Holi 2024: होली पर इस खास डिश के साथ करें मेहमानों का स्वागत, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

मीठे में गुजिया तो सभी बनाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक खास डिश लेकर आए हैं, इसे चखकर हर कोई आपसे इंप्रेस हो जाएगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 06:38 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 06:38 PM (IST)

Holi 2024: होली पर इस खास डिश के साथ करें मेहमानों का स्वागत, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस
Fast snacks Recipes for Holi

HighLights

  1. हर साल होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।
  2. सभी इस दिन कुछ स्वादिष्ट ही खाना पसंद करते हैं।
  3. हम आपके लिए केले के रायते की रेसिपी लेकर आए हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Holi 2024: होली का त्योहार तरह-तरह के पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में होली पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। हर साल होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस दिन कुछ स्वादिष्ट ही खाना पसंद करते हैं। मीठे में गुजिया तो सभी बनाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक खास डिश लेकर आए हैं, इसे चखकर हर कोई आपसे इंप्रेस हो जाएगा। हम आपके लिए केले के रायते की रेसिपी लेकर आए हैं। यह रायता आपके डेजर्ट की कमी को पूरी करेगा। इस होली पर आप भी ट्राई करें, केले का रायता बनाने की आसान डिश।

केले का रायता बनाने की रेसिपी

सामग्री

केले (पके हुए)- 4

दही – 1 किलो

चीनी – 2 कप

इलायची पाउडर – 1 टेबलस्पून

देसी घी – 2-3 टेबल स्पून

नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 3-4 टेबलस्पून

चिरौंजी – 2 टेबलस्पून

किशमिश – 10-15

काजू – 2 टेबलस्पून

बादाम – 2 टेबलस्पून

मखाने – 4 टेबलस्पून

इस तरह बनाएं

  • केले का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप चार पके हुए केलों को छीलकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद 1 किलो दही लेकर इसे अच्छी फेंटकर रख लें।
  • फिर इस दही में दो कप पिसी हुई चीनी डालें और मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डालें।
  • अब इस दही में कटा हुआ केला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच घी को अच्छे से गर्म कर लें।
  • इसमें कसा हुआ नारियल डालें और भूनें।
  • इसके बाद इसमें चिरौंजी, किशमिश, काजू और बादाम को डालकर मिला लें।
  • इस तरह आपका केले का टेस्टी और मीठा रायता तैयार है।
  • इसे भुने हुए मखानों के साथ गार्निश करें और ठंडा होने के बाद सर्व करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni