Shivpuri Crime Information: पति के अवैध संबंधों, मारपीट और तलाक के दबाव से तंग पत्नी ने खाया जहर

Shivpuri Crime Information:करैरा कस्बे में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

By anil tomar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 10:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 10:00 AM (IST)

Shivpuri Crime News: पति के अवैध संबंधों, मारपीट और तलाक के दबाव से तंग पत्नी ने खाया जहर

HighLights

  1. बोली, तलाक के लिए भी बना रहा है दबाव
  2. पत्नी ने कहा कई महिलाओं से है संबंध

Shivpuri Crime Information: शिवपुरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। करैरा कस्बे में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रंजना पत्नी धर्मेन्द्र कोली उम्र 29 साल निवासी करैरा ने गुरूवार की दोपहर जहर खा लिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला के अनुसार उसका पति कल दिन भर घर पर नहीं था और रात को भी लौट कर घर नहीं आया। आज दोपहर में घर आया तो उसकी मारपीट कर दी। इसी कारण उसने जहर खा लिया। महिला के अनुसार उसका पति आए दिन ऐसा करता है, उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं और अब तो तलाक के लिए भी दबाब बना रहा है। इसी के चलते वकील के कहने पर कागज पर साइन करने के लिए दबाब बना रहा है। पीड़िता के अनुसार वह न तो मायके जा सकती है और न ही कहीं और जाकर रह सकती है। ससुराल में पति आए दिन मारपीट करता है इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला का कहना है कि उसका पति कुछ कमाता भी नहीं है, इसी कारण उसे एक प्रायवेट स्कूल में पढ़ाने जाना पड़ता है तब कहीं जाकर घर खर्च चलता है, बाबजूद इसके उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे