Bhopal Information: जयंती पर याद आए हेमू कालानी, विधायक बीडी सबनानी बोले – बलिदानी के जीवन से प्रेरणा लें युवा

बैरागढ़ में जगह-जगह हुए बलिदानी हेमू कालानी की याद में कार्यक्रम। सिंधी मेला समिति द्वारा बस स्टैंड स्थित प्रतिमा स्थल एवं हेमू कालानी स्टेडियम में माल्यार्पण किया गया।

By Ravindra Soni

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 12:13 PM (IST)

Bhopal News: जयंती पर याद आए हेमू कालानी, विधायक बीडी सबनानी बोले - बलिदानी के जीवन से प्रेरणा लें युवा

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। आजादी के आंदोलन में भाग लेकर अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले बलिदानी हेमू कालानी की जयंती शनिवार को संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में श्रद्धा के साथ मनाई गई। सिंधी मेला समिति द्वारा बस स्टैंड स्थित प्रतिमा स्थल एवं हेमू कालानी स्टेडियम में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि अमर बलिदानी हेमू कालानी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। हेमू के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा देश के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, हरीश विधानी, राजकुमार वाधवानी एवं सिंधु नव जागरण समिति के अध्यक्ष रामकुमार परदासानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सबनानी ने बलिदानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि का उल्लेख करते हुए उन्हें भी नमन किया तथा कहा कि बलिदानीयों के कारण ही देश सुरक्षित है तथा हम सब को एकजुट होकर देश की रक्षा करना चाहिए।

पंचायत ने भी किया नमन

संत हिरदाराम नगर में पूज्य सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस ने हेमू कालानी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी ने कहा कि हेमू कालानी ने मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिए बलिदान दे दिया। हेमू ने हथियारों से भरी हुई रेलगाड़ी को रोक दिया था। पटरियों को काटने का आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हेमू ने फांसी के फंदे पर चढ़ना मंजूर किया, लेकिन अपने साथियों के नाम नहीं बताए। ऐसे बलिदानी से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारन, किशोर साधवानी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव माधु चांदवानी ने किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या