JDU Candidates Listing: नीतीश कुमार ने 16 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 3 नए प्रत्याशियों को मौका

जदयू को चुनाव लड़ने के लिए एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत 16 सीटें मिली हैं। इन सीटों पर पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से 3 नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 08:59 PM (IST)

JDU Candidates List: नीतीश कुमार ने 16 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 3 नए प्रत्याशियों को मौका
जदयू ने उतारे अपने 16 प्रत्याशी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एनडीए की सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत जदयू को बिहार में 16 सीटें मिली हैं। इन सीटों पर पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से 3 नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

सीवान से पार्टी ने विजयलक्ष्मी को टिकट दिया है। पहले इस सीट से जदयू की तरफ से कविता सिंह चुनाव लड़ी थीं। वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। सीतामढ़ी से देवश चंद्र ठाकुर को मैदान में उतारा है। इस सीट से पहले सुनील कुमार पिंटू ताल ठोंक चुके हैं।

किशनगंज से जदयू ने मुजाहिद आलम को टिकट दिया है। इस बार शिवहर सीट जदयू के खाते में आई है। यहां से लवली आनंद चुनाव लड़ेंगी।

आधिकारिक तौर पर एनडीए एक साथ प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगा।

बिना बदलाव के इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

  1. भागलपुर- अजय कुमार मंडल
  2. बांका- गिरधारी यादव
  3. गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
  4. जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
  5. झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
  6. कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
  7. मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
  8. मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
  9. नालंदा- कौशलेंद्र
  10. पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
  11. सुपौल- दिलेश्वर कामत
  12. वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार
  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन