Edible Oil Worth in Indore: उपभोक्ता ग्राहकी कमजोर, सोयाबीन और मूंगफली तेल में मंदी

Edible Oil Worth in Indore: इंदौर में शुक्रवार को सोया तेल और घटकर 975-980 तथा मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1490-1510 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:05 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: उपभोक्ता ग्राहकी कमजोर, सोयाबीन और मूंगफली तेल में मंदी

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य तेलों में उपभोक्ता ग्राहकी कुछ कमजोर होने के कारण कीमतों में एकतरफा गिरावट की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को सोया तेल और घटकर 975-980 तथा मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1490-1510 रुपये प्रति दस किलो रह गया। व्यापारियों का कहना है कि होली त्योहार पूर्व की ग्राहकी बाजार में लगभग सिमट चुकी हैं। इसके अलावा बंदरगाह तेल पर तेल की आवक जल्द बढ़ने की संभावना है। इस वजह से मंदी को सपोर्ट मिल रहा है।

हालांकि अब बाजार कुछ दिनों तक स्थिर रह सकता है, क्योंकि मंडियां बंद होने से सोयाबीन की आवक में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे प्लांट अपनी क्षमता से नहीं चल पाएंगे। मंडियों में सोयाबीन की आवक अगले महीने से ही अच्छी देखने को मिलेगी। अर्जेंटीना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आवासीय क्षेत्रों को जलमग्न देखा गया है। सोयाबीन की तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। अमेरिकी ने एक अज्ञात स्थान पर 1.20,000 टन सोयाबीन की बिक्री की जानकारी दी है।

ब्राजील चैंबर ने 2025 के लिए बायोडीजल सम्मिश्रण एक फीसद बढ़ाने का प्रस्ताव सीनेट को भेजा है जो फिलहाल 14 फीसद है। मलेशिया पाम निर्यात में वृद्धि से केएलसी जून अनुबंध 4300 रिंगिट का स्तर पार करते हुए 4400 की तरफ बढ़ सकता है। छावनी मंडी में सोयाबीन 4500, सरसों निमाड़ी 6100-6200, रायडा 4500-4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1490-1510, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 975-980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-935, इंदौर पाम 1010-1015, मुंबई सोया रिफाइंड 1000, सोया डीगम 930, मुंबई पाम तेल 957, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 925 रुपये ।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – नीमच प्रोटीन 4650, एमएस साल्वेक्स 475, धानुका 4635, प्रकाश 4631, धीरेंद्र सोया 4665, विप्पी 4570, एमएस पचोर 4600, एमएस पीथमपुर 4575, अडानी 4650, अवी एग्रो 4625, अग्रवाल 4650, लिविंग फूडस 4660, केएन एग्री 4521, सूर्या 4640, सांवरिया 4600, रुचि 4575, प्रेस्टीज 4625, खंडवा आइल 4600, लक्ष्मी 4580, लाभांशी 4650, बैतूल 4675, अंबिका जावरा 4600, हरिओम अमृत 4650, मित्तल 4625, रामा 4525, आरएच सिवनी 4700, महेश आइल 4550, बंसल 4600, स्नेहिल 4600, सोनिका 4625, केपी निवाड़ी 4620, सालासर 4625 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2800 रुपये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।