Narsinghpur Information: शौच करने गए अधेड़, नदी में डूबने से हुई मौत
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्ती की तो मृतक नैगवां निवासी 50 वषीय मोतीलाल कल्याण सिंह नौरिया निकला।
By Paras Pandey
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 07:54 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 07:54 PM (IST)

गोटेगांव, (नईदुनिया न्यूज)। गोटेगांव स्थित ठेमी थाना अंर्तगत आज सुबह उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब यहां पर स्थित बैनगंगा नदी में तैरता एक वृद्ध का शव देखा गया, स्थानीय लोग जब सुबह नदी पहुंचे तो वहां पर एक शव को तैरता हुआ देखा, जिस पर उन्होंने तत्काल ही ठेमी थाना पुलिस को शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्ती की तो मृतक नैगवां निवासी 50 वषीय मोतीलाल कल्याण सिंह नौरिया निकला। परिवार वालों को जैसे ही वृद्ध के नदी में डूबने से हुई मौत की सूचना मिली तो वे तत्काल ही नदी पहुंचे और शव देखते ही समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल निर्मित हो गया।
पुलिस पूछताछ में जानकारी लगी, कि मृतक मोतीलाल शनिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे शौच करने नदी किनारे गया था। जहां पर संभवत डूबने के कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

