CG Crime: 3 दिन से लापता छात्र की रेत में दफन हुई मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

सुबह भाटागांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 05:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:41 PM (IST)

CG Crime: 3 दिन से लापता छात्र की रेत में दफन हुई मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी

HighLights

  1. रेत हटा कर देखा गया तो वहां लाश दफन थी।
  2. सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है।

बालोद, (नई दुनिया)। शनिवार को जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला से एक युवक की रेत में दफन की गई लाश मिली है। इस खबर के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेत में दबी लाश को बाहर निकाला।

सुबह भाटागांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जब रेत हटा कर देखा गया तो वहां लाश दफन था। जिसकी पहचान मोंगरी के हिमेश साहू के रूप में हुई। जो की 20 मार्च से लापता था। ये घटना कैसे घटी और किसने इस घटना को अंजाम दिया, उसकी जांच में गुंडरदेही पुलिस जुट चुकी है।

naidunia_image

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी एसआर भगत, एएसपी अशोक जोशी, एसडीओपी गीता वाधवानी, गुंडरदेही थाना प्रभारी सहित साइबर सेल, डॉग स्क्वायड टीम की टीम पहुंची थी।

स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और सायबर की टीम जांच में जुटा हुआ है। वही मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की हैं। वही बताया जा रहा है कि गांव के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जिसमें से एक नाबालिग भी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि हिमेश साहू कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रहा था और उसने आखिरी पेपर भी नहीं दिलाया था।

अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

इधर ग्राम पड़कीभाट में भी अर्धनग्न स्थिति में एक लाश मिली है। बता दे कि बालोद ब्लाक के ग्राम पड़कीभाट में शनिवार की सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है। जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि उक्त पुरुष विक्षिप्त था। वह दल्लीराजहरा का रहने वाला बताया जा रहा है।