Moscow Assault: मॉस्को के कंसर्ट हॉल पर इस आतंकी संगठन ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल
मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 07:13 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 07:13 AM (IST)

एपी, मॉस्को। मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 60 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को टारगेट किया गया। इसमें कई लोग मरे हैं और सैकड़ों घायल हैं।
Live performance assault close to Moscow | Camouflage-clad gunmen opened hearth at concertgoers with computerized weapons on Friday, killing at the very least 60 individuals and injuring 145 extra in an assault claimed by Islamic State militants, stories Reuters
— ANI (@ANI) March 23, 2024
बचकर भाग निकले आतंकवादी
हमला करने के बाद आतंकी बचकर निकल भागे हैं। रूस की जांच एजेंसियों को इस बारे में अभी जानकारी नहीं है कि आखिरकार आतंकी किस ओर भाग निकले हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस हमले को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी माना है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी का मानना है कि यह एक आतंकवादी हमला है। यह रूस के दो दशकों के इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है।


