Climate Replace: तमिलनाडु में भारी बारिश, कर्नाटक में बदलेगा मौसम, उत्तर में इन इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

Climate Replace मौसम विभाग ने 21, 22 और 24 मार्च को पंजाब में और 24 मार्च को हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 08:52 AM (IST)

Weather Update: तमिलनाडु में भारी बारिश, कर्नाटक में बदलेगा मौसम, उत्तर में इन इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
26 मार्च तक देश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

HighLights

  1. अगले कुछ दिनों तक रायलसीमा, केरल, सौराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम की उम्मीद है।
  2. तमिलनाडु और पुडुचेरी में जल्द ही ऐसी ही स्थिति का अनुभव होगा।
  3. तमिलनाडु के थूथुकुडी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक रायलसीमा, केरल, सौराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम की उम्मीद है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में जल्द ही ऐसी ही स्थिति का अनुभव होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के थूथुकुडी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

#WATCH तमिलनाडु: थूथुकुडी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। pic.twitter.com/fk1acfMRNK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024

उत्तर भारत में जारी रहेगी बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च तक देश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश/बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।

naidunia_image

मेघालय में ऑरेंज अलर्ट

IMD ने कहा है कि 21-26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 21-23 और 25 मार्च को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक के बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21, 22 और 24 मार्च को पंजाब में और 24 मार्च को हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्