Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 6 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Himachal Politics नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:14 PM (IST)

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 6 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

HighLights

  1. बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं।
  2. उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है।
  3. हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए छह बागी विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बागी विधायकों सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के शामिल होने का ऐलान किया।

बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है। हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ऐसी जानकारी है कि ये सभी आज दोपहर शिमला पहुंचेंगे।

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बागी विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी हुई है। कई पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री सरकार से नाराज हैं और चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच नाराजगी लगातार चल रही है। कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों और अब त्यागपत्र दे चुके निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस के 3 मंत्री फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं।

विपिन परमार ने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्