Indore Information: नाथ मंदिर पर 24 से 31 मार्च तक मनेगा सदगुरू माधवनाथ महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव

Indore Information: प्रतिदिन महाराष्ट्र के कीर्तनकार शरद बुआ करेंगे कीर्तन। शहर के प्रमुख भजन मंडल भी देंगे अपनी प्रस्तुतियां।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 11:26 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 11:26 AM (IST)

Indore News: नाथ मंदिर पर 24 से 31 मार्च तक मनेगा सदगुरू माधवनाथ महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पर 24 मार्च से 31 मार्च तक सदगुरू माधवनाथ महाराज का 88वां पुण्यतिथि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह कांकड़ आरती, सामूहिक ग्रंथ पाठ एवं महाराज का रूद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर में विभिन्न महिला भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी और संध्या को 6 बजे से 8 बजे तक नसरोबाबाड़ी (महाराष्ट्र) के कीर्तनकार ह.भ.प. शरद बुआ धाग द्वारा कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रात्रि में गायन, वादन एवं भजनों के आयोजन होंगे। उत्सव में बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के भक्त भी आएंगे।

नाथ मंदिर संस्थान के अध्यक्ष वीएस कोकजे, सचिव संजय नामजोशी ने बताया कि पहले दिन सुबह 6 बजे कांकड़ आरती, 8 बजे माधवनाथ दीप प्रकाश ग्रंथ का पारायण, दोपहर 3 बजे स्व. रचित भजनी मंडल सुखलिया की बहनों द्वारा भजन, शाम 6 बजे शरद बुआ धाग द्वारा कीर्तन, रात 8.15 बजे दैनिक पंचपदी एवं रात 9 बजे से इंदौर के सलील दाते द्वारा वेणु भजे हरिनाम की प्रस्तुति दी जाएगी। 25 मार्च को सांईनाथ कालोनी स्थित प्रेरणा भजनी मंडल की बहनें दोपहर 3 बजे से भजन और रात 9 बजे केदार मोढक द्वारा शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम होगा। तबले पर धवल परिहार एवं हारमोनियम पर सुयश राजपूत संगत करेंगे।

naidunia_image

26 मार्च को तिलकपथ स्थित अहिल्या पाउल भजन मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे भजन, शाम 6 बजे शरद बुआ धाग द्वारा कीर्तन, रात 9 बजे देवास के सच्चिदानंद भजनी मंडल द्वारा भजन का कार्यक्रम होगा। 27 मार्च को लोकमान्य नगर स्थित भावगंध भजनी मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे भजन, रात 9 बजे भक्ति भजनी मंडल राजेन्द्र नगर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

श्रीराम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ही होंगे कार्यक्रम

28 मार्च को पाराशर नगर स्थित स्वराली स्वर समूह द्वारा भजन और रात 8.15 बजे पूर्णारती, 29 मार्च को सुबह 8 बजे से मारुति याग का शुभारंभ, 8.30 बजे सामूहिक सत्यनारायण पूजा, दोपहर 3 बजे राजेन्द्र नगर के श्रीराम भजन मंडल और रात 9 बजे नाना महाराज तराणेकर भजनी मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति के कार्यक्रम होंगे। 30 मार्च को सुबह 8 बजे मारुति याग, दोपहर 3 बजे रामबाग के आदर्श भजन मंडल का भजन और रात 9 बजे पंत वैद्य कालोनी स्थित समर्थ मठ भजनी मंडल के भजनों की प्रस्तुति होगी।

31 मार्च को सुबह 8 बजे पारायणाची सांगता, 9 बजे लघु रुद्र आरती एवं मारुति याग की पूर्णाहुति के बाद 11.30 बजे समाराधना एवं दोपहर 1 से 4 बजे तक महाप्रसादी के बाद सायं 7.30 बजे श्रीनाथाची पालकी यात्रा के बाद रात 9 बजे पूर्णार्ती होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 9 अप्रैल को श्रीनाथ जन्मोत्सव के साथ ही 9 से 17 अप्रैल तक श्रीराम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह से रात्रि तक विभिन्न आयोजन होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव