Bhopal Information: प्रदेश के 3.43 लाख विद्यार्थियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने से बार-बार ट्रांजेक्शन फेल हो गए। अब सभी विद्यार्थियों के खाते अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के संचालक केके द्विवेदी के संभागीय संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Bhopal News: प्रदेश के 3.43 लाख विद्यार्थियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
स्कूल शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं कर सका है।

HighLights

  1. डीपीआइ ने जारी किए विद्यार्थियों का खाता अपडेट करने के दिशा-निर्देश

भोपाल, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरकारी स्कूलों का नवीन सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। वर्तमान सत्र बीतने में सिर्फ आठ दिन का समय शेष है। ऐसे में अब तक प्रदेश के 3.43 लाख विद्यार्थियों को सत्र 2023-24 की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। विद्यार्थियों के बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं कर सका है।

बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने से बार-बार ट्रांजेक्शन फेल हो गए। अब सभी विद्यार्थियों के खाते अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के संचालक केके द्विवेदी के संभागीय संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया।

अब 2023-24 की असफल भुगतान की छात्रवृत्ति राशि फिर से 26 मार्च को विद्यार्थियों के संशोधित बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस वजह से संबंधित विद्यार्थियों को बैंक खाते 24 मार्च तक अपडेट करने की समय सीमा दी गई है। अगर तय समय सीमा में भी खाते अपडेट नहीं किए जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संभाग या जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।

इंदौर जिले के सबसे अधिक विद्यार्थी

इसमें सबसे अधिक इंदौर, धार, रीवा, जबलपुर, सागर व भोपाल जिले के विद्यार्थियों के बैंक खातों में खाता त्रुटि मिली है। इससे इन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की संख्या कम है।

इन 10 जिलों के सबसे अधिक विद्यार्थी शामिल

इंदौर-22,859

रीवा- 13,910

धार-13,198

जबलपुर-12,658

सागर-9,967

भोपाल-9884

छतरपुर-9,582

ग्वालियर-9,288

राजगढ़-9,096

मुरैना-8,942

IPL 2024 के पहले ही मैच में छाए विराट कोहली, टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे

Virat Kohli 12,000 runs in T20: विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 360वीं पारी में यह कारनामा किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 09:34 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 09:37 PM (IST)

IPL 2024 के पहले ही मैच में छाए विराट कोहली, टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे
विराट के टी20 में 12 हजार रन पूरे।

HighLights

  1. सीजन के पहले मैच में छाए विराट कोहली।
  2. टी20 में 12 हजारी बने विराट कोहली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli 12,000 runs in T20: आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ एमएस धोनी और विराट कोहली की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो गई है। विराट बेटे के जन्म के कारण मैदार से दूर थे। आईपीएल शुरु होने से पहले विराट कोहली लंदन से भारत लौटे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में IPL 2024 का पहला मैच खेला। उन्होंने मैदान पर उतरते ही कमाल कर दिया।

विराट कोहली के 12 हजार रन पूरे

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 360वीं पारी में यह कारनामा किया है। विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल- 14,562

शोएब मालिक- 13,360

कीरोन पोलार्ड- 12,900

एलेक्स हेल्स- 12,319

डेविड वॉर्नर- 12,065

विराट कोहली- 12000*

एरोन फिंच- 11,458

रोहित शर्मा- 11,156

जोस बटलर- 11,146

दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज

विराट कोहली टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर हैं। सबसे तेज 12,000 रन बनाने के मामले में विराट दूसरे स्थान पर हैं।

चेन्नई के खिलाफ एक हजार रन पूरे

विराट कोहली के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक हजार रन भी पूरे हो गए। इसके अलावा विराट के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Manushi Chhillar reached Maddock Studio | मैडॉक स्टूडियो पहुंचीं मानुषी छिल्लर: डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं अनन्या पांडे; जरीन खान भी दिखीं

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनन्या पांडे आज दोपहर बांद्रा के एक डंबिंग स्टूडियो के बाहर देखी गईं। कार्तिक आर्यन भी जिम के बाहर नजर आए। फिल्म योद्धा से इस वक्त चर्चा में एक्ट्रेस राशि खन्ना भी अंधेरी में फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं।

ये सेलेब्स आज स्पॉट हुए..
अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म खो गए हम कहां में नजर आई थीं। उन्हें बांद्रा के एक डंबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया।

राशि खन्ना अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म योद्धा का प्रमोशन कर रही हैं। इसी क्रम में उन्हें आज अंधेरी में देखा गया।

काफी वक्त से फिल्मों से दूर जरीन खान भी गोरेगांव स्थित फ्यूचर स्टूडियो के बाहर स्पॉट की गईं।

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस जाते देखी गईं।

कार्तिक आर्यन भी आज दोपहर जुहू के जिम के बाहर देखे गए। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स वियर पहना था।

MP Lok Sabha Election 2024: मायावती और आकाश आनंद सहित 40 पदाधिकारी करेंगे बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार

MP Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव के पहले बसपा में आने वाले नेताओं के अतिरिक्त दो दिन पहले पार्टी में आए मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:01 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:07 PM (IST)

MP Lok Sabha Election 2024: मायावती और आकाश आनंद सहित 40 पदाधिकारी करेंगे बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार
आकाश आनंद और मायावती।

HighLights

  1. खजुराहो, सतना, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, मंदसौर और बैतूल के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।
  2. प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है।
  3. 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

MP Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद, आनंद कुमार, प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम सहित 40 पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले बसपा में आने वाले नेताओं के अतिरिक्त दो दिन पहले पार्टी में आए मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डा. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश प्रभारी मुकेश अहिरवार और हाल ही में बसपा में आए पूर्व लोकसभा सदस्य बुद्धसेन पटेल की भी सभाएं होंगी। पार्टी ने अभी खजुराहो, सतना, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, मंदसौर और बैतूल के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।

naidunia_image

प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है। एक-दो दिन में अन्य उम्मीदवारों की सूची जारी होने की उम्मीद है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, पर एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। उसे 2.38 प्रतिशत मत मिले थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीत से खोला खाता, सैम कुरेन का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से हारी

IPL 2024 DC vs PBKS Match Highlights: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। जीत के लिए मिले 174 रन के लक्ष्य को पंजाब ने सैम कुरेन के अर्धशतक के दम पर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 08:27 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 08:30 PM (IST)

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीत से खोला खाता, सैम कुरेन का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से हारी
पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीता मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। जीत के लिए मिले 174 रन के लक्ष्य को पंजाब ने सैम कुरेन के अर्धशतक के दम पर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। सैम ने 63 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से शाइ होप ने 33 और अभिषेक पोरेल ने 32* रन की पारी खेली। इंफेक्ट प्लेयर के तौर पर आए पोरेल ने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के लगाकर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। रबाडा, बराड और चाहर को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब किंग्स की पारी

पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले ओवर में खलील अहमद के ओवर में 17 रन बने। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने दो-दो चौके लगाए। अगले ओवर में इशांत शर्मा ने तीन वाइड सहित 8 रन दिए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर धवन को बोल्ड कर वापसी की। पंजाब के कप्तान ने 22 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन ने आते की लगातार दो चौके जड़े। उन्होंने एक शॉट सामने खेला जिस पर जॉनी रन आउट हो गए। इस तरह पंजाब किंग्स ने 42 पर दो विकेट खो दिए।

इशांत शर्मा हुए चोटिल

इशांत शर्मा का फील्डिंग के दौरान दाएं पैर का टखना मुड़ गया। ऐसे में मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इस बीच प्रभसिमरन और सैम के बीच 42 रन की साझेदारी हपई। कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन (26 रन) को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। जितेश शर्मा (9 रन) कुलदीप की गेंद पर स्टंप हो गए। आखिरी ओवर में लिविंगस्टन ने छक्का लगाकर पंजाब को जीत दिला दी।

स्कोर बोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो , सैम कुरेन , लियाम लिविंगस्टोन , जितेश शर्मा (विकेटकीपर) , शशांक सिंह , हरप्रीत बराड़ , हर्षल पटेल , कैगिसो रबाडा राहुल चाहर , अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर , मिशेल मार्श , शाई होप , ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर) , रिकी भुई , ट्रिस्टन स्टब्स , अक्षर पटेल, सुमित कुमार , कुलदीप यादव , खलील अहमद , ईशांत शर्मा

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Narsinghpur Information: शौच करने गए अधेड़, नदी में डूबने से हुई मौत

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्ती की तो मृतक नैगवां निवासी 50 वषीय मोतीलाल कल्याण सिंह नौरिया निकला।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 07:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 07:54 PM (IST)

Narsinghpur News: शौच करने गए अधेड़, नदी में डूबने से हुई मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोटेगांव, (नईदुनिया न्यूज)। गोटेगांव स्थित ठेमी थाना अंर्तगत आज सुबह उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब यहां पर स्थित बैनगंगा नदी में तैरता एक वृद्ध का शव देखा गया, स्थानीय लोग जब सुबह नदी पहुंचे तो वहां पर एक शव को तैरता हुआ देखा, जिस पर उन्होंने तत्काल ही ठेमी थाना पुलिस को शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्ती की तो मृतक नैगवां निवासी 50 वषीय मोतीलाल कल्याण सिंह नौरिया निकला। परिवार वालों को जैसे ही वृद्ध के नदी में डूबने से हुई मौत की सूचना मिली तो वे तत्काल ही नदी पहुंचे और शव देखते ही समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल निर्मित हो गया।

पुलिस पूछताछ में जानकारी लगी, कि मृतक मोतीलाल शनिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे शौच करने नदी किनारे गया था। जहां पर संभवत डूबने के कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

CSK vs RCB: अजिंक्य रहाणे ने भागते हुए पकड़ी गेंद, फिसलते हुए रचिन को दिया, कुछ ऐसे आउट हुए विराट, वीडियो

IPL 2024 CSK vs RCB: विराट कोहली मैदान पर खतरनाक हो रहे थे। उनकी नजर बड़ी पारी खेलने पर थीं। लेकिन रहाणे की शानदार फील्डिंग के कारण उन्हें पवेलियन सस्ते में लौटना पड़ा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 10:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 11:19 PM (IST)

CSK vs RCB: अजिंक्य रहाणे ने भागते हुए पकड़ी गेंद, फिसलते हुए रचिन को दिया, कुछ ऐसे आउट हुए विराट, वीडियो
विराट कोहली लंबी पारी खेल नहीं सके।

HighLights

  1. विराट कोहली की वापसी यादगार नहीं रही।
  2. विराट 21 रन बनाकर आउट हुए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का आगाज शुक्रवार से हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मैच खेला गया। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुस्तफिजुर रहमान ने अपने पहले ही ओवर में फाफ डु प्लेसिस (35 रन) और रजत पाटीदार (0) को आउट किया। ग्लेन मैक्सवेल (0) के आउट होने के बाद विराट कोहली और कैमरून ग्रीन ने टीम को संभाला।

अजिंक्य रहाणे की शानदार फील्डिंग

अजिंक्य रहाणे ने फील्डिंग में कमाल कर दिखाया। विराट कोहली मैदान पर खतरनाक हो रहे थे। उनकी नजर बड़ी पारी खेलने पर थीं। लेकिन रहाणे की शानदार फील्डिंग के कारण उन्हें पवेलियन सस्ते में लौटना पड़ा। विराट कोहली ने मुस्तफिजुर की बॉल पर डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेला। वहां रहाणे फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने भागते हुए स्टाइड करके बॉल को पकड़ लिया, लेकिन फिसलते हुए बाउंड्री लाइन की तरफ जा रहे थे। ऐसे में अजिंक्य ने तुरंत रचिन रविंद्र की पास बॉल फेंक दी। विराट 21 रन बनाकर आउट हो गए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
फाफ डु प्लेसिस 35 मुस्ताफिजुर रहमान 1-41
रजत पाटीदार 0 मुस्ताफिजुर रहमान 2-41
ग्लेन मैक्सवेल 0 दीपक चाहर 3-42
विराट कोहली 21 मुस्ताफिजुर रहमान 4-77
कैमरन ग्रीन 18 मुस्ताफिजुर रहमान 5-78
अनुज रावत 48 रनआउट 6-173
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Moscow Assault: मॉस्को में आतंकी हमले के बाद रूस में राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति पुतिन बोले- कसूरवार बख्शे नहीं जाएंगे

Russia Terror Assault: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को मॉस्को के एक कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 07:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 07:30 PM (IST)

Moscow Attack: मॉस्को में आतंकी हमले के बाद रूस में राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति पुतिन बोले- कसूरवार बख्शे नहीं जाएंगे

एएनआई, नई दिल्ली। Russia Terror Assault: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को मॉस्को के एक कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई निर्दोश लोग हमले के शिकार बन गए। मुझे यकीन है कि पीड़ितों की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव कोशिश करेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है।

#WATCH | On the capturing that occurred at a live performance within the Crocus Metropolis Corridor close to Moscow, Russian President Vladimir Putin says, “…They tried to flee; they had been transferring towards the border of Ukraine…The investigative authority will do every part to establish them. These… pic.twitter.com/d29GhlvtKW

— ANI (@ANI) March 23, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL 2024 RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम 11

राजस्थान के पास धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी है। यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, जॉस बटलर पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद वापसी के लिए बेताब होंगे। लखनऊ की तरफ से ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि सबके नजरें शमार जोसेफ पर होगी।

निरोलस पूरन बनाम शिमरोन हेटमायर

दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाज हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाजों के बीच की लड़ाई देखने लायक होगी। निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर ने पिछले एक साल में काफी टी20 क्रिकेट खेला है। आईपीएल में शानदार फॉर्म के साथ आ रहे हैं। निकोलस ने 2023 में खेले गए टी20 मैच में 41 पारियं में 1068 रन बनाए हैं। साथ ही 75 चौके और 77 छक्के जड़े हैं। जबकि हेटमायर के बल्ले से 29 पारियों में 631 रन, 30 चौके और 42 छक्के निकले हैं। पिछले साल दोनों ही टीमों की भिड़ंत एक रोमांचक लो स्कोरिंग मैच रही थी। जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 RR vs LSG Head To Head Document)

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स तीन बार आमने-सामने हुए हैं। इन सभी मैचों में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। राजस्थान ने दो मुकाबलें में जीत हासिल की है। जबकि लखनऊ ने एक मैच जीता है।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 RR vs LSG Squads)

राजस्थान रॉयल्स

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर , ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी , टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़

लखनऊ सुपर जायंट्स

देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, अर्शिन कुलकर्णी।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs LSG Possible Taking part in 11)

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, शिवम मावी, मोहम्मद खान, शमर जोसेफ।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 RR vs LSG Dream11 Crew)

विकेटकीपर- जोस बटलर

बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, क्विंटन डीकॉक, केएल राहुल, संजू सैमसन

ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, शमर जोसेफ

कप्तान- जोस बटलर, उपकप्तान- क्रुणाल पंड्या।

Holi 2024 Tulsi Upay: होली पर जरूर करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय, मिलेगा आर्थिक लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत लाभ मिलता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM (IST)

Holi 2024 Tulsi Upay: होली पर जरूर करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय, मिलेगा आर्थिक लाभ

HighLights

  1. शास्त्रों में तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है।
  2. होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से बहुत लाभ मिलता है।
  3. होली के अवसर पर तुलसी के पौधे पर गुलाल चढ़ाएं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024 Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे बहुत शुभ और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ आयुर्वेद में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत लाभ मिलता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा। आइए, जानते हैं कि वे उपाय कौन-से हैं।

होली पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

  • होली के अवसर पर तुलसी के पौधे पर गुलाल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से घर में व्याप्त सभी प्रकार के ग्रह दोष और वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है।
  • अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होली के दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। माना जाता है कि इस तरह से आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और आर्थिक लाभ होने लगता है।
  • होली के दिन किसी तांबे के लोटे में गंगाजल लेकर उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। जब होली की पूजा कर लें, तो इस जल को पूरे घर में छिड़क दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
  • रात के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक का हर कार्य में मन लगने लगता है। साथ ही परिवार में खुशियां आती हैं।
  • होली के दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रसाद में तुलसी दल शामिल करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन-धान्य भरा रहता है।
  • डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni