MP Excessive Courtroom: रतलाम के सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री शून्य करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक

MP Excessive Courtroom: नगर निगम परिषद ने साधारण सम्मेलन में निर्णय लिया था। प्रभावित पक्ष की याचिका पर कोर्ट ने निगम से मांगा जवाब।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 10:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 10:07 PM (IST)

MP High Court: रतलाम के सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री शून्य करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक

MP Excessive Courtroom: नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। सात मार्च को हुए नगर निगम के साधारण सम्मेलन में परिषद द्वारा सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री शून्य करवाने के निर्णय पर हाई कोर्ट की इंदौर बेंच से रोक लग गई है। हाई कोर्ट जज प्रणय वर्मा ने शुक्रवार को दिए आदेश में अगली सुनवाई तक रोक लगाने के साथ ही नगर निगम को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। स्टे मिलने के बाद अब निगम के जवाब से आगे की कार्रवाई तय होगी।

naidunia_image

मालूम हो कि नगर निगम की योजना क्रमांक 71 सिविक सेंटर में वर्ष 1998 में आवंटित 22 प्लाटों की रजिस्ट्री निगम प्रशासन ने 2023 व जनवरी 2024 में करवाई थी। सात मार्च को सम्मेलन में भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा सहित पक्ष व विपक्ष के अन्य पार्षदों ने इसे गलत ठहराते हुए निगम को आर्थिक हानि होने का हवाला दिया। सर्वसम्मति से रजिस्ट्री शून्य कराने की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था।

राज्य शासन ने आयुक्त को कर दिया था निलंबित

सम्मेलन में आयुक्त एपीएस गहरवार ने परिषद को बताया था कि हाईकोर्ट के 2009 में हुए फैसले के बाद अवमानना याचिका लगने पर रजिस्ट्री करानी पड़ी। सिविक सेंटर की जमीन नजूल की होने से नजूल विभाग में तीन करोड़ 98 लाख 50 हजार 799 रुपये जमा कराए गए। प्लाट की रजिस्ट्री पर निगम को करीब 2.5 करोड रुपये मिले। मामले में राज्य शासन ने तत्कालीन आयुक्त एपीएस गहरवार को निलंबित कर दिया था। वहीं रजिस्ट्री कराने वाले उपायुक्त विकास सोलंकी से परिषद ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर अतिरिक्त शाखाओं का कार्य ले लिया था।

निगम का कानूनी पक्ष कमजोर हुआ

कानूनी जानकार परिषद के फैसले को शुरू से ही कमजोर बता रहे थे। नगर निगम से प्लाट खरीदने वाले 22 खरीदारों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पूर्व में हाई कोर्ट में लगाई याचिका पर हुए आदेश व शासन से मिली स्वीकृति के बाद निगमायुक्त ने सुनवाई कर रजिस्ट्री करवाई है। इसमें परिषद को इस तरह के निर्णय का अधिकार ही नहीं है।

निगम के जवाब पर रहेगी नजर

इधर कानूनी जानकारों का भी कहना है कि रजिस्ट्री शून्य करने की प्रक्रिया सिविल कोर्ट से ही हो सकती है। निगमायुक्त ने जो रजिस्ट्री कराई थी उसमें पूर्व में हाई कोर्ट में हुए निर्णय को आधार बनाया गया है, ऐसे में अब नोटिस मिलने के बाद निगम द्वारा पेश किए जाने वाले जवाब पर सबकी नजर रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Actress Sargun Mehta Visits Golden Temple | गोल्डन टेंपल पहुंची एक्ट्रेस सरगुन मेहता: प्रोडक्शन हाउस की फिल्म की सफलता का शुक्राना किया, बोली- यहां आने पर मिलता है सुकून – Amritsar Information

अमृतसर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एक्ट्रेस सरगुन मेहता शुक्रवार को गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची। - Dainik Bhaskar

एक्ट्रेस सरगुन मेहता शुक्रवार को गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची।

एक्ट्रेस सरगुन मेहता शुक्रवार को गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची। सरगुन मेहता की नई फिल्म जट्ट नू चड़ेल टक्करी की अपार सफलता के बाद सरगुन शुक्राना करने पहुंची। उन्होंने कहा कि वो हमेशा गोल्डन टेंपल आती हैं । वो हमेशा फिल्म से पहले आती थी इस बार फिल्म के बाद आई हैं। वो तो हर महीने गोल्डन टेंपल आना चाहती हैं लेकिन आ नहीं पाते। यहां आकर वो बेहद सुकून महसूस करती हैं।

सरगुन मेहता अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म

JDU Candidates Listing: नीतीश कुमार ने 16 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 3 नए प्रत्याशियों को मौका

जदयू को चुनाव लड़ने के लिए एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत 16 सीटें मिली हैं। इन सीटों पर पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से 3 नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 08:59 PM (IST)

JDU Candidates List: नीतीश कुमार ने 16 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 3 नए प्रत्याशियों को मौका
जदयू ने उतारे अपने 16 प्रत्याशी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एनडीए की सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत जदयू को बिहार में 16 सीटें मिली हैं। इन सीटों पर पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से 3 नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

सीवान से पार्टी ने विजयलक्ष्मी को टिकट दिया है। पहले इस सीट से जदयू की तरफ से कविता सिंह चुनाव लड़ी थीं। वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। सीतामढ़ी से देवश चंद्र ठाकुर को मैदान में उतारा है। इस सीट से पहले सुनील कुमार पिंटू ताल ठोंक चुके हैं।

किशनगंज से जदयू ने मुजाहिद आलम को टिकट दिया है। इस बार शिवहर सीट जदयू के खाते में आई है। यहां से लवली आनंद चुनाव लड़ेंगी।

आधिकारिक तौर पर एनडीए एक साथ प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगा।

बिना बदलाव के इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

  1. भागलपुर- अजय कुमार मंडल
  2. बांका- गिरधारी यादव
  3. गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
  4. जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
  5. झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
  6. कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
  7. मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
  8. मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
  9. नालंदा- कौशलेंद्र
  10. पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
  11. सुपौल- दिलेश्वर कामत
  12. वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार
  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

World Earth Hour Day: 23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस, रात एक घंटे बंद रहेगी लाइट

Earth Hour Day विश्व में 23 मार्च को अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम लोग स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद रखेंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 09:05 PM (IST)

World Earth Hour Day: 23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस, रात एक घंटे बंद रहेगी लाइट
23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा

HighLights

  1. 23 मार्च को विश्व अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा
  2. रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम लोग स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद रखेंगे
  3. हर साल मार्च माह के अंतिम शनिवार को अर्थ आवर दिवस मनाया जाता है

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। पूरे विश्व में 23 मार्च को अर्थ आवर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम लोग स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतीकात्मक आह्वान के रूप में ऊर्जा बचाने के लिए गैर- आवश्यक प्रकाश व्यवस्था के सीमित उपयोग को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष मार्च माह के अंतिम शनिवार को अर्थ आवर दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह 23 मार्च को मनाया जाएगा।

भोपाल में आचार संहिता लगने के बाद 73 लाख की नकदी जब्त

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के बाद अब तक 73 लाख 28 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई है। वहीं, चार करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की तीन लाख 11 हजार 371 लीटर अवैध शराब भी जब्त की जा चुकी है।

लगातार कार्रवाई में जुटी एजेसिंयां

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 16 मार्च को चुनाव की घोषणा के साथ पुलिस, आबकारी सहित अन्य जांच एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 करोड़ 22 लाख 98 हजार 274 रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गई हैं। इनमें लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स भी शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Oppo Watch X: आ गई 100 घंटे चलने वाली स्मार्ट वॉच, पानी में भी करेगी काम, 1 घंटे में होगी फूल चार्ज

Oppo Watch X: ओप्पो वॉच एक्स में एक घूमने वाला डायल और एक बटन है। वॉच में MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 07:29 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 07:29 PM (IST)

Oppo Watch X: आ गई 100 घंटे चलने वाली स्मार्ट वॉच, पानी में भी करेगी काम, 1 घंटे में होगी फूल चार्ज
Oppo Watch X:

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Watch X: ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch X को चीन में लॉन्च कर दिया है। कुछ दिन पहले कंपनी ने इसे मलेशिया के बाजार में उतारा था। चीन में इस स्मार्टवॉच को कुछ बदलावों के साथ उतारा गया है। ओप्पो वॉच एक्स पॉलिश स्टेनसेल स्टील केस के साथ आती है। इसके फ्रंट में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो सैफायर क्रिस्टल ग्लास से संरक्षित है। यह वॉच 466*466 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का दावा करती है। स्क्रीन में 1000-निट पीक ब्राइटनेस है। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करती है।

ओप्पो वॉच एक्स पानी में भी चलेगी

ओप्पो वॉच एक्स में एक घूमने वाला डायल और एक बटन है। वॉच में MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है। यह 50 मीटर गहरे पानी में काम कर सकती है। यह IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।

दो ओएस पर काम करती है ओप्पो वॉच

ओप्पो वॉच एक्स स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 प्रोसेसर पर चलता है, जो 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से दो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। जिसमें वेयर ओएस 4 और आरटीओएस शामिल है। ओप्पो वॉच एक्स वेयर ओएस 4 डब्ल्यू5 जेन 1 चिप पर चलता है। आरटीओएस 4जीबी ईएमएमसी स्टोरेज के साथ बीईएस2700 चिप का इस्तेमाल करता है।

100 घंटे तक चलेगी स्मार्ट वॉच

ओप्पो वॉच एक्स 100 घंटे तक बैटरी लाइफ देती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर 1 घंटे का समय लगेगा। वॉच 8 चैनल हार्ट रेट सेंसर और 16 चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर से लैस है जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग करता है। ब्लड-ऑक्सीजन लेवल और स्ट्रेस को ट्रैक करता है। यह स्लीप एनालिसिस प्रदान करता है।

ओप्पो वॉच एक्स में हेल्थ और वेलनेस फीचर्स

ओप्पो वॉच एक्स में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड है। इसमें पांच सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम के साथ डुअल-बैंड जीपीएस सपोर्ट है। इस वॉच की चीन में कीमत 2499 युआन (करीब 28,900 रुपये) है। यह सेल्स ब्लू, डेजर्ट सिल्वर मून और स्टाररी नाइट फ्लाइंग कलर्स में उपलब्ध है। स्मार्ट वॉच को जेडी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

CM केजरीवाल के समर्थन में उतरीं पत्नी सुनीता, एक पोस्ट से दिया BJP को जवाब

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पति के समर्थन पोस्ट किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 06:56 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 06:56 PM (IST)

CM केजरीवाल के समर्थन में उतरीं पत्नी सुनीता, एक पोस्ट से दिया BJP को जवाब
सुनीता केजरीवाल का भाजपा को जवाब।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई ईडी की इस कार्रवाई से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पति के समर्थन पोस्ट किया है।

सुनीता केजरीवाल ने लिखा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया है। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Holi 2024: होली पर इस खास डिश के साथ करें मेहमानों का स्वागत, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

मीठे में गुजिया तो सभी बनाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक खास डिश लेकर आए हैं, इसे चखकर हर कोई आपसे इंप्रेस हो जाएगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 06:38 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 06:38 PM (IST)

Holi 2024: होली पर इस खास डिश के साथ करें मेहमानों का स्वागत, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस
Fast snacks Recipes for Holi

HighLights

  1. हर साल होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।
  2. सभी इस दिन कुछ स्वादिष्ट ही खाना पसंद करते हैं।
  3. हम आपके लिए केले के रायते की रेसिपी लेकर आए हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Holi 2024: होली का त्योहार तरह-तरह के पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में होली पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। हर साल होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस दिन कुछ स्वादिष्ट ही खाना पसंद करते हैं। मीठे में गुजिया तो सभी बनाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक खास डिश लेकर आए हैं, इसे चखकर हर कोई आपसे इंप्रेस हो जाएगा। हम आपके लिए केले के रायते की रेसिपी लेकर आए हैं। यह रायता आपके डेजर्ट की कमी को पूरी करेगा। इस होली पर आप भी ट्राई करें, केले का रायता बनाने की आसान डिश।

केले का रायता बनाने की रेसिपी

सामग्री

केले (पके हुए)- 4

दही – 1 किलो

चीनी – 2 कप

इलायची पाउडर – 1 टेबलस्पून

देसी घी – 2-3 टेबल स्पून

नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 3-4 टेबलस्पून

चिरौंजी – 2 टेबलस्पून

किशमिश – 10-15

काजू – 2 टेबलस्पून

बादाम – 2 टेबलस्पून

मखाने – 4 टेबलस्पून

इस तरह बनाएं

  • केले का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप चार पके हुए केलों को छीलकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद 1 किलो दही लेकर इसे अच्छी फेंटकर रख लें।
  • फिर इस दही में दो कप पिसी हुई चीनी डालें और मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डालें।
  • अब इस दही में कटा हुआ केला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच घी को अच्छे से गर्म कर लें।
  • इसमें कसा हुआ नारियल डालें और भूनें।
  • इसके बाद इसमें चिरौंजी, किशमिश, काजू और बादाम को डालकर मिला लें।
  • इस तरह आपका केले का टेस्टी और मीठा रायता तैयार है।
  • इसे भुने हुए मखानों के साथ गार्निश करें और ठंडा होने के बाद सर्व करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Gold-Silver Value 22 March: सोने-चांदी की कीमत भारी गिरावट, पढ़ें 10 ग्राम गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 22 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। 21 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 646 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:47 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:47 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 22 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 66268 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 646 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 74052 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 21 मार्च से 993 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66914 रुपये थी। 22 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66268 रुपये हो गई है। 21 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 75045 रुपये थी। 22 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74052 रुपये हो गई।

20 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66003 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60702 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49701 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38767 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Rani Mukherjee revealed about her relationship | रानी मुखर्जी ने अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया: बोलीं- आदित्य चोपड़ा बहुत ही दयालु और ईमानदार इंसान हैं

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रानी मुखर्जी ने हाल ही में खुलासा किया कि आदित्य चोपड़ा के बारे में उन्हें सबसे अच्छी बात क्या लगी थी। उन्होंने कहा कि दो लोगों के बीच में प्यार से ज्यादा सम्मान जरूरी होता है।

रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा को हां करने का कारण बताया
रानी मुखर्जी ने ‘सही कारणों’ से शादी करने को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वे कई ऐसी महिलाओं को जानती हैं, जो अपनी पूरी लाइफ में भयानक रिश्तों को झेलती हैं। रानी मुखर्जी, आदित्य की ईमानदारी और उनकी लीडरशिप क्वालिटी से अट्रैक्ट हुई थीं।

रानी बोलीं- मुझे लगता है कि वो वास्तव में एक अच्छे इंसान हैं। सच कहूं तो मेरे लिए ये काफी था। मैं अपने माता-पिता के साथ एक घर में पली-बढी हूं, और मैंने उनके रिश्ते को बहुत महत्व दिया है। मेरी लाइफ में, आसपास अच्छे लोगों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मुझे लोगों का सम्मान करना पसंद है। आदित्य के बारे में कहूं तो वो एक बहुत ही दयालु इंसान, एक अच्छे इंसान और अपनी टीम के लिए एक महान नेता हैं।

रानी मुखर्जी ने अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया
रानी ने आगे कहा- आदित्य अपनी नैतिकता और निर्णय के मामले में बहुत निष्पक्ष हैं। एक समय के बाद आप प्यार से बाहर हो सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान होना बहुत जरूरी होता है। वो कभी नहीं खोना चाहिए। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है। अगर मैं किसी के करीब रहना चाहती हूं तो मुझे उनका सम्मान करना ही होगा। मैंने दुनिया को बहुत करीब से देखा है, मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई वर्षों तक काम किया है। इसलिए, अगर मुझे इस इंडस्ट्री से किसी व्यक्ति का चुनाव करना था, तो वो व्यक्ति आदित्य के अलावा और कोई नहीं हो सकता था।

रानी मुखर्जी ने ‘कभी अलविदा ना कहना’ के बारे में भी बात की
रानी मुखर्जी ने साल 2006 में ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्म की थी। इस फिल्म में शादीशुदा कपल के बीच तनाव और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ झुकाव दिखाया गया था। इस फिल्म का जिक्र करते हुए रानी ने कहा- ऐसी कई महिलाएं हैं जो लंबे समय तक अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुल कर बात नहीं करतीं। कई साल बीत जाते हैं। वे बूढ़ी हो जाती हैं, और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

एक युवा लड़की के रूप में, जब मैंने ‘कभी अलविदा ना कहना’ की, तो इससे मुझे अपनी शादी के बारे में निर्णय लेने में भी मदद मिली थी। मैंने सोचा कि मुझे सही कारणों से शादी करने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप गलत कारणों से शादी करेंगे, तो फिर आपको सारी जिंदगी तकलीफ उठानी पड़ेगी।

रानी मुखर्जी ने पिछले साल फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ की थी। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित थी और इसने दुनिया भर में लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Rangpanchami 2024: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलने के एक घंटे बाद चकाचक हो जाएंगी सड़कें

Rangpanchami 2024: निगमायुक्त ने गेर मार्ग का दौरा कर ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 06:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 06:07 PM (IST)

Rangpanchami 2024: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलने के एक घंटे बाद चकाचक हो जाएंगी सड़कें
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शुक्रवार को गेर मार्ग का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

Rangpanchami 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 30 मार्च को रंगपंचमी के मौके पर इंदौर में निकलने वाली परंपरागत गेर समाप्त होने के एक घंटे बाद ही गेर मार्ग की सड़क चकाचक हो जाएगी। नगर निगम का अमला गेर समाप्त होते ही सफाई अभियान में जुट जाएगा।

इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शुक्रवार को गेर मार्ग का दौरा किया। वे गोराकुंड, टोरी कार्नर, खजूरी बाजार, राजवाड़ा पहुंचे। उन्होंने गेर मार्ग में जहां-जहां जरूरत है वहां पैवर ब्लाक लगाने और बदलने के साथ ही रोड वाइडिंग करने को कहा। निगमायुक्त ने गेर मार्ग के समस्त संपर्क मार्ग को भी व्यवस्थित करने तथा जरूरत अनुसार पैचवर्क करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने राजवाड़ा और गोपाल मंदिर के बीच चल रहे सीवरेज काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

naidunia_image

इंदौर की गेर का फाइल फोटो।

ऐतिहासिक इमारतों को रंग व पानी से बचाएंगे

निगमायुक्त ने अधिकारियों से राजवाड़ा, गोपाल मंदिर और आसपास की ऐतिहासिक इमारतों को रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के दौरान रंग और पानी से बचाव के लिए पर्याप्त तरीके से कवर करने व इस संबंध में पुरातत्व विभाग से चर्चा करने के निर्देश भी दिए।

गेर मार्ग की सफाई में जुटेंगे कर्मचारी

निगमायुक्त ने इंदौर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को देखते हुए गेर समाप्त होने के एक घंटे के भीतर गेर मार्ग की सफाई पूरी करते हुए सड़कों को चकाचक करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, महेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. अखिलेश उपाध्याय भी उपस्थित थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।