Right now in Indore: भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राजमोहल्ला में होगा कीर्तन, तेजाजी नगर में होगा मुक्ति दिवस कार्यक्रम

Right now in Indore: इंदौर शहर में आज 23 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राजमोहल्ला में होगा कीर्तन, तेजाजी नगर में होगा मुक्ति दिवस कार्यक्रम

Right now in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 23 मार्च को होंगे। इसमें पंचकल्याणक महोत्सव के तहत भगवान का तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में भागवत कथा के आयोजन होंगे। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर फाग उत्सव के आयोजन भी होंगे। जय गुरुदेव आश्रम में मुक्ति दिवस कार्यक्रम होगा।

– सिख समाज द्वारा सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राजमोहल्ला स्थित प्रतिमा स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक गुरुद्वारा इमली साहिब के हजूरी रागी जत्थे द्वारा कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इस मौके पर अरदास कर देश की एकता और अखंडता की कामना की जाएगी। साथ ही उनके इतिहास को कविता के माध्यम से भी सुनाया जाएगा।

– श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में 19 से 25 मार्च तक मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव मुनि विमल सागर एवं अनन्त सागर महाराज के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य विनय भैय्या, अनिल भैय्या, अमित जैन (वास्तुविद) के निर्देशन में हो रहा है। इसमें सुबह 9 बजे से तप कल्याणक विधान होगा।

– मुक्ति दिवस कार्यक्रम तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर जयगुरुदेव आश्रम पर 23 एवं 24 मार्च को मनाया जाएगा। पहले दिन सुबह 6 बजे आश्रम पर जयगुरुदेव की ध्वजा फहराई जाएगी। सुबह 11 बजे से अनुयायियों द्वारा दर्शन, पूजन, ध्यान, सुमिरन व प्रवचन किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी होगी।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विजय नगर मंगल सिटी स्थित शिव शक्ति मंदिर पर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कथा वाचक पं. नारायण शास्त्री के मुखारविंद से कथा होगी। इसमें प्रतिदिन प्रसंग अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। कथा का आयोजन 23 मार्च तक होगा।

– श्री फतेहपुरिया समाज का परंपरागत फाग महोत्सव शाम 6 बजे से मल्हारगंज थाने के पास स्थित समाज भवन पर आयोजित होगा। इस मौके पर केशरिया बालम ग्रुप की ओर से राधाकृष्ण के भजन, फूलों की होली, ठंडाई एवं सहभोज के साथ रंगारंग आयोजन होंगे। राधा कृष्ण के संग केवल फूलों की होली खेली जाएगी, रंग-गुलाल पूरी तरह वर्जित रहेंगे।

– पदमावती वेंकटेश देवस्थान में रात 8 बजे फाग उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें भजन गायक हरिकिशन साबू भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजनों पर भक्त देर रात तक थिरकेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Gold and Silver Value in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में टूटे सोना-चांदी के दाम, ये हैं आज के भाव

Gold and Silver Value in MP: इंदौर में शुक्रवार को सोना कैडबरी 66575 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में टूटे सोना-चांदी के दाम, ये हैं आज के भाव

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक सोने-चांदी में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ती दिखी। इससे कामेक्स वायदा में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार शाम तक कामेक्स वायदा पर सोना 33 डालर टूटकर 2186 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 125 सेंट घटकर 24.52 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते इंदौर में भी सोना कैडबरी नकद में 150 रुपये घटकर 66575 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1000 रुपये घटकर 74000 रुपये प्रति किलो रह गई।

सोना-चांदी पर दबाव मुख्य रूप से डालर में तेज बढ़त के कारण देखा गया जिसमें डालर इंडेक्स 104 के स्तर से ऊपर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व द्वारा 2024 में कम से कम तीन ब्याज दरों में कटौती के अपने दृष्टिकोण को बनाए रखने के बाद सोना 2,200 डालर प्रति औंस से ऊपर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, लेकिन सोने ने इन ऊंचाइयों पर बहुत कम समय बिताया, क्योंकि अन्य देशों से नरम संकेतों के कारण डालर में तेजी से उछाल आया और सोना फिसल गया। सोने और चांदी की कीमतों मे चल रही तेजी-मंदी के कारण बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट बेहद कमजोर देखने को मिल रहा है। कामेक्स सोना ऊपर में 2186 तथा नीचे में 2164 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.52 व नीचे में 24.46 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 66575 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 67775 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 62080 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 66725 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74000 रुपये, चांदी टंच 74200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74350 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 75000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 66650 रुपये तथा सोना रवा 66550 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 67800 रुपये तथा सोना रवा 67750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Edible Oil Worth in Indore: उपभोक्ता ग्राहकी कमजोर, सोयाबीन और मूंगफली तेल में मंदी

Edible Oil Worth in Indore: इंदौर में शुक्रवार को सोया तेल और घटकर 975-980 तथा मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1490-1510 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 02:05 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: उपभोक्ता ग्राहकी कमजोर, सोयाबीन और मूंगफली तेल में मंदी

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य तेलों में उपभोक्ता ग्राहकी कुछ कमजोर होने के कारण कीमतों में एकतरफा गिरावट की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को सोया तेल और घटकर 975-980 तथा मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1490-1510 रुपये प्रति दस किलो रह गया। व्यापारियों का कहना है कि होली त्योहार पूर्व की ग्राहकी बाजार में लगभग सिमट चुकी हैं। इसके अलावा बंदरगाह तेल पर तेल की आवक जल्द बढ़ने की संभावना है। इस वजह से मंदी को सपोर्ट मिल रहा है।

हालांकि अब बाजार कुछ दिनों तक स्थिर रह सकता है, क्योंकि मंडियां बंद होने से सोयाबीन की आवक में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे प्लांट अपनी क्षमता से नहीं चल पाएंगे। मंडियों में सोयाबीन की आवक अगले महीने से ही अच्छी देखने को मिलेगी। अर्जेंटीना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आवासीय क्षेत्रों को जलमग्न देखा गया है। सोयाबीन की तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। अमेरिकी ने एक अज्ञात स्थान पर 1.20,000 टन सोयाबीन की बिक्री की जानकारी दी है।

ब्राजील चैंबर ने 2025 के लिए बायोडीजल सम्मिश्रण एक फीसद बढ़ाने का प्रस्ताव सीनेट को भेजा है जो फिलहाल 14 फीसद है। मलेशिया पाम निर्यात में वृद्धि से केएलसी जून अनुबंध 4300 रिंगिट का स्तर पार करते हुए 4400 की तरफ बढ़ सकता है। छावनी मंडी में सोयाबीन 4500, सरसों निमाड़ी 6100-6200, रायडा 4500-4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1490-1510, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 975-980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-935, इंदौर पाम 1010-1015, मुंबई सोया रिफाइंड 1000, सोया डीगम 930, मुंबई पाम तेल 957, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 925 रुपये ।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – नीमच प्रोटीन 4650, एमएस साल्वेक्स 475, धानुका 4635, प्रकाश 4631, धीरेंद्र सोया 4665, विप्पी 4570, एमएस पचोर 4600, एमएस पीथमपुर 4575, अडानी 4650, अवी एग्रो 4625, अग्रवाल 4650, लिविंग फूडस 4660, केएन एग्री 4521, सूर्या 4640, सांवरिया 4600, रुचि 4575, प्रेस्टीज 4625, खंडवा आइल 4600, लक्ष्मी 4580, लाभांशी 4650, बैतूल 4675, अंबिका जावरा 4600, हरिओम अमृत 4650, मित्तल 4625, रामा 4525, आरएच सिवनी 4700, महेश आइल 4550, बंसल 4600, स्नेहिल 4600, सोनिका 4625, केपी निवाड़ी 4620, सालासर 4625 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2800 रुपये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Bilaspur Information: तारिक शारिक इलेवन भोपाल ने जीता खिताब

फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और तारिक शारिक इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया। जिसे तारिक शारिक इलेवन ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उपमुखमंत्री अरुण साव रहे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 01:18 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 01:18 AM (IST)

Bilaspur News: तारिक शारिक इलेवन भोपाल ने जीता खिताब
तारिक शारिक इलेवन भोपाल ने जीता खिताब

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री अरुण साव,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शिरकत की
  2. स्व. उषादेवी भंडारी क्रिकेट का फाइनल मैच देखने पहुंचे हजारों दर्शक
  3. फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और तारिक शारिक इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित रात्रि अखिल भारतीय कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान में हुआ। फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और तारिक शारिक इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया। जिसे तारिक शारिक इलेवन ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उपमुखमंत्री अरुण साव रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय रजक,रियल्टी इंफ्रा के डायरेक्टर अनूप चड्ढा एवं वरिष्ठ चिकित्सक आरएल भांजा शामिल हुए।

7 विकेट से जीता मैच, कुंबली इलेवन के जित्तू ने जीती सीरीज

फाइनल मुकाबले में कुंबली इलेवन पाटन की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंबली इलेवन 12 वें ओवर में 60 रन बनाकर आलआउट हो गई। तारिक शारिक इलेवन भोपाल की ओर से गेंदबाज इरफान ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल लिए। दूसरी पारी में 61 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारिक शारिक इलेवन भोपाल की टीम ने 8 वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। तारिक शारिक इलेवन भोपाल के खिलाड़ी इरफान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। अतिथियों द्वारा विजयी टीम तारिक शारिक इलेवन भोपाल को प्रथम पुरस्कार स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में ईशान भंडारी की ओर से पांच लाख रुपए की राशि एवं आकर्षक ट्राफी प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर रही कुंबली इलेवन की टीम को दो लाख रुपये की राशि और ट्राफी प्रदान की गई। मैन आफ द सीरीज कुंबली इलेवन के जित्तू साहू रहे।

मां की स्मृति में ऐसा आयोजन कराना वास्तव में प्रेरणादायी- अरुण साव

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अरुण साव ने कहा की अपनी मां की स्मृति में इस प्रकार का आयोजन करवाना जिसमे देश भर खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं, जो वास्तव में प्रेरणादायी है। इस शानदार आयोजन के लिए उन्होंने मुख्य आयोजक निक्कू भंडारी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता पूरे भारत की तीसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। आने वाले वर्षों में यह देश की सबसे बड़ी टेनिस बाल प्रतियोगिता बनें, इसकी वे शुभकामनाएं देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धरमजीत सिंह ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आप लोगो ने इस स्तर का आयोजन कर खेल के आनन्द को एक नया आयाम दिया है, बिलासपुर में आयोजित इस प्रकार का प्रदेश स्तरीय आयोजन बड़ा ही गौरव पूर्ण है। बेलतरा के युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा की हमारे लिए गर्व का विषय है कि इतना बड़ा आयोजन हमारे क्षेत्र में होता है।

मास्को में बड़ा आतंकी हमला, आतंकियों ने संगीत कार्यक्रम में की गोलीबारी, 40 की मौत

रूस की राजधानी मास्को में बड़ा आतंकी हमला हो गया है। बंदूकधारियों ने क्रोकससिटी हाल में घुसकर संगीत कार्यक्रम में गोलीबारी कर दी, जिसमें 40 लोगों की मौत की खबर है। इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 01:06 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 01:09 AM (IST)

मास्को में बड़ा आतंकी हमला, आतंकियों ने संगीत कार्यक्रम में की गोलीबारी, 40 की मौत
मास्को में बड़ा आतंकी हमला।

मास्को, रायटर। रूस की राजधानी मास्को में बड़ा आतंकी हमला हो गया है। बंदूकधारियों ने क्रोकससिटी हाल में घुसकर संगीत कार्यक्रम में गोलीबारी कर दी, जिसमें 40 लोगों की मौत की खबर है। इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- यह इलेक्शन मेरे बस का नहीं, ये है असली वजह

Digvijay Singh z दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने वाले कई नेता थे। सब लोगों के साथ कोशिश कर रहे थे कि कौन लड़े। लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। अभी घोषणा तो पहीं हुई, लेकिन मुझे बताया गया है कि

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 12:29 AM (IST)

लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- यह इलेक्शन मेरे बस का नहीं, ये है असली वजह
सिंह ने कहा- पार्टी का जो आदेश होता है वह मानना पड़ता है

HighLights

  1. सिंह ने कहा- पार्टी का जो आदेश होता है वह मानना पड़ता है
  2. दिग्विजय सिंह ने चार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  3. सिंह ने कहा कि मुझे बताया है कि मुझे लड़ना है चुनाव

राजगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बैठक के दौरान कहा कि हमारे पास लड़ने वाले थे, लेकिन पार्टी का जो आदेश होता है वह मानना पड़ता है। अभी घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मुझे बताया जाता है कि मुझे चुनाव लड़ना है। सिंह शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के छापीहेड़ा पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की आठ में से चार विधानसभा क्षेत्रों राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर व सुसनेर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

मुझे चुनाव लड़ना है

बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने वाले कई नेता थे। मैं चाहता था कि यह चुनाव प्रियव्रत सिंह, नारायण सिंह, चंदर सिंह सौंधिया, हेमराज कल्पोनी, रामचंद्र दांगी लड़े। हमारे पास लड़ने वाले नेता थे। सब लोगों के साथ कोशिश कर रहे थे कि कौन लड़े। लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। अभी घोषणा तो पहीं हुई, लेकिन मुझे बताया गया है कि मुझे चुनाव लड़ना है।

चुनाव के लिए मैं आप सभी से अलग-अलग बात करूंगा। आपसे सुझाव लूंगा कि कैसे क्या करना चाहिए। इसके पहले उन्होंने भोपाल से छापीहेड़ा जाते समय राजगढ़ में सिद्धपीठ जालपा माता मंदिर पर पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, पूर्व मंत्री प्रियव्रतसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, पूर्व विधायक बापूसिंह तंवर, पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे मौजूद थे।

चुनाव दिग्विजय के बस का नहीं है, नौजवानों को लड़ना है

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दिग्विजय सिंह के बस का नहीं है। यह चुनाव नौजवानों को लड़ना है। यह आप सबको चुनाव लडना है। गांव, मोहल्ले, कस्बे में आपको चुनाव लड़ना है। यह चुनाव बड़े साधारण होगा और बूथ पर होगा। मैं अपना पत्र आपको लिखकर दे दूंगा। राहुल गांधीजी व कांग्रेस पार्टी ने महिला, बेरोजगार व युवाओं के लिए जो किया वह आपको बताना है।

naidunia_image

मेरा पत्र घरों तक पहुंचाना, मोहल्ले-घरों में जाकर लोगों से संवाद करना

सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव आपको लड़ना है। इसके लिए मैं अपना पत्र आप लोगों को लिखकर दूंगा। आप मेरा पत्र घर-घर पहुंचा देना। बताओ पहुंचाओगे या नहीं। हर घर तक मेरा पत्र, मेरी बात पहुंचना चाहिए। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं। आपको केवल अपने मोहल्ले में, घरों में जाकर लोगों से बात करना है। हमारा प्रचार घर-घर होगा। हमको बड़ी रैलियों, सभाओं की जरूरत नहीं है। यह चुनाव पूरा पोलिंग बूथ, सेक्टर व मंडल स्तर पर लड़ा जाएगा यह हमारा प्रयास होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Korba Crime Information: सहेलियाें के साथ खेल रही छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 12:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 12:00 AM (IST)

Korba Crime News: सहेलियाें के साथ खेल रही छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
  2. शांति व्यवस्था भंग करने वाला पकड़ा गया
  3. बच्ची को अकेली देख कर नीयत बदल गई थी

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दर्री क्षेत्र में छह वर्ष की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह हुई।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में निवासरत छह वर्ष की मासूम बालिका अपने सहेली के साथ खेल रही थी। इसी बीच दोनों मोहल्ले में निवासरत सुधीर कुमार गोंड़ के घर में प्रवेश कर गए। उस वक्त सुधीर घर पर अकेले था। बच्ची को देख कर उसकी नीयत बदल गई, इस बीच एक बच्ची घर से बाहर निकल गई, पर दूसरी बच्ची को सुधीर ने पकड़ लिया। उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते- बिलखते घर पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित युवक सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है।

शांति व्यवस्था भंग करने वाला पकड़ा गया

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सजग कोरबा अभियान चला कर पुलिस गुंडा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार व शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सभी थाना- चौकी प्रभारी को निर्देश दिया है। इस पर थाना कोतवाली में निवासी अनीश मेमन 50 वर्ष निवासी इतवारी बाजार ने कोतवाली ने एक लिखित शिकायत दिया कि विशाल साहू ने आपसी बात को लेकर गाली गुप्तार कर संपत्ति हड़पने के लिए मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी की। शिकायत पर पुलिस ने विशाल साहू के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 327 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Ambikapur crime Information : रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी, फरार आरोपित पकड़ाया

Ambikapur crime Information : सरगुजा पुलिस द्वारा चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु लंबित प्रकरणों के आरोपितों के धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मणीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM (IST)

Ambikapur crime News : रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी, फरार आरोपित पकड़ाया

नईदुनिया न्यूज अंबिकापुर । सरगुजा पुलिस द्वारा चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु लंबित प्रकरणों के आरोपितों के धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मणीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इस मामले में पूर्व में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ग्राम मेण्ड्राकलॉ निवासी संजय दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ममेरे भाई मनु दास को कवर्धा निवासी नारायण साहू, सुरेश सिन्हा एवं योगदत्त साहू ने मिलकर एक्सपर्ट कम्पनी का कर्मचारी बताकर डेढ़ वर्ष में पैसा दोगुना करने का लालच दिया था। इसी झांसे में आकर मनु दास ने कुल एक लाख 65 हजार रूपये निवेश किए थे। मियाद अवधि पूरी होने के बाद मूलधन भी वापस नहीं किया गया। मामले में मणीपुर पुलिस द्वारा दो आरोपित नारायण साहू (26)ग्राम रमेली थाना पिपरिया जिला कवर्धा एवं योगदत्त साहू (42) नवघटा थाना पिपरिया जिला कवर्धा को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित सुरेश कुमार सिन्हा (42) सेमरिया अंबेडकर चौक नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

क्लिंकर लोड ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर घायल

राजपुर । अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग पर गेउर नदी मोड़ के पास क्लिंकर लोड ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग में पर पलट गया। वाहन चालक व क्लीनर को गंभीर चोट आई। तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया है।वाहन चालक मुन्ना सिंह (30) निवासी कर्मडीह (गया) व क्लीनर बबन यादव (32) निवासी महापुर (गया) दोनों अंबिकापुर की ओर से क्लिंकर लेकर ट्रक से औरंगाबाद जा रहे थे। राजपुर से दो किलोमीटर पहले सरनापारा गेउर नदी मोड़ के पास और सड़क पर पलट गया।

MP Excessive Court docket: वार्ड 44 में फिलहाल कोई पार्षद नहीं, हाई कोर्ट ने मिश्रा के निर्वाचन पर भी लगाई रोक

MP Excessive Court docket: शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर पार्षद निशा देवलिया का चुनाव शून्य घोषित कर दिया था।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 10:44 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 10:44 PM (IST)

MP High Court: वार्ड 44 में फिलहाल कोई पार्षद नहीं, हाई कोर्ट ने मिश्रा के निर्वाचन पर भी लगाई रोक

MP Excessive Court docket: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वार्ड 44 फिलहाल पार्षदविहीन हो गया है। डेढ़ वर्ष पहले हुए चुनाव में भाजपा की निशा देवलिया यहां से निर्वाचित हुई थीं, लेकिन जिला न्यायालय ने दो मार्च को उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया। इसके बाद कलेक्टर ने कांग्रेस की नंदिनी मिश्रा को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को हाई कोर्ट ने इस पर भी रोक लगा दी। यह रोक देवलिया की ओर से प्रस्तुत अपील की सुनवाई करते हुए लगाई गई है।

naidunia_image

गौरतलब है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले हुए नगर निगम चुनाव में वार्ड 44 से भाजपा की निशा देवलिया ने कांग्रेस की नंदिनी मिश्रा को 1026 मतों से पराजित किया था। चुनाव के बाद मिश्रा ने देवलिया के खिलाफ जिला न्यायालय में चुनाव याचिका दायर कर उनका निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की थी।

शपथ पत्र में दी थी गलत जानकारी

याचिका में कहा था कि देवलिया ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। शपत्र पत्र में उन्होंने 200 वर्गफीट के टीन शेड के मकान की जानकारी दी और संपत्ति कर भी उसी के हिसाब से भरा जाना बताया, जबकि उनके पास 1600 वर्गफीट मकान है। मकान की रजिस्ट्री में भी इतना ही क्षेत्रफल बताया गया है। जिला न्यायालय ने इस आधार पर देवलिया का निर्वाचन शून्य घोषित दिया था।

देवलिया ने फैसले को चुनौती दी थी

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ने नंदिनी मिश्रा को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। जिला न्यायालय के दो मार्च के फैसले को चुनौती देते हुए देवलिया ने हाई कोर्ट में सिविल रिवीजन दायर की है। शुक्रवार को इसकी सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने मिश्रा को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी। ऐसी स्थिति में अब वार्ड 44 में कोई पार्षद नहीं रहा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Punjabi Singer Jazzy B  new tune  Controversy  Replace  | पंजाबी गायक जैज़ी बी के नए गाने पर विवाद: किसान संगठन ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, कहा- महिलाओं-पंजाबी संस्कृति को बदनाम किया – Barnala Information

बरनाला1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद। - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद।

पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरनाला में किसान संगठन भारती किसान यूनियन लाखोवाल ने गायक जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जैजी बी के 10 मार्च को रिलीज हुए गाने ‘मडक शौकीनां दी तू वी जाणदी भेडे’ को लेकर किसान संगठन ने विरोध जताया है।

महिलाओं के लिए ‘भेड़’ शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते