Rangpanchami 2024: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलने के एक घंटे बाद चकाचक हो जाएंगी सड़कें

Rangpanchami 2024: निगमायुक्त ने गेर मार्ग का दौरा कर ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 06:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 06:07 PM (IST)

Rangpanchami 2024: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलने के एक घंटे बाद चकाचक हो जाएंगी सड़कें
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शुक्रवार को गेर मार्ग का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

Rangpanchami 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 30 मार्च को रंगपंचमी के मौके पर इंदौर में निकलने वाली परंपरागत गेर समाप्त होने के एक घंटे बाद ही गेर मार्ग की सड़क चकाचक हो जाएगी। नगर निगम का अमला गेर समाप्त होते ही सफाई अभियान में जुट जाएगा।

इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शुक्रवार को गेर मार्ग का दौरा किया। वे गोराकुंड, टोरी कार्नर, खजूरी बाजार, राजवाड़ा पहुंचे। उन्होंने गेर मार्ग में जहां-जहां जरूरत है वहां पैवर ब्लाक लगाने और बदलने के साथ ही रोड वाइडिंग करने को कहा। निगमायुक्त ने गेर मार्ग के समस्त संपर्क मार्ग को भी व्यवस्थित करने तथा जरूरत अनुसार पैचवर्क करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने राजवाड़ा और गोपाल मंदिर के बीच चल रहे सीवरेज काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

naidunia_image

इंदौर की गेर का फाइल फोटो।

ऐतिहासिक इमारतों को रंग व पानी से बचाएंगे

निगमायुक्त ने अधिकारियों से राजवाड़ा, गोपाल मंदिर और आसपास की ऐतिहासिक इमारतों को रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के दौरान रंग और पानी से बचाव के लिए पर्याप्त तरीके से कवर करने व इस संबंध में पुरातत्व विभाग से चर्चा करने के निर्देश भी दिए।

गेर मार्ग की सफाई में जुटेंगे कर्मचारी

निगमायुक्त ने इंदौर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को देखते हुए गेर समाप्त होने के एक घंटे के भीतर गेर मार्ग की सफाई पूरी करते हुए सड़कों को चकाचक करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, महेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. अखिलेश उपाध्याय भी उपस्थित थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।