IPL 2024 GT vs MI: रविवार को मुंबई और गुजरात की भिड़ंत, यहां देखें हेड टू डेट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

IPL 2024 GT vs MI: रविवार को मुंबई और गुजरात की भिड़ंत, यहां देखें हेड टू डेट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

मोहम्मद शमी के चोटिल होने से गुजरात टाइटंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। अब सबकी नजरें आईपीएल में डेब्यू कर रहे 24 वर्षीय अजमतुल्लाह ओमरजाई पर होंगी। अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने कुछ दिनों पहले आयरलैंड के खिलाफ अपने जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। मुंबई के खेमे में भी चोटों के बादल मंडरा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को एनसीए से अब तक फिटनेस की हरी झंडी नहीं मिली है। जिसके चलते वह इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ऐसे में एमआई तिलक वर्मा और ईशान किशन से बड़े स्कोर की उम्मीद करेगा।

शुभमन और बुमराह पर रहेगी नजर

इस मैच में सबसे बड़ी भिड़त शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के बीच होगी। गिल के लिए आईपीएल 2023 किसी सपने से कम नहीं था। 890 रन जड़कर एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए। वहीं, बुमराह चोट के चलते पिछले सीजन आईपीएल से गायब रहे। इस साल वह अपने पुराने लय में नजर आ रहे हैं। ऐसे में पावरप्ले के ओवरों में गिल के रनों की बारिश या जसप्रीत की गेंद की आग इस मैच का रूख तय कर सकती है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 GT vs MI Squads)

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा।

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, नमन धीर।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 GT vs MI Head To Head Document)

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का चार बार आमना-सामना हुआ। जिसमें दोनों टीमों ने दो-दो मैचों में बाजी मारी है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 GT vs MI Possible Enjoying XI)

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजाई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, स्पेंसर जॉनसन, उमेश यादव, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, पीयूष चावला।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 GT vs MI Dream11 Group Prediction)

विकटकीपर- ईशान किशन, ऋद्धिमान साहा

बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), राहुल तेवतिया, रोमारियो शेफर्ड

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहित शर्मा, राशिद खान।