगे।
  3. पश्चिमी विक्षोभों का असर 23 मार्च को और दूसरा 26 मार्च को महसूस किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालयी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और आसपास के निचले से मध्य क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। इस कारण से 26 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 23, 25 और 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में तीव्र बारिश होने की संभावना है। 23, 25 और 26 को असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि सिक्किम में आज इसी तरह की मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी।

बिहार में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 24 मार्च तक बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों और हिमालयी क्षेत्र में मौसम की स्थिति को प्रभावित करेंगे। पश्चिमी विक्षोभों का असर 23 मार्च को और दूसरा 26 मार्च को महसूस किया जाएगा।

naidunia_image

पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। IMD ने 24 मार्च तक जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग गरज के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। 26 और 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

उत्तराखंड में भी जारी रहेगी बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 28 मार्च तक हल्की बारिश या बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 24 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में तेज हवाएं पंजाब और हरियाणा के क्षेत्र को कवर कर सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Bhopal Information: जयंती पर याद आए हेमू कालानी, विधायक बीडी सबनानी बोले – बलिदानी के जीवन से प्रेरणा लें युवा

बैरागढ़ में जगह-जगह हुए बलिदानी हेमू कालानी की याद में कार्यक्रम। सिंधी मेला समिति द्वारा बस स्टैंड स्थित प्रतिमा स्थल एवं हेमू कालानी स्टेडियम में माल्यार्पण किया गया।

By Ravindra Soni

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 12:13 PM (IST)

Bhopal News: जयंती पर याद आए हेमू कालानी, विधायक बीडी सबनानी बोले - बलिदानी के जीवन से प्रेरणा लें युवा

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। आजादी के आंदोलन में भाग लेकर अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले बलिदानी हेमू कालानी की जयंती शनिवार को संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में श्रद्धा के साथ मनाई गई। सिंधी मेला समिति द्वारा बस स्टैंड स्थित प्रतिमा स्थल एवं हेमू कालानी स्टेडियम में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि अमर बलिदानी हेमू कालानी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। हेमू के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा देश के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, हरीश विधानी, राजकुमार वाधवानी एवं सिंधु नव जागरण समिति के अध्यक्ष रामकुमार परदासानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सबनानी ने बलिदानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि का उल्लेख करते हुए उन्हें भी नमन किया तथा कहा कि बलिदानीयों के कारण ही देश सुरक्षित है तथा हम सब को एकजुट होकर देश की रक्षा करना चाहिए।

पंचायत ने भी किया नमन

संत हिरदाराम नगर में पूज्य सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस ने हेमू कालानी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी ने कहा कि हेमू कालानी ने मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिए बलिदान दे दिया। हेमू ने हथियारों से भरी हुई रेलगाड़ी को रोक दिया था। पटरियों को काटने का आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हेमू ने फांसी के फंदे पर चढ़ना मंजूर किया, लेकिन अपने साथियों के नाम नहीं बताए। ऐसे बलिदानी से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारन, किशोर साधवानी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव माधु चांदवानी ने किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

CM केजरीवाल का आरोप, मेरी साथ भी उसी अधिकारी ने की धक्का मुक्की, जिसने मनीष सिसोदिया से की थी बदसलूकी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बीते साल फरवरी से जेल में हैं। उन्हें दिल्ली शराब घोटाला के मामले में हिरासत में लिया गया था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 10:45 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 10:47 AM (IST)

CM केजरीवाल का आरोप, मेरी साथ भी उसी अधिकारी ने की धक्का मुक्की, जिसने मनीष सिसोदिया से की थी बदसलूकी
केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी एके सिंह ने बीते साल इसी कोर्ट परिसर में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़कर बदसलूकी की थी।

HighLights

  1. केजरीवाल ने कोर्ट में दायर आवेदन में मांग की है कि सुरक्षा अधिकारी एके सिंह को सुरक्षा घेरे से हटाया जाए।
  2. पुलिस अधिकारी की ओर से कथित तौर पर किया गया दुर्व्यवहार किस तरह का था, यह जानकारी नहीं है।
  3. कोर्ट ने CCTV फुटेज संरक्षित करने और अगली तारीख पर पेश करने का आदेश दिया है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी कम नहीं हो रही है। अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उनके साथ धक्का मुक्की की। अरविंद केजरीवाल की ओर एक आवेदन दाखिल करके कहा गया है कि कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सुरक्षाकर्मियों के इंचार्ज ACP एके सिंह ने बिना वजह कोर्ट रूम के पास मौजूद लोगों के साथ धक्का मुक्की की थी। केजरीवाल ने दावा किया है कि यह वही अधिकारी है, जिसने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पेशी के दौरान भी ऐसी ही बदसलूकी की थी। कोर्ट ने CCTV फुटेज संरक्षित करने और अगली तारीख पर पेश करने का आदेश दिया है।

