IPL 2024 RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम 11
राजस्थान के पास धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी है। यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, जॉस बटलर पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद वापसी के लिए बेताब होंगे। लखनऊ की तरफ से ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि सबके नजरें शमार जोसेफ पर होगी।
निरोलस पूरन बनाम शिमरोन हेटमायर
दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाज हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाजों के बीच की लड़ाई देखने लायक होगी। निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर ने पिछले एक साल में काफी टी20 क्रिकेट खेला है। आईपीएल में शानदार फॉर्म के साथ आ रहे हैं। निकोलस ने 2023 में खेले गए टी20 मैच में 41 पारियं में 1068 रन बनाए हैं। साथ ही 75 चौके और 77 छक्के जड़े हैं। जबकि हेटमायर के बल्ले से 29 पारियों में 631 रन, 30 चौके और 42 छक्के निकले हैं। पिछले साल दोनों ही टीमों की भिड़ंत एक रोमांचक लो स्कोरिंग मैच रही थी। जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी।
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 RR vs LSG Head To Head Document)
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स तीन बार आमने-सामने हुए हैं। इन सभी मैचों में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। राजस्थान ने दो मुकाबलें में जीत हासिल की है। जबकि लखनऊ ने एक मैच जीता है।
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 RR vs LSG Squads)
राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर , ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी , टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़
लखनऊ सुपर जायंट्स
देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, अर्शिन कुलकर्णी।
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs LSG Possible Taking part in 11)
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11
जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, शिवम मावी, मोहम्मद खान, शमर जोसेफ।
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 RR vs LSG Dream11 Crew)
विकेटकीपर- जोस बटलर
बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, क्विंटन डीकॉक, केएल राहुल, संजू सैमसन
ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, शमर जोसेफ
कप्तान- जोस बटलर, उपकप्तान- क्रुणाल पंड्या।

