IPL 2024 PBKS vs DC: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 PBKS vs DC Squads)

पंजाब किंग्स

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायदे, विधाथ कावेरप्पा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, इशांत शर्मा, रिकी भुई, झे रिचर्डसन, प्रवीण दुबे, रसिख डार सलाम, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, स्वास्तिक चिकारा।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 PBKS vs DC Possible Enjoying 11)

पंजाब किंग्स

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, ललित यादव, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, झे रिचर्डसन

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 PBKS vs DC Dream11 Staff)

विकेटकीपर- जितेश शर्मा

बल्लेबाज- ऋषभ पंत, शिखर धवन, डेविड वार्नर

ऑलराउंडर- मिशेल मार्श, लियाम लिविंगस्टोन, सैन कुरेन, अक्षर पटेल

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

कप्तान- मिशेल मार्श, उपकप्तान- कुलदीप यादव

काम की खबर: इस योजना में हर घर को मिलेगी मुफ्त बिजली, ऐसे उठाएं सरकार की सब्सिडी का लाभ

इस योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत की है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 12:36 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 12:36 PM (IST)

काम की खबर: इस योजना में हर घर को मिलेगी मुफ्त बिजली, ऐसे उठाएं सरकार की सब्सिडी का लाभ
यदि आप 3 kw तक की क्षमता वाले सोलर पैनल लगाना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अधिकतम 2 लाख रुपए तक का लोन देती है।

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने फिलहाल इस योजना के तहत 75,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
  2. इस योजना के तहत हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
  3. इस योजना का नाम बदलकर पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना कर दिया गया था।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। यदि आप भी बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान हैं तो इसमें राहत पाना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले सकती है। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को केंद्र सरकार सब्सिडी का भी लाभ दे रही है। गौरतलब है कि Rooftop Photo voltaic Scheme को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को लॉन्च किया था। पहले इस योजना को रूफटॉप सोलर स्कीम (Rooftop Photo voltaic Scheme) लॉन्च की थी, लेकिन बाद में इस योजना का नाम बदलकर पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar – Muft Bijli Yojana) कर दिया गया था।

घरों में लगाए जाएंगे सोलर पैनल

PM Surya Ghar – Muft Bijli Yojana के अंतर्गत देश में 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल (Photo voltaic Panel) लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने फिलहाल इस योजना के तहत 75,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस योजना के तहत जो भी हितग्राही अपने घरों में सोलर पैनल लगाएगा, उन्हें हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। सबसे खास बात ये है कि सोलर पैनल लगवाने के लिए देश के कई बैंक ऋण देने के लिए भी ऑफर दे रहे हैं। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

यदि आप 3 kw तक की क्षमता वाले सोलर पैनल लगाना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अधिकतम 2 लाख रुपए तक का लोन देती है। इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

Central Financial institution Of India भी 3kw तक की क्षमता वाले सोलर सिस्टम लगवाने पर अधिकतम 6 लाख रुपए का ऋण दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक

PNB की ओर से 10kw के सोलर सिस्टम को लगाने के लिए 6 लाख रुपये का लोन दे रहा है। इसके लिए हितग्राहियों को कुछ जरूर कागजात बैंक में जमा करना होगा।

केनरा बैंक

Canara Financial institution इस योजना के तहत 3kw के सोलर सिस्टम पर 2 लाख रुपए तक ऋण दे रही है।

हितग्राहियों को कितनी सब्सिडी

सेंट्रल गवर्नमेंट प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 1 kw के सोलर सिस्टम पर 30000 रुपए की सब्सिडी मिल रही है। 2 kw के सिस्टम पर 60,000 रुपए और 3kw पर 78000 रुपए की सब्सिडी दे रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Holi 2024: अपनी राशि के अनुसार पार्टनर के साथ इन रंगों से खेलें होली, मिलेगा लाभ

आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने पार्टनर के साथ अपनी राशि के अनुसार किस रंग से होली खेलनी चाहिए।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:29 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:29 PM (IST)

Holi 2024: अपनी राशि के अनुसार पार्टनर के साथ इन रंगों से खेलें होली, मिलेगा लाभ
fortunate color in accordance with zodiac indicators

HighLights

  1. मेष राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ माना जा रहा है।
  2. मिथुन राशि के लोग पीले और हरे रंग से होली खेलें तो अच्छा रहेगा।
  3. कर्क राशि वालों को नीले और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024: होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार सोमवार, 25 मार्च 2024 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सनातन धर्म में होली का बहुत महत्व है। इस दिन लोग अपने प्रियजन को रंग लगाकर प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने पार्टनर के साथ अपनी राशि के अनुसार किस रंग से होली खेलनी चाहिए।

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ माना जा रहा है। यह रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सफेद, गुलाबी और नीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। ये रंग इस राशि के लिए लकी है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोग पीले और हरे रंग से होली खेलें तो अच्छा रहेगा, क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को नीले और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोग गुलाबी और नारंगी रंग से होली खेलें। यह रंग आपके लिए भाग्य लेकर आएगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों को सफेद और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए, क्योंकि इस राशि का स्वामी शुक्र है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोगों को होली पर लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके जीवन में प्रेम लेकर आएगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों को पीले या केसरिया रंग से होली खेलनी चाहिए, यह रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वालों को नीले या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग इन लोगों के लिए लकी रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों को नीले या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति कराता है।

मीन राशि – मीन राशि वाले लोगों को केसरिया या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। क्योंकि इनका राशि स्वामी बृहस्पति है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से नवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान से मिला यह सम्मान इसलिए खास है क्यों कि पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं, जिसको यह मिला है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से नवाजा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 PM (IST)

PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से नवाजा
पीएम मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान।

एएनआई, थिम्पू (भूटान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। यह सम्मान इसलिए खास है क्यों कि पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं, जिसको यह मिला है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से नवाजा है।

पीएम मोदी का यह भूटान दौरा दो दिन का है। वह शुक्रवार राजधानी थींपू के ताशिचो द्जोंग पैलेस पहुंचे, जहां उनका स्वागत हुआ। यहां उनकी मुलाकात भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से हुई। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पहुंचे थे। टोबगे ने यहां गले मिलकर पीएम मोदी से कहा कि मेरे बड़े भाई आपका स्वागत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया, बोले- मेरा जीवन देश को समर्पित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद पहली बार मीडिया को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश को समर्पित है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 04:29 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 04:29 PM (IST)

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया, बोले- मेरा जीवन देश को समर्पित
CM केजरीवाल की प्रतिक्रिया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश को समर्पित है। उनको ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची। वहां ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी, जिससे अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की जा सके। सुनवाई के बाद परिसर से बाहर निकलते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

#WATCH | “Whether or not I’m inside or outdoors, my life is devoted to the nation,” mentioned arrested Delhi CM Arvind Kejriwal as he was produced earlier than Rouse Avenue courtroom by ED following his arrest yesterday.

(Video supply: AAP) pic.twitter.com/A9YGNlxIGy

— ANI (@ANI) March 22, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

CSK vs RCB IPL 2024 Stay Streaming: आईपीएल-17 का आगाज आज, नए कप्तान के साथ आरसीबी से भिड़ेगी चेन्नई, कोहली-धोनी पर नजरें

विराट कोहली आरसीबी के साथ 2008 से जुड़े हैं। उन्होंने किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला। विराट ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो टूर्नामेंट में 7263 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा कोई बल्लेबाज सात हजार का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।

चेपॉक पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिम पर आईपीएल के इतिहास में अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हावी रही है। यहां खेले गए 76 मैचों में से 46 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि 30 में टारगेट का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां औसत रन रेट 7.98 प्रति ओवर और पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत 163 स्कोर है। चेन्नई की पिच धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए फ्रेंडली रहती है।

अंतिम ओवरों में सबसे ज्यादा रन एमएस धोनी के नाम

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 250 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 ट्रॉफी जीती हैं। इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में डेथ ओवर में सर्वाधिक 2632 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) , एमएस धोनी (विकेटकीपर) , रचिन रवींद्र , अजिंक्य रहाणे , समीर रिजवी , डेरिल मिशेल , शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर , महेश थीक्षाना , मोइन अली , डेवोन कॉनवे , मुस्तफिजुर रहमान , मिशेल सेंटनर , तुषार देशपांडे , अजय जादव मंडल , प्रशांत सोलंकी , मुकेश चौधरी , सिमरजीत सिंह , आरएस हंगरगेकर , शेख रशीद , निशांत सिंधु , अरावली अवनीश।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , विराट कोहली , रजत पाटीदार , ग्लेन मैक्सवेल , कैमरन ग्रीन , महिपाल लोमरोर , अल्ज़ारी जोसेफ , कर्ण शर्मा , मोहम्मद सिराज , आकाश दीप , रीस टॉपले , टॉम कुरेन , स्वप्निल सिंह , विजयकुमार विशाक , लॉकी फर्ग्यूसन , मयंक डागर , विल जैक्स , सुयश प्रभुदेसाई , अनुज रावत , मनोज भंडागे , यश दयाल , सौरव चौहान , राजन कुमार , हिमांशु शर्मा।

Lok Sabha Election 2024: वाममोर्चा के साथ क्या बनेगी कांग्रेस की बात, अगर ऐसा हुआ तो बंगाल में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Lok Sabha Election 2024: माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने साफ कह दिया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाएंगे। उसके बाद कांग्रेस-टीएमसी में गठबंधन की संभावना बनी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 03:48 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 03:48 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: वाममोर्चा के साथ क्या बनेगी कांग्रेस की बात, अगर ऐसा हुआ तो बंगाल में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
वाममोर्चा और कांग्रेस साथ आए तो त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

HighLights

  1. 42 उम्मीदवारों को एक मंच पर खड़ा कर दिया था ममता बनर्जी ने।
  2. 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुका है वाममोर्चा।
  3. 14 सीट चाहती है कांग्रेस, लेकिन वाममोर्चा 12 छोड़ने को तैयार।

विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। पश्चिम बंगाल में चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। जब विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन बना और राहुल गांधी, ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी एक साथ मंच साझा किया तो लगा कि बंगाल में आमने-सामने की लड़ाई इस बार देखने को मिलेगी। बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी में सीधा मुकाबला होगा, लेकिन आसार इसके नहीं हैं।

दरअसल, माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने साफ कह दिया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाएंगे। उसके बाद कांग्रेस-टीएमसी में गठबंधन की संभावना बनी। कांग्रेस हाईकमान के रूची दिखाने पर भी बंगाल पार्टी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी इसके पक्ष में नही थे और विरोध जताया।

मुख्यमंत्री व टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने साफ कह दिया कि उनकी पार्टी कांग्रेस के लिए दो से अधिक सीट नहीं छोड़ेगी। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनी। सीएम ममता ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर 10 मार्च को कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली कर 42 उम्मीदवारों को एक साथ मंच पर खड़ा कर दिया।

उसके बाद कांग्रेस और वाममोर्चा में गठबंधन के आसार बने, लेकिन वाममोर्चा ने 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। हालांक 26 सीटों को लेकर कांग्रेस के लिए दरवाजा खोल कर रखा है। सूत्रों से खबर है कि वाममोर्चा और कांग्रेस में बात बनती दिख रही है। जिससे राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे सकता है।

माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है। अगले कुछ दिनों में फैसला ले लिया जाएगा। कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने भी इस तरह के संकेत दिए हैं। इस गठबंधन में इंडियन सेक्युलर फ्रंट भी शामिल हो सकता है। हालांकि पार्टी ने गुरुवार को 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी, लेकिन 32 सीटों पर समझौते का रास्ता खोलकर रखा है।

कांग्रेस के लिए 12 सीट छोड़ने को तैयार वाममोर्चा

सूत्रों के अनुसार, वाममोर्चा कांग्रेस के लिए 12 सीट छोड़ने के लिए तैयार है, जबकि कांग्रेस 14 सीट चाहती है। कुछ सीटें तय हो गई हैं, जबकि कुछ को लेकर पेच फंसा हुआ है। इस बीच अधीर रंजन ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर दिए। वहीं, आइएसएफ के विधायक नौशाद सिद्दीकी डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। माकपा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि नौशाद के चुनाव लड़ने पर पार्टी उनका सपोर्ट करेगी और अपना दावेदार नहीं उतारेगी।

गठबंधन के एकजुट नहीं होने पर बंटेगा मुस्लिम वोट

पश्चिम बंगाल में टीएमसी, वाममोर्चा और कांग्रेस का अपना-अपना मुस्लिम वोटबैंक है। आइएसएफ भी मुस्लिम वोटर्स का समर्थन होने का दम भर रही है। ऐसे में तृणमूल, वाममोर्चा और कांग्रेस गठबंधन के बीच मुस्लिम वोट बंटने के आसार है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान तृणमूल को हो सकता है। हालांकि इससे बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है। बता दें कि राज्य में 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी है, जो 16 से 17 लोकसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Indore Information: पर्यावरण को लेकर इंदौर में विद्वानों ने कहा- यह समय ग्लोबल वार्मिंग का, हम सभी डेंजर जोन में

Indore Information: अभ्यास मंडल के व्याख्यान में ‘संवैधानिक प्रविधान में पर्यावरण संरक्षण और आमजन की भूमिका’ विषय पर न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया संबोधित।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 04:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 04:00 PM (IST)

Indore News: पर्यावरण को लेकर इंदौर में विद्वानों ने कहा- यह समय ग्लोबल वार्मिंग का, हम सभी डेंजर जोन में
प्रीतमलाल दुआ सभागृह में अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित व्याख्यान में उपस्थित श्रोता। – सौ. संस्था

HighLights

  1. हवा का जो प्रदूषण है, उसमें से 40 प्रतिशत प्रदूषण वाहन और यातायात से हो रहा है।
  2. एक समय मप्र जंगल से भरा हुआ था। उसी का परिणाम है कि आज हमें अच्छी और शुद्ध वायु मिल पा रही है।
  3. युवाओं में पेपर नैपकिन का चलन बढ़ा, यह चिंताजनक है, क्योंकि इसके लिए पेड़ों की बलि ली जाती है।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नई पीढ़ी में प्लास्टिक की बोतल और पेपर नैपकिन के प्रयोग का चलन बेतहाशा बढ़ गया है। यह ठीक नहीं। इस पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि इन दोनों वस्तुओं के प्रयोग से पर्यावरण दूषित होता है। पेपर नैपकिन बनाने के लिए पेड़ों की बलि ली जाती है। इस समय बढ़ते वाहन भी बड़ी चिंता का विषय हैं। हवा का जो प्रदूषण है, उसमें से 40 प्रतिशत प्रदूषण वाहन और यातायात से हो रहा है। हमारे संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं और उसके साथ में बुनियादी कर्तव्य भी निश्चित हैं। अत: हम सबको अधिकारों से पहले कर्तव्यों का भान होना चाहिए।

naidunia_image

कार्यक्रम में अपनी बात रखते न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला। – सौ. संस्था

यह बात प्रीतमलाल दुआ सभागृह में अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित व्याख्यान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने कही। वे ‘संवैधानिक प्रविधान में पर्यावरण संरक्षण और आमजन की भूमिका’ विषय पर मासिक व्याख्यान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्व में वन को कायम रखने में नागरिकों की जिम्मेदारी को भी चिह्नित किया गया है। उन्होंने कई उदाहरण के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण में न्यायालय द्वारा दिए गए योगदानों की जानकारी दी।

एक समय मप्र जंगल से भरा हुआ था

न्यायमूर्ति शुक्ला ने कहा कि वन के रिसोर्स का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। एक समय हमारा मध्य प्रदेश जंगल से भरा हुआ प्रदेश था। उसी का परिणाम है कि आज हमें अच्छी और शुद्ध वायु मिल पा रही है। इस समय पूरा विश्व प्रदूषण से पीड़ित है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, डा. गौतम कोठारी, मदन राणे, पद्मश्री भालू मोंढे, वैशाली खरे, पल्लवी अढ़ाव, दीप्ति गौड़, माला सिंह ठाकुर, अशोक कोठारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

1920 के बाद से इंदौर में कोई नया तालाब नहीं बना

कार्यक्रम में 87 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चितले ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कई मूलभूत सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वकालत करते हुए मुझे 64 वर्ष हो गए हैं। मुझे याद है कि उच्च न्यायालय के गेट के पास अफ्रीकन प्रजाति का एक पेड़ लगा हुआ था, जिसे काट दिया गया। क्यों काटा गया? यह किसी को नहीं मालूम है। जिला कोर्ट भवन वर्ष 1905 में बनाया गया था। इसके गेट के पास एक बरगद का पेड़ था। उसे भी काट दिया गया है। क्यों काटा, किसी को नहीं मालूम? अब इस कोर्ट को नए स्थान पर ले जाया जा रहा है। जहां इसे ले जाने की योजना है, वह तालाब की जमीन है। उस जमीन पर कोर्ट को क्यों ले जा रहे हैं? वर्ष 1920 के बाद से इंदौर में कोई भी नया तालाब नहीं बना है। यह दौर ग्लोबल वार्मिंग का समय है। हम सभी डेंजर जोन में हैं। हमें यह सोचना होगा कि हम अपने बच्चों को कैसा वातावरण देकर जाएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Arvind Kejriwal Arrest: ‘गलती करने वालों के खिलाफ हो जांच’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर PK का बयान

रविंद केजरीवाल की शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी हो गई है। ईडी ने गुरुवार की देर रात उन पर कार्रवाई की। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस गिरफ्तारी से विपक्ष भड़क गया है। विपक्षी नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 03:58 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 03:58 PM (IST)

Arvind Kejriwal Arrest: 'गलती करने वालों के खिलाफ हो जांच', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर PK का बयान
प्रशांत किशोर का बयान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी हो गई है। ईडी ने गुरुवार की देर रात उन पर कार्रवाई की। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस गिरफ्तारी से विपक्ष भड़क गया है। विपक्षी नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लोगों के जहन में यह है कि भाजपा के साथ जाने वाले नेताओं पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होती है। उनसे ईडी-सीबीआई दूर ही रहती है। मेरा मानना है कि गलती करने वाले पर कार्रवाई करनी चाहिए और जनता भी यही चाहती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Ananya Pandey’s sister Alana’s child bathe | अनन्या पांडे की बहन अलाना का बेबी शॉवर: कैजुअल लुक में आदित्य रॉय कपूर पहुंचे, बिपाशा बसु पति और बेटी के साथ नजर आईं

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीती शाम अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना का बेबी शॉवर रखा गया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स को स्पॉट किया गया। गौरी खान डेनिम आउटफिट पहने और कैप लगाए दिखीं। करण सिंह ग्रोवर वाइफ बिपाशा और बच्ची के साथ नजर आए। सलमान खान की मां सलमा खान भी बेबी शॉवर के लिए जाते दिखीं। हेलेन भी व्हाइट सूट पहने पहुंचीं। आदित्य रॉय कैजुअल लुक में नजर आए। बॉबी देओल, अलिजेह अग्निहोत्री, अनन्या पांडे भी इस सेलिब्रेशन में जाते दिखे।
फोटोज देखें..

अनन्या पांडे जल्द ही 'कंट्रोल' फिल्म में नजर आएंगी।

अनन्या पांडे जल्द ही ‘कंट्रोल’ फिल्म में नजर आएंगी।

बेबी शॉवर के मौके पर आदित्य रॉय कपूर कैजुअल लुक में पहुंचे।

बेबी शॉवर के मौके पर आदित्य रॉय कपूर कैजुअल लुक में पहुंचे।

सलमान खान की मां सलमा खान भी नजर आईं।

सलमान खान की मां सलमा खान भी नजर आईं।

वेटरन एक्ट्रेस हेलन भी व्हाइट सूट पहने स्पॉट हुईं।

वेटरन एक्ट्रेस हेलन भी व्हाइट सूट पहने स्पॉट हुईं।

बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ नजर आईं।

बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ नजर आईं।

गौरी डेनिम आउटफिट में दिखीं।

गौरी डेनिम आउटफिट में दिखीं।

संजय कपूर की वाइफ और बेटी शनाया कपूर भी दिखीं।

संजय कपूर की वाइफ और बेटी शनाया कपूर भी दिखीं।

लारा दत्ता नेवी ब्लू आउटफिट पहने पहुंचीं।

लारा दत्ता नेवी ब्लू आउटफिट पहने पहुंचीं।

बॉबी देओल कैजुअल अंदाज में नजर आए।

बॉबी देओल कैजुअल अंदाज में नजर आए।

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री भी दिखीं। एक्ट्रेस पिछले साल 'फर्रे' में नजर आई थीं।

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री भी दिखीं। एक्ट्रेस पिछले साल ‘फर्रे’ में नजर आई थीं।

गाड़ी में सलमान खान की बहन अर्पिता भी दिखीं।

गाड़ी में सलमान खान की बहन अर्पिता भी दिखीं।

अनन्या पांडे के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अनन्या हाल ही में ‘खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऑडियंस का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। अनन्या जल्द ही साइबर-थ्रिलर फिल्म कंट्रोल में नजर आएंगी।