Delhi Liquor Rip-off:: आतिशी ने BJP पर बोला हमला, कहा- ED दो साल में नहीं पकड़ पाई एक भी पैसा
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। शनिवार (आज) दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेश कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आबकारी घोटाले में दो साल से जांच चल रही है, लेकिन ईडी को एक रुपए तक नहीं मिला है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 10:31 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 10:31 AM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एमपी एमएलए ने छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अब उनको 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। शनिवार (आज) दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेश कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आबकारी घोटाले में दो साल से जांच चल रही है, लेकिन ईडी को एक रुपए तक नहीं मिला है।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के तथाकथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले में पिछले दो साल से सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है ? पैसा कहां गया? आप के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई रकम बरामद नहीं हुई है।
एक व्यक्ति के बयान के आधार पर की गिरफ्तारी
#WATCH | Delhi excise coverage matter | Delhi Minister Atishi says, “Within the so-called excise coverage rip-off of Delhi, CBI and ED investigations have been happening for the previous two years. In these two years, a query has come up time and again – The place is the cash path? The place did… pic.twitter.com/gPkhhfuZEB
— ANI (@ANI) March 23, 2024
दो दिन पहले सिर्फ शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। वह अरबिंदो फार्मा के मालिक है। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले या बात नहीं की। उनका AAP से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जैसे ही यह कहा कि अगले दिन उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे उत्पाद नीति मामले पर बात की। उनके इतना कहते ही उन्हें जमानत दे दी गई। लेकिन पैसा कहां है? पैसे का रास्ता कहां है?”


