Ambikapur crime Information : रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी, फरार आरोपित पकड़ाया

Ambikapur crime Information : सरगुजा पुलिस द्वारा चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु लंबित प्रकरणों के आरोपितों के धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मणीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM (IST)

Ambikapur crime News : रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी, फरार आरोपित पकड़ाया

नईदुनिया न्यूज अंबिकापुर । सरगुजा पुलिस द्वारा चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु लंबित प्रकरणों के आरोपितों के धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मणीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इस मामले में पूर्व में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ग्राम मेण्ड्राकलॉ निवासी संजय दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ममेरे भाई मनु दास को कवर्धा निवासी नारायण साहू, सुरेश सिन्हा एवं योगदत्त साहू ने मिलकर एक्सपर्ट कम्पनी का कर्मचारी बताकर डेढ़ वर्ष में पैसा दोगुना करने का लालच दिया था। इसी झांसे में आकर मनु दास ने कुल एक लाख 65 हजार रूपये निवेश किए थे। मियाद अवधि पूरी होने के बाद मूलधन भी वापस नहीं किया गया। मामले में मणीपुर पुलिस द्वारा दो आरोपित नारायण साहू (26)ग्राम रमेली थाना पिपरिया जिला कवर्धा एवं योगदत्त साहू (42) नवघटा थाना पिपरिया जिला कवर्धा को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित सुरेश कुमार सिन्हा (42) सेमरिया अंबेडकर चौक नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

क्लिंकर लोड ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर घायल

राजपुर । अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग पर गेउर नदी मोड़ के पास क्लिंकर लोड ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग में पर पलट गया। वाहन चालक व क्लीनर को गंभीर चोट आई। तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया है।वाहन चालक मुन्ना सिंह (30) निवासी कर्मडीह (गया) व क्लीनर बबन यादव (32) निवासी महापुर (गया) दोनों अंबिकापुर की ओर से क्लिंकर लेकर ट्रक से औरंगाबाद जा रहे थे। राजपुर से दो किलोमीटर पहले सरनापारा गेउर नदी मोड़ के पास और सड़क पर पलट गया।