Lok Sabha Election 2024: एक्टर गोविंदा फिर करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, CM एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात, यहां से मिल सकता है टिकट
अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। शिवसेना सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 08:00 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 08:00 AM (IST)

HighLights
- सीएम शिंदे से मिले गोविंदा, चुनाव लड़ने की उम्मीद
- सीएम शिंदे की मौजूदगी में जल्द ही पार्टी में हो सकते हैं शामिल
एजेंसी, मुंबई। अभिनेता गोविंदा एक बार फिर राजनीतिक पारी का आगाज कर सकते हैं। बीते तीन-चार दिन पहले उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। शिवसेना सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। वह वर्ष 2004 में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक के खिलाफ उतरे थे। उन्होंने मुंबई-उत्तरी लोकसभा सीट से उन्हें हरा दिया था। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।


