MP Lok Sabha Election 2024: मायावती और आकाश आनंद सहित 40 पदाधिकारी करेंगे बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार
MP Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव के पहले बसपा में आने वाले नेताओं के अतिरिक्त दो दिन पहले पार्टी में आए मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:01 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:07 PM (IST)

HighLights
- खजुराहो, सतना, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, मंदसौर और बैतूल के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।
- प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
MP Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद, आनंद कुमार, प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम सहित 40 पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले बसपा में आने वाले नेताओं के अतिरिक्त दो दिन पहले पार्टी में आए मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश प्रभारी मुकेश अहिरवार और हाल ही में बसपा में आए पूर्व लोकसभा सदस्य बुद्धसेन पटेल की भी सभाएं होंगी। पार्टी ने अभी खजुराहो, सतना, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, मंदसौर और बैतूल के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।

प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है। एक-दो दिन में अन्य उम्मीदवारों की सूची जारी होने की उम्मीद है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, पर एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। उसे 2.38 प्रतिशत मत मिले थे।


