World Earth Hour Day: 23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस, रात एक घंटे बंद रहेगी लाइट

Earth Hour Day विश्व में 23 मार्च को अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम लोग स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद रखेंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 09:05 PM (IST)

World Earth Hour Day: 23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस, रात एक घंटे बंद रहेगी लाइट
23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा

HighLights

  1. 23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा
  2. रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम लोग स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद रखेंगे
  3. हर साल मार्च माह के अंतिम शनिवार को अर्थ आवर दिवस मनाया जाता है

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। पूरे विश्व में 23 मार्च को अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम लोग स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतीकात्मक आह्वान के रूप में ऊर्जा बचाने के लिए गैर- आवश्यक प्रकाश व्यवस्था के सीमित उपयोग को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष मार्च माह के अंतिम शनिवार को अर्थ आवर दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह 23 मार्च को मनाया जाएगा।

भोपाल में आचार संहिता लगने के बाद 73 लाख की नकदी जब्त

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के बाद अब तक 73 लाख 28 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई है। वहीं, चार करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की तीन लाख 11 हजार 371 लीटर अवैध शराब भी जब्त की जा चुकी है।

लगातार कार्रवाई में जुटी एजेसिंयां

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 16 मार्च को चुनाव की घोषणा के साथ पुलिस, आबकारी सहित अन्य जांच एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 करोड़ 22 लाख 98 हजार 274 रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गई हैं। इनमें लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स भी शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्