Holi 2024 Tulsi Upay: होली पर जरूर करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय, मिलेगा आर्थिक लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत लाभ मिलता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM (IST)

Holi 2024 Tulsi Upay: होली पर जरूर करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय, मिलेगा आर्थिक लाभ

HighLights

  1. शास्त्रों में तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है।
  2. होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से बहुत लाभ मिलता है।
  3. होली के अवसर पर तुलसी के पौधे पर गुलाल चढ़ाएं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024 Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे बहुत शुभ और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ आयुर्वेद में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत लाभ मिलता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा। आइए, जानते हैं कि वे उपाय कौन-से हैं।

होली पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

  • होली के अवसर पर तुलसी के पौधे पर गुलाल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से घर में व्याप्त सभी प्रकार के ग्रह दोष और वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है।
  • अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होली के दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। माना जाता है कि इस तरह से आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और आर्थिक लाभ होने लगता है।
  • होली के दिन किसी तांबे के लोटे में गंगाजल लेकर उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। जब होली की पूजा कर लें, तो इस जल को पूरे घर में छिड़क दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
  • रात के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक का हर कार्य में मन लगने लगता है। साथ ही परिवार में खुशियां आती हैं।
  • होली के दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रसाद में तुलसी दल शामिल करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन-धान्य भरा रहता है।
  • डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni