Gold and Silver Value in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में टूटे सोना-चांदी के दाम, ये हैं आज के भाव

Gold and Silver Value in MP: इंदौर में शुक्रवार को सोना कैडबरी 66575 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में टूटे सोना-चांदी के दाम, ये हैं आज के भाव

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक सोने-चांदी में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ती दिखी। इससे कामेक्स वायदा में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार शाम तक कामेक्स वायदा पर सोना 33 डालर टूटकर 2186 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 125 सेंट घटकर 24.52 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते इंदौर में भी सोना कैडबरी नकद में 150 रुपये घटकर 66575 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1000 रुपये घटकर 74000 रुपये प्रति किलो रह गई।

सोना-चांदी पर दबाव मुख्य रूप से डालर में तेज बढ़त के कारण देखा गया जिसमें डालर इंडेक्स 104 के स्तर से ऊपर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व द्वारा 2024 में कम से कम तीन ब्याज दरों में कटौती के अपने दृष्टिकोण को बनाए रखने के बाद सोना 2,200 डालर प्रति औंस से ऊपर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, लेकिन सोने ने इन ऊंचाइयों पर बहुत कम समय बिताया, क्योंकि अन्य देशों से नरम संकेतों के कारण डालर में तेजी से उछाल आया और सोना फिसल गया। सोने और चांदी की कीमतों मे चल रही तेजी-मंदी के कारण बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट बेहद कमजोर देखने को मिल रहा है। कामेक्स सोना ऊपर में 2186 तथा नीचे में 2164 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.52 व नीचे में 24.46 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 66575 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 67775 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 62080 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 66725 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74000 रुपये, चांदी टंच 74200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74350 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 75000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 66650 रुपये तथा सोना रवा 66550 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 67800 रुपये तथा सोना रवा 67750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।