अधिकारी को हटाने की मांग

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में दायर आवेदन में मांग की है कि सुरक्षा अधिकारी एके सिंह को उनके सुरक्षा घेरे से हटाया जाए। हालांकि पुलिस अधिकारी की ओर से कथित तौर पर किया गया दुर्व्यवहार किस तरह का था, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़ने का आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी एके सिंह ने बीते साल इसी कोर्ट परिसर में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़कर बदसलूकी की थी। सिसोदिया के साथ ऐसा व्यवहार वीडियो में कैद हो गया था और तब सिसोदिया ने एक लिखित शिकायत दर्ज की थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार से इनकार करते हुए कहा था कि वीडियो में दिखाई गई कार्रवाई सुरक्षा के लिए आवश्यक थी। तब पुलिस ने कोर्ट में एक आवेदन भी दायर किया था, जिसमें सिसोदिया को केवल वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने की अनुमति मांगी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने तब दावा किया था कि मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने के दौरान गलियारों में आप समर्थकों और मीडियाकर्मियों के जमा होने से ‘अराजकता’ पैदा हो गई थी।

केजरीवाल 6 दिनों की रिमांड पर

आपको बता दें कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बीते साल फरवरी से जेल में हैं। उन्हें दिल्ली शराब घोटाला के मामले में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गुरुवार रात ED ने गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Indore Information: नाथ मंदिर पर 24 से 31 मार्च तक मनेगा सदगुरू माधवनाथ महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव

Indore Information: प्रतिदिन महाराष्ट्र के कीर्तनकार शरद बुआ करेंगे कीर्तन। शहर के प्रमुख भजन मंडल भी देंगे अपनी प्रस्तुतियां।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 11:26 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 11:26 AM (IST)

Indore News: नाथ मंदिर पर 24 से 31 मार्च तक मनेगा सदगुरू माधवनाथ महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पर 24 मार्च से 31 मार्च तक सदगुरू माधवनाथ महाराज का 88वां पुण्यतिथि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह कांकड़ आरती, सामूहिक ग्रंथ पाठ एवं महाराज का रूद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर में विभिन्न महिला भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी और संध्या को 6 बजे से 8 बजे तक नसरोबाबाड़ी (महाराष्ट्र) के कीर्तनकार ह.भ.प. शरद बुआ धाग द्वारा कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रात्रि में गायन, वादन एवं भजनों के आयोजन होंगे। उत्सव में बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के भक्त भी आएंगे।

नाथ मंदिर संस्थान के अध्यक्ष वीएस कोकजे, सचिव संजय नामजोशी ने बताया कि पहले दिन सुबह 6 बजे कांकड़ आरती, 8 बजे माधवनाथ दीप प्रकाश ग्रंथ का पारायण, दोपहर 3 बजे स्व. रचित भजनी मंडल सुखलिया की बहनों द्वारा भजन, शाम 6 बजे शरद बुआ धाग द्वारा कीर्तन, रात 8.15 बजे दैनिक पंचपदी एवं रात 9 बजे से इंदौर के सलील दाते द्वारा वेणु भजे हरिनाम की प्रस्तुति दी जाएगी। 25 मार्च को सांईनाथ कालोनी स्थित प्रेरणा भजनी मंडल की बहनें दोपहर 3 बजे से भजन और रात 9 बजे केदार मोढक द्वारा शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम होगा। तबले पर धवल परिहार एवं हारमोनियम पर सुयश राजपूत संगत करेंगे।

naidunia_image

26 मार्च को तिलकपथ स्थित अहिल्या पाउल भजन मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे भजन, शाम 6 बजे शरद बुआ धाग द्वारा कीर्तन, रात 9 बजे देवास के सच्चिदानंद भजनी मंडल द्वारा भजन का कार्यक्रम होगा। 27 मार्च को लोकमान्य नगर स्थित भावगंध भजनी मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे भजन, रात 9 बजे भक्ति भजनी मंडल राजेन्द्र नगर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

श्रीराम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ही होंगे कार्यक्रम

28 मार्च को पाराशर नगर स्थित स्वराली स्वर समूह द्वारा भजन और रात 8.15 बजे पूर्णारती, 29 मार्च को सुबह 8 बजे से मारुति याग का शुभारंभ, 8.30 बजे सामूहिक सत्यनारायण पूजा, दोपहर 3 बजे राजेन्द्र नगर के श्रीराम भजन मंडल और रात 9 बजे नाना महाराज तराणेकर भजनी मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति के कार्यक्रम होंगे। 30 मार्च को सुबह 8 बजे मारुति याग, दोपहर 3 बजे रामबाग के आदर्श भजन मंडल का भजन और रात 9 बजे पंत वैद्य कालोनी स्थित समर्थ मठ भजनी मंडल के भजनों की प्रस्तुति होगी।

31 मार्च को सुबह 8 बजे पारायणाची सांगता, 9 बजे लघु रुद्र आरती एवं मारुति याग की पूर्णाहुति के बाद 11.30 बजे समाराधना एवं दोपहर 1 से 4 बजे तक महाप्रसादी के बाद सायं 7.30 बजे श्रीनाथाची पालकी यात्रा के बाद रात 9 बजे पूर्णार्ती होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 9 अप्रैल को श्रीनाथ जन्मोत्सव के साथ ही 9 से 17 अप्रैल तक श्रीराम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह से रात्रि तक विभिन्न आयोजन होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव