Congress Candidates Listing: राजगढ़ से दिग्विजय, इंदौर से अक्षय बम समेत कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा
MP Congress Listing लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश की 12 सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजगढ़ से एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , रतलाम से कांतिलाल भूरिया को फिर मैदान में उतारा है।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 10:51 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 11:09 PM (IST)
_2024323_23858.jpg)
HighLights
- कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
- मध्य प्रदेश के 12 और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
- राजगढ़ से दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान
भोपाल। लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश की बाकी बची 17 सीटों में से 12 सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, इंदौर से अक्षय बम, उज्जैन से महेश परमार, रीवा से नीलम मिश्रा, सागर से गुड्डू राज बुंदेला को उतारा है। राजगढ़ से एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव में शहडोल सीट से फुंदेलाल सिंह मार्को, जबलपुर से दिनेश यादव, बालाघाट से सम्राट सारश्वत, होसंगाबाद सीट से संजय शर्मा, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया को फिर मैदान में उतारा है।



