Raibareilly Lok Sabha Chunav 2024: रायबरेली सीट जीतने के लिए भाजपा का फॉर्मूला तैयार, इस बड़े चेहरे पर खेल सकती है दांव

Raibareilly Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस का गढ़ रही रायबरेली सीट को जीतने के लिए भाजपा वरूण गांधी काे उम्‍मीदवार बनाने की तैयारी में है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 03:48 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 03:48 PM (IST)

Raibareilly Lok Sabha Chunav 2024: रायबरेली सीट जीतने के लिए भाजपा का फॉर्मूला तैयार, इस बड़े चेहरे पर खेल सकती है दांव
रायबरेली में वरूण गांधी और प्रियंका गांधी के बीच चुनावी जंग हो सकती है

Raibareilly Lok Sabha Chunav 2024 डिजिटल डेस्‍क, रायबरेली। गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही रायबरेली संसदीय सीट भाजपा के लिए हर चुनाव में चुनौती रही है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पति फिरोज गांधी चुनाव लड़कर संसद पहुंच चुके हैं। तो वहीं सोनिया गांधी 2004 से लगातार इस सीट से जीतती रही हैं। 2014 और 2019 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा कांग्रेस के इस किले को नहीं भेद सकी। अब चर्चा है भाजपा इस सीट पर गांधी नाम के सहारे माहौल को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है।

दरअसल, इस सीट पर गांधी परिवार बड़ा नाम रहा है। ऐसे में भाजपा यहां से वरुण गांधी को चुनाव लड़वाकर कांग्रेस का किला भेदने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वा सकती है, पार्टी के कई पदाधिकारी इसके पक्ष में हैं। ऐसे में वरुण गांधी को चुनावी मैदान में उतारकर यह मुकाबला गांधी बनाम गांधी बना सकती है।

मेनका गांधी को पीलीभीत से लड़ाने की चर्चा

इधर, मेनका गांधी को सुल्तानपुर के बजाए पीलीभीत से चुना लड़ाने की चर्चा है, उन्‍हें यह संदेश भी दे दिया गया है। लिहाजा मेनका गांधी के पास अब पीलीभीत का ही विकप्‍ल बचा है। इस सीट पर पिछले दो चुनावों में भाजपा को जीत मिली है। सुल्‍तानपुर में 2014 में वरुण गांधी और 2019 में मेनका गांधी ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब पार्टी मेनका गांधी को पीलीभीत भेजकर सुल्तानपुर से स्थानीय चेहरे को मौका देने की तैयारी कर रही है। जिसमें पार्टी जिला अध्‍यक्ष सहित कई अन्‍य नाम चल रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …