IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़ा बदलाव, एडम जम्पा की जगह तनुष कोटियन को किया शामिल

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़ा बदलाव, एडम जम्पा की जगह तनुष कोटियन को किया शामिल

IPL 2024 Rajasthan Royals Squad: निजी कारणों से एडम आईपीएल नहीं खेलेंगे। जिसमें बाद राजस्थान रॉयल्स ने तनुष कोटियन को स्क्वॉड में शामिल किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 08:18 PM (IST)

एडम जम्पा आईपीएल से हटे।

HighLights

  1. एडम जम्पा निजी कारणों से आईपीएल से हट गए हैं।
  2. तनुष कोटियन ने एडम को रिप्लेस किया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Rajasthan Royals Squad: राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जम्पा के रिप्लेसमेंट का एलान किया है। फ्रेंचाइजी ने मुंबई के ऑलराउंडर को शामिल किया है। दरअसल, निजी कारणों से एडम आईपीएल नहीं खेलेंगे। जिसमें बाद राजस्थान रॉयल्स ने तनुष कोटियन को स्क्वॉड में शामिल किया है। तनुष को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में राजस्थान ने खरीदा है।

तनुष कोटियन ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई को खिताब जीताने में बड़ी भूमिका अदा की थी। वो प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने 502 रन बनाए और 29 विकेट चटकाएं। तनुष ने मुंबई के लिए 20 टी20, 26 फर्स्ट क्लास और 19 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास में कोटियन के नाम 1,1152 रन और एक शतक शामिल है।

राजस्थान रॉयल्स ने 1.5 करोड़ किया था रिटेन

एडम जम्पा का आईपीएल से हटना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट की वजह से पहले ही लीग से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने एडम को 1.5 करोड़ में रिटेन किया था। वो रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ राजस्थान के टॉप तीन स्पिनर्स में थे। उन्होंने पिछले सीजन में 6 मैच खेले थे। जिसमें 8 विकेट झटके थे।

आईपीएल 2024 राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

बल्लेबाज- शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल

विकेट कीपर- जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, टॉम कोलहर कैडमोर, संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़

ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन, डोनावोन फरेरा, तनुष कोटियन

तेंज गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, नंद्रे बर्गर, आवेश खान, आबिद मुश्ताक, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा

स्पिन गेंदबाज- युजवेंद्र चहल

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह