Delhi: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे, ‘मुझे दुख हुआ, लेकिन यह कर्मों का फल’
अन्ना हजारे ने कहा, मुझे दुख है कि जिस आदमी ने मेरे साथ शराब के खिलाफ आवाज बुलंद की, वो आज खुद शराब नीति बना रहा है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:25 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 12:55 PM (IST)

HighLights
- क्या केजरीवाल तिहाड़ जेल से चलाएं सरकार
- नंबर 2 मनीष सिसोदिया पहले ही जेल में
- आतिशी को मिल सकती है सीएम पद की जिम्मेदारी
एजेंसी, नई दिल्ली। शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की देशभर में चर्चा है। कोई इसे सही ठहरा रहा है तो कोई राजनीाति से प्रेरित बता रहा है। इस बीच, समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें केजरीवाल की गिरफ्तारी का दुख है। केजरीवाल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन में उनके साथ काम किया था।
बकौल अन्ना हजारे, मुझे दुख है कि जिस आदमी ने मेरे साथ शराब के खिलाफ आवाज बुलंद की, वो आज खुद शराब नीति बना रहा है। सत्ता के कारण ऐसा हुआ है। यह कर्मों का फल है जो केजरीवाल को भोगना पड़ रहा है।
#WATCH | Ahmednagar, Maharashtra: On ED arresting Delhi CM Arvind Kejriwal, Social activist Anna Hazare says, “I’m very upset that Arvind Kejriwal, who used to work with me, increase his voice in opposition to liquor, is now making liquor insurance policies. His arrest is due to his personal deeds…” pic.twitter.com/aqeJEeecfM
— ANI (@ANI) March 22, 2024
इस बीच, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि उन्होंने इस्तीफा दिया तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? हालांकि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने साफ किया है कि केजरीवाल ही सीएम थे, सीएम हैं और सीएम बने रहेंगे?
इसका अर्थ यह भी निकाला जा रहा है कि जल्दी जमानत नहीं मिली, तो केजरीवाल अब जेल में रहकर सरकार चलाएंगे?
(ED लॉकअप में गुजरी अरविंद केजरीवाल की रात, नहीं सो पाए, बेचैन रहे, जानिए आज क्या होगा..पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)
Who’s prone to be Delhi’s subsequent CM?
आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि केजरीवाल तिहाड़ जेल से सरकार चलाते रहेंगे, लेकिन जानकारों का माना है कि इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा। ऐसा करना संभव नहीं होगा।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली के सीएम के बाद पार्टी में नंबर 2 माना जाता था, इसी मामले में फरवरी 2023 से तिहाड़ में हैं।
कालकाजी से विधायक आतिशी के पास अभी दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभाग हैं। इनमें सिसोदिया द्वारा खाली किए गए विभाग भी शामिल हैं। ऐसे में आतिशी के अगली मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।


