Indore Rangpanchami Ger: इंदौर में गेर में हथियार लेकर पकड़े गए तो लगेगी रासुका

Indore Rangpanchami Ger: प्रत्येक गेर के साथ निगम के अधिकारी प्रभारी के रूप में रहेंगे मौजूद। सबसे पहले राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकलेगी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:06 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:06 AM (IST)

Indore Rangpanchami Ger: इंदौर में गेर में हथियार लेकर पकड़े गए तो लगेगी रासुका
इंदौर में गेर

HighLights

  1. 30 मार्च को शहर के मध्य क्षेत्र में गेर हर वर्ष की तरह निकलेगी।
  2. यूनेस्को के मापदंडों का कराया जाएगा पालन।
  3. शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

Indore Rangpanchami Ger: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 30 मार्च को शहर के मध्य क्षेत्र में गेर हर वर्ष की तरह निकलेगी। इस बार गेर के क्रम में बदलाव किया गया है। इस बार गेर के साथ समन्वय के लिए नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हथियार लेकर आने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

कलेक्टर कार्यालय में गेर की व्यवस्था को लेकर आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। इसमें तय हुआ कि शहर के मध्य क्षेत्र में रंगपंचमी पर रंगारंग गेर निकलेगी। गेर पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाली जाएगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा। गेर में आदर्श आचार संहिता का पालन भी करना होगा। इसके तहत किसी भी राजनीतिक दलों के चिन्ह, बैनर, पोस्टर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।

naidunia_image

कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों से कहा कि वे अपनी-अपनी गेर निर्धारित समय के साथ तय क्रम से ही निकालें। समय एवं अनुशासन का विशेष रूप से पालन करें। वे यह तय करें कि किसी भी तरह की हुडदंग नहीं हो। बैठक में पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सबसे पहले राधा कृष्ण फाग यात्रा

गेर शहर में परंपरागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जाएगी। बैठक में सभी आयोजकों की सहमति से गेर के क्रम में संशोधन किया गया है। अब सबसे पहले राधाकृष्ण फाग यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सुबह ठीक 10 बजे निकलना प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद क्रमश: टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी।

यूनेस्को के मापदंडों का होगा पालन

कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि गेर को यूनेस्को की धरोहर में शामिल करने के लिए पत्र लिखा गया है। गत वर्ष गरबा को यूनेस्को की सूची में शामिल करने से दो साल अन्य कार्यक्रम शामिल नहीं हो सकते। इसलिए अगले साल यूनेस्को की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस बार यूनेस्को के मापदंडों का पालन कराया जाएगा। रहवासियों के घरों को चिन्हित कर गेर देखने की व्यवस्था की जाएगी।

एक तरफ लगेंगे मंच

गेर में स्वागत के लिए लगने वाले मंच की व्यवस्था भी तय की गई। कलेक्टर सिंह ने कहा कि व्यवस्था को देखते हुए सभी स्वागत मंच सड़क के एक ही तरफ लगवाए जाएंगे। दूसरी तरफ मंच नहीं होंगे।

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने कहा कि गेर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सीसीटीवी और वीडियो कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे गेर मार्ग को सेक्टर के रूप में विभाजित कर सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। सेक्टरवार नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे मार्ग पर 2 डीसीपी को नोडल बनाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Earlier Saif was not part of the movie Kya Kehna | पहले फिल्म क्या कहना का हिस्सा नहीं थे सैफ: शूटिंग के एक दिन पहले कास्टिंग हुई थी, मेकर्स ने शूट के लिए कपड़े भी नहीं दिए थे

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2000 की फिल्म क्या कहना में सैफ अली खान को प्रीति जिंटा के अपोजिट देखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले सैफ को कास्ट किया गया था। इतना ही नहीं, मेकर्स की तरह से उन्हें शूटिंग के वक्त कपड़े भी मुहैया नहीं कराए गए थे। उनसे कहा गया था कि वो घर से कपड़े लेकर आएं।

लास्ट मोमेंट पर हीरो ने फिल्म करने से मना किया, फिर चुने गए सैफ
हालिया इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर एस कुमार तौरानी ने बताया कि किस्मत के बदौलत यह फिल्म सैफ की झोली में जा गिरी थी। उन्होंने बताया कि पहले इसके लिए दूसरे एक्टर को कास्ट किया गया था लेकिन उसने शूटिंग शुरू होने के तुरंत पहले ही फिल्म छोड़ दी।

इधर फिल्म से जुड़ी सभी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन हीरो के बिना शूट करना असंभव था। ऐसे में मेकर्स ने सैफ अली खान से मुलाकात की।

अपने पुराने कपड़ों में सैफ ने शूटिंग पूरी की
कुमार तौरानी ने आगे कहा- हम शाम को सैफ के घर गए। उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई गई जो उन्हें बहुत पसंद आई और उन्होंने इसमें काम करने के लिए हामी भर दी। हमने उनसे कहा कि हम कल से शूटिंग करेंगे। इस पर भी उन्होंने सहमति जताई। हम पहले ही उनके साथ फिल्म कच्चे धागे कर चुके थे और वे बहुत खुश थे।

चूंकि सैफ को अंतिम समय में कास्ट किया गया था इसलिए शूट के हिसाब से उनके कॉस्ट्यूम की तैयारी नहीं हो पाई थी। इस वजह से हमने उनसे कहा कि वे हमें अपने कपड़े दिखाएं जो उनके पास थे। फिर हमने उनके कपड़े चुने और कहा कि वो इन्हीं कपड़ों के साथ सेट पर आएं। फिर इस तरह फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।

सैफ स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही
फिल्म क्या कहना में सैफ ने निगेटिव रोल प्ले किया था। करियर के शुरुआती दौर में ग्रे शेड किरदार निभाने पर क्रिटिक्स ने सैफ की बहुत तारीफ की थी। वहीं, प्रीति जिंटा और चंद्रचूड़ सिंह भी इसका हिस्सा थे।

सैफ स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन कुंदन शाह ने किया था। 2000 की यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। हालांकि पहले तो फिल्म को दर्शकों का ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला था। लेकिन बाद में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की।

Election Information: पंजाब में शिअद से BJP का गठबंधन संभव, BJD से टाई-अप अभी फाइनल नहीं, अमित शाह बोले- UP में 2014 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

Lok Sabha Election 2024: इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। वोटोें की गिनती 4 जून को होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 07:12 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 07:12 AM (IST)

Election News: पंजाब में शिअद से BJP का गठबंधन संभव, BJD से टाई-अप अभी फाइनल नहीं, अमित शाह बोले- UP में 2014 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव में पार्टियों ने झोंकी ताकत
  2. पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन जारी
  3. 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में इस बार एनडीए और इंडी गठबंधन (NDA vs INDIA) का मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा की अगुवाई में एनडीए ऐतिहासिक रूप से मजबूत नजर आ रहा है, तो कांग्रेस को इंडी गठबंधन में दलों को एकजुट रखने में शुरू से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी 21 मार्च 2024 की हर अपडेट

पंजाब: अमित शाह ने दिए गठबंधन के संकेत, शिअद ने बुलाई कोर कमेटी की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए के सबसे पुराने घटक दल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। अगले 2-3 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर, शिअद ने भी 22 मार्च को कोर कमेटी की बैठक बुला ली है। इस बैठक में कोर कमेटी गठबंधन करने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल को सौंप देगी।

naidunia_image

बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ संभावित गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस साल ओडिशा में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने में सफल रहेगी। – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश: अमित शाह बोले- तोड़ेंगे 2014 की जीत का रिकॉर्ड

अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि भाजपा को इस बार पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 25 से अधिक लोकसभा सीटें मिलेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश को लेकर गृह मंत्री ने दावा किया किया यहां भाजपा 80 में से 71 सीटों (सहयोगियों सहित 73) जीतकर अपने 2014 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

कर्नाटक: चुनाव आयोग ने दिए केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

naidunia_image

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा की बेंगलुरु उत्तर से प्रत्याशी शोभा करंदलाजे की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। तमिलनाडु की पार्टी द्रमुक ने करंदलाजे पर आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में आइईडी के जरिये किए गए विस्फोट के लिए तमिलनाडु का एक व्यक्ति जिम्मेदार था। अपनी शिकायत में द्रमुक ने कहा कि मंत्री के बयान ने तमिलनाडु के लोगों को चरमपंथी के रूप में प्रचारित किया है। इसलिए चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Vashu Bhagnani on Akshay Kumar’s lean part: ‘No higher instance than Shah Rukh Khan | अक्षय की लगातार फ्लॉप फिल्मों पर वासु भगनानी का रिएक्शन: बोले- पिछली फिल्मों से फर्क नहीं पड़ता, शाहरुख खान का उदाहरण सबके सामने है

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म बड़े मियां- छोटे मियां के प्रोड्यूसर वासु भगनानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को लेकर पूरी तरह श्योर हैं। उन्हें अक्षय और टाइगर के रिसेंट ट्रैक रिकॉर्ड से फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल वासु से सवाल किया गया कि क्या वो अक्षय और टाइगर के हालिया ट्रैक रिकॉर्ड को देख कर चिंतित हैं।

जवाब में वासु भगनानी ने शाहरुख खान का उदाहरण दिया। वासु ने कहा कि शाहरुख की भी फिल्में पिछले कई सालों से अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थीं, लेकिन जब उन्होंने कम बैक किया तो इतिहास बन गया। वासु ने कहा कि अक्षय और टाइगर दोनों प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इन दोनों एक्टर्स को उनकी फ्लॉप फिल्मों से जज करना सही नहीं है।

अक्षय और टाइगर दोनों शानदार एक्टर्स, फ्लॉप फिल्मों से फर्क नहीं पड़ता
वासु भगनानी से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के रिसेंट फेलियर पर सवाल किया गया। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा- यह सब फिल्म दर फिल्म पर निर्भर करता है। वे दोनों शानदार एक्टर्स हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां शाहरुख खान से बड़ा कोई उदाहरण ही नहीं है। बेचारे की 5-7 सालों से एक भी फिल्म सही से नहीं चली थी।

बड़े मियां-छोटे मियां के जरिए पहली बार अक्षय और टाइगर की जोड़ी देखने को मिलेगी।

बड़े मियां-छोटे मियां के जरिए पहली बार अक्षय और टाइगर की जोड़ी देखने को मिलेगी।

फिल्मों के फ्लॉप होने में एक्टर्स का कसूर नहीं
वासु ने कहा कि फिल्में नहीं चलतीं, इसके कसूरवार सिर्फ एक्टर्स थोड़ी होते हैं। रिलीज होने की टाइमिंग से भी फर्क पड़ता है। फिल्मों की मेकिंग कैसे हुई है, यह भी बहुत बड़ा पॉइंट होता है। वासु ने यहां अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज का जिक्र किया।

उन्होंने कहा- इस फिल्म के रिलीज के दो हफ्ते बाद उत्तराखंड में एक टनल गिर गया था। अगर उस वक्त यह फिल्म रिलीज होती तो इसका फुटफॉल्स और बेहतर होता। इसके बावजूद फिल्म ने उतना भी खराब प्रदर्शन नहीं किया। अक्षय ने फिल्म में क्या काम किया है। सरदार जी के रोल में वो खूब जंचे हैं।

वासु भगनानी फेमस एक्टर जैकी भगनानी के पिता भी हैं।

वासु भगनानी फेमस एक्टर जैकी भगनानी के पिता भी हैं।

वासु भगनानी ने 1998 में अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का प्रोडक्शन किया था। अब इसी नाम से वो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ दोबारा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ला रहे हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Hoshangabad Lok Sabha Seat: राजनीति के चाणक्य अर्जुन सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: प्रचार की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में हेलीकाप्टर से प्रचार के पर्चे गिराए गए। इसमें कांग्रेस यानी अर्जुन सिंह को जिताने की अपील की गई थी।

By Praveen Malviya

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 06:14 AM (IST)

Hoshangabad Lok Sabha Seat: राजनीति के चाणक्य अर्जुन सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा
अर्जुन सिंह और सरताज सिंह के बीच हुआ था मुकाबला।

HighLights

  1. अर्जुन सिंह का हेलीकाप्टर गांव-गांव उड़ान भर रहा था वहीं सरताज सिंह अपने अंदाज में पुरानी जीप से प्रचार में लगे थे।
  2. होशंगाबाद की जनता ने राजनीति के पंडितों तक को चौंका दिया।
  3. सरताज सिंह ने अर्जुन सिंह को एक लाख 60 हजार वोटों से हरा दिया।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 : प्रवीण मालवीय, भोपाल। खेलों की तरह राजनीति भी अनिश्चितताओं वाला क्षेत्र है। आवश्यक नहीं कि मजबूत नजर आने वाली टीम या खिलाड़ी ही मैच में विजय प्राप्त करे। कभी-कभी पासा पलट भी जाता है। ऐसा ही वर्ष 1998 के लोकसभा में हुआ जब राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके स्व. अर्जुन सिंह को भाजपा के सरताज सिंह ने पटखनी दे दी थी।

होशंगाबाद संसदीय सीट से लगातार तीन बार विजय प्राप्त कर सरताज सिंह यहां अपने पैर मजबूती से जमा चुके थे। वर्ष 1998 के लोकसभा चुनावों में उनकी काट के रूप में कांग्रेस ने अर्जुन सिंह जैसे धुरंधर को उतारा। राजनीति के दिग्गज अर्जुन सिंह का प्रचार उनके बेटे अजय सिंह और उनकी टीम ने संभाला। अर्जुन सिंह पूरी ताकत से चुनाव में उतरे थे।

प्रचार की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में हेलीकाप्टर से प्रचार के पर्चे गिराए गए। इसमें कांग्रेस यानी अर्जुन सिंह को जिताने की अपील की गई थी। इधर अर्जुन सिंह का हेलीकाप्टर गांव-गांव उड़ान भर रहा था वहीं सरताज सिंह अपने अंदाज में पुरानी जीप से प्रचार में लगे थे।

कांटे की टक्कर में अंदाजा लगाना तो मुश्किल ही था। मतगणना हुई तो होशंगाबाद की जनता ने राजनीति के पंडितों तक को चौंका दिया। सरताज सिंह ने अर्जुन सिंह को एक लाख 60 हजार वोटों से हरा दिया।

naidunia_image

भोपाल में जन्मे, होशंगाबाद बनी कर्मभूमि

सरताज सिंह का जन्म वर्ष 1940 में भोपाल में हुआ था। उन्होंने होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। उन्होंने होशंगाबाद (वर्तमान के नर्मदापुरम) के नजदीक इटारसी में अपना घर बनाया और यहां ऐसे रच-बस गए कि अधिकतर लोग उन्हें इटारसी का ही मूल निवासी समझते थे।

बाबूजी नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह जनता के बीच गहरी पैठ रखते थे। संसदीय क्षेत्र में सिख समाज के 100 घर भी नहीं होने के बावजूद उन्होंने लगातार पांच बार यहां से लोकसभा का चुनाव जीता।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Rani Mukerji Birthday Attention-grabbing Information; Aamir Khan | Amitabh Bachchan | पैदा होती ही एक्सचेंज हुई थीं रानी मुखर्जी: ​​​​​​​आमिर के ऑटोग्राफ के लिए स्कूल बंक किया, कहा था- मौका मिलता तो अमिताभ बच्चन से शादी करती

35 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

गुलाम, कुछ कुछ होता है, हर दिल जो प्यार करेगा, ब्लैक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं रानी मुखर्जी आज 46 साल की हो चकी हैं। 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनके पिता राम मुखर्जी एक जाने-माने प्रोड्यूसर थे और मां कृष्णा मुखर्जी एक सिंगर। फिल्में रानी की रगों में बसती थीं।

बचपन में रानी, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, आमिर खान की फैन हुआ करती थीं। एक बार तो रानी स्कूल बंक कर आमिर खान का ऑडिशन लेने उनकी फिल्म के सेट पर भी पहुंची थीं। किसे पता था कि वही रानी आमिर खान के साथ फिल्म कर स्टारडम हासिल करेंगी।

ये बात भी सच है कि रानी कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन जब पिता की बाइपास सर्जरी के बाद कमाई बंद हुई, तो उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और मां के कहने पर फिल्मों में आ गईं। हालांकि ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। जब उन्होंने पहला स्क्रीन टेस्ट दिया, तो वो इतना खराब था कि मां ने प्रोड्यूसर से कहा था- मेरी बेटी को कास्ट मत करना।

आज रानी के 46वें जन्मदिन के खास मौके पर पढ़िए उनके फिल्मों में आने की कहानी, चंद अनसुने किस्सों के साथ-

पैदा होते ही एक्सचेंज हो गई थीं रानी, मां ने आंखों से पहचाना बदला हुआ बच्चा

21 मार्च 1978 को रानी मुखर्जी का जन्म मुंबई में हुआ था। रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने उन्हें देखा और फिर उन्हें किड्म वॉर्ड में ले जाया गया। कुछ देर बाद जब नर्स ने कृष्णा मुखर्जी को बच्ची सौंपी, तो उसे देखते ही उन्हें शक होने लगा। जैसे ही उन्होंने गौर किया तो देखा कि बच्ची की आंखें गहरी भूरी नहीं है।

उन्होंने नर्स से कहा, ये मेरी बच्ची नहीं है। इस बच्ची की आंखें कथ्थई नहीं हैं, मेरी बेटी की आंखे कथ्थई हैं, जाओ उसे ढूंढ कर लाओ। वहीं दूसरी तरफ एक पंजाबी फैमिली को रानी सौंपी जा चुकी थीं। जब रानी की खोज शुरू हुई, तो पता चला कि रानी को एक पंजाबी परिवार के हवाले कर दिया गया है। रानी की मां उस वॉर्ड में गईं और बेटी को वापस ले आईं। ये कहानी रानी ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में सुनाई थी।

मां कृष्णा मुखर्जी और बड़े भाई राजा मुखर्जी के साथ रानी।

मां कृष्णा मुखर्जी और बड़े भाई राजा मुखर्जी के साथ रानी।

आमिर के ऑटोग्राफ के लिए स्कूल बंक किया था, आमिर ने ध्यान नहीं दिया तो टूटा दिल

रानी ने मुंबई के मानेकजी कूपर हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। उन्हें बचपन से ही फिल्में देखने का शौक था। अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित उनके पसंदीदा एक्टर्स हुआ करते थे। जब साल 1988 में आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हुई, तो देश की हर लड़की की तरह रानी मुखर्जी भी आमिर खान की फैन हो गईं।

एक दिन रानी को पता चला कि आमिर खान उनके स्कूल के पास ही फिल्म लव लव लव की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में रानी ने स्कूल बंक किया और फिल्म के सेट पर पहुंच गईं। अपनी ऑटोग्राफ बुक में रानी ने आमिर के लिए ‘डियर आमिर’ लिखा था, उन्हें लगा कि आमिर ये देखकर खुश होंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा।

सेट पर आमिर ने रानी के हाथ से गुस्से में डायरी ली, साइन किया और डायरी लौटा दी। आमिर ने रानी को देखा तक नहीं, जिससे उन्हें काफी ठेस पहुंची थी।

जब रानी फिल्मों में आईं तो उनकी पहली हिट फिल्म गुलाम (1998) रही, जिसमें वो आमिर खान के साथ ही नजर आई थीं।

जब रानी फिल्मों में आईं तो उनकी पहली हिट फिल्म गुलाम (1998) रही, जिसमें वो आमिर खान के साथ ही नजर आई थीं।

एक दिन आती क्या खंडाला गाने की शूटिंग चल रही थी, तो मौका पाते ही रानी ने उनसे पूछ लिया, क्या तुम्हें याद है मैं बचपन में तुमसे ऑटोग्राफ लेने आई थी। जाहिर है आमिर को कुछ याद नहीं था, लेकिन जब रानी ने उन्हें ये किस्सा बताया, तो वो मानने को तैयार ही नहीं हुए और कहते रहे कि रानी मजाक कर रही हैं।

16 साल में ठुकराया था सलीम खान का ऑफर

रानी मुखर्जी फिल्मी परिवार से थीं, तो उनके परिवार का उठना-बैठना अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ होता था। एक बार रानी मुखर्जी पर सलमान खान के पिता सलीम खान की नजर पड़ी। उन्होंने रानी को फिल्म आ गले लग जा का ऑफर दिया, लेकिन जब ये बात रानी के पिता राम मुखर्जी को पता चली, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। वो नहीं चाहते थे कि महज 16 साल की उम्र में रानी पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आएं।

10वीं के बाद से ही रानी ने ओडिसी डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। स्कूलिंग पूरी होने के बाद उन्होंने SNDT विमेंस यूनिवर्सिटी से होम साइंस की डिग्री ली थी।

रानी महज 18 साल की थीं, जब उनके पिता की बाईपास सर्जरी हुई। पिता की तबीयत बिगड़ी रहने लगी, तो उन्होंने काम करना लगभग बंद कर दिया, ऐसे में रानी मुखर्जी ने परिवार की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। ठीक उसी समय सलीम खान ने फिर उन्हें फिल्म राजा की आएगी बारात का ऑफर दिया, तो न चाहते हुए भी मां के मनाने पर रानी ने वो ऑफर एक्सेप्ट कर लिया, जबकि उन्हें अभिनय में जरा भी दिलचस्पी नहीं थी।

रानी मुखर्जी ने 1996 की फिल्म राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

रानी मुखर्जी ने 1996 की फिल्म राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

पहला स्क्रीन टेस्ट देख मां ने प्रोड्यूसर से कहा- मेरी बेटी को फिल्म में मत लेना

जब रानी ने फिल्म राजा की आएगी बारात के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तब उन्हें एक्टिंग की कोई समझ नहीं थी। घबराई हुईं रानी ने इतना खराब स्क्रीन टेस्ट दिया कि उनकी मां कृष्णा मुखर्जी ने फाइनल क्लिप देखी तो प्रोड्यूसर से कहा, मेरी बेटी को फिल्म में कास्ट मत करना, आपकी फिल्म पिट जाएगी।

हालांकि प्रोड्यूसर ने रानी को मौका दिया और उन्हें फिल्म राजा की आएगी बारात में रेप विक्टिम माला का रोल मिल गया, जिसकी शादी रेपिस्ट से करवा दी जाती है। इसी के साथ रानी ने पिता के प्रोडक्शन में बनी बंगाली फिल्म बिएर फूल में भी काम किया।

रानी मुखर्जी की फिल्म राजा की आएगी बारात और बिएर फूल दोनों 18 अक्टूबर 1996 में एक ही दिन रिलीज हुईं।

रानी मुखर्जी की फिल्म राजा की आएगी बारात और बिएर फूल दोनों 18 अक्टूबर 1996 में एक ही दिन रिलीज हुईं।

जिस दिन फिल्म रिलीज हुई उस दिन रानी के पिता राम मुखर्जी अस्पताल में भर्ती थे, उनके बाईपास सर्जरी होनी थी, लेकिन वो जिद करने लगे कि रानी की फिल्म देखे बिना सर्जरी नहीं करवाएंगे। रानी ने जब उन्हें मना किया तो उन्होंने शर्त रखी कि वो हॉस्पिटल से निकलते ही सीधे गेएटी सिनेमा जाएंगे और फिल्म देखेंगे। जब वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए तो व्हीलचेयर से ही सीधे थिएटर पहुंचे। थिएटर में रानी के दमदार डायलॉग्स सुनकर हर कोई तालियां बजा रहा था, लेकिन राम मुखर्जी जोर-जोर से रो रहे थे।

फिल्म राजा की आएगी बारात बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, जिससे रानी काफी निराश हो गईं। उन्होंने मान लिया कि फिल्मी दुनिया में उनकी दाल नहीं गलेगी। इसी विचार के साथ उन्होंने फिर कॉलेज जाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद इस फिल्म के लिए रानी को स्क्रीन अवॉर्ड में बेहतरीन अभिनय के लिए स्पेशल ट्रॉफी दी गई। इसके बाद अपनी कजिन काजोल से प्रेरित होकर रानी ने भी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला कर लिया।

पहली फिल्म देखकर आमिर ने किया कास्ट, बदल दी थी आवाज

फिल्म राजा की आएगी बारात फिल्म में रानी मुखर्जी का दमदार अभिनय देखकर आमिर खान काफी इंप्रेस हुए थे। उन्होंने ही फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट को रानी को कास्ट करने की सलाह दी थी। हालांकि आमिर को रानी की आवाज पसंद नहीं थी। उन्होंने जब ये बात विक्रम भट्ट से कही, तो उनके कहने पर रानी की आवाज इस फिल्म में बदल दी गई। डबिंग आर्टिस्ट के जरिए फिल्म में उनकी आवाज पतली कर दी गई थी।

आमिर खान के कहने पर रानी मुखर्जी को फिल्म गुलाम में कास्ट किया गया था।

आमिर खान के कहने पर रानी मुखर्जी को फिल्म गुलाम में कास्ट किया गया था।

19 जून 1998 को रिलीज हुई ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और रानी को फिल्म से रातों-रात स्टारडम मिल गया। इस फिल्म के लगभग सभी गाने चार्टबस्टर रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा आती क्या खंडाला। इस गाने के ओपनिंग सीन में जुबान से माचिस बुझाते हुए आमिर को कई नौजवानों ने कॉपी किया।

ये गाना बॉलीवुड में ट्रेंडसेटर बना था। हालांकि इसी गाने पर ईव टीजिंग को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे। फिल्म रिलीज के बाद ऐसे कई मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें लफंगे लड़कियों को इसी गाने की लाइन आती क्या खंडाला गाकर छेड़ा करते थे।

फिल्म- गुलाम।

फिल्म- गुलाम।

कई एक्ट्रेसेस ने ठुकराई तो शाहरुख के कहने पर रानी को मिली कुछ कुछ होता है

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद करण जौहर ने शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म कुछ कुछ होता है बनाने का फैसला किया। शाहरुख फिल्म में राहुल और काजोल फिल्म में अंजलि के रोल में थीं, जबकि टीना का रोल ट्विंकल खन्ना के लिए लिखा गया था। जब फिल्म की कास्टिंग की बात आई, तो ट्विंकल खन्ना ने ये कहते हुए फिल्म करने से मना कर दिया कि उन्हें टीना का किरदार पसंद नहीं आया।

फिल्म- कुछ कुछ होता है।

फिल्म- कुछ कुछ होता है।

आगे करण जौहर ने उर्मिला मातोंडकर, तबू, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर को भी फिल्म ऑफर की, लेकिन हर किसी ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।

इसी बीच शाहरुख खान ने फिल्म राजा की आएगी बारात देखी, जिसमें उन्हें रानी मुखर्जी की एक्टिंग काफी पसंद आई। और इस तरह शाहरुख की सलाह पर करण जौहर ने रानी को टीना के रोल में कास्ट कर लिया।

आमिर खान ने मांगी थी रानी से माफी

16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ होता है ब्लॉकबस्टर हिट रही और रानी की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी। इस फिल्म में करण जौहर ने रानी मुखर्जी की आवाज रखी और कहा कि उनकी आवाज बाकियों से अलग है। फिल्म के बाद रानी की आवाज को भी काफी तारीफें मिली थीं।

जब आमिर ने वो फिल्म देखी तो उन्होंने फिल्म गुलाम में रानी की आवाज हटवाने पर माफी मांगी थी। इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के दो अवॉर्ड अपने नाम किए थे। साथ ही उन्हें लक्स फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था।

रानी मुखर्जी और आमिर खान आज भी बेस्ट फ्रेंड हैं।

रानी मुखर्जी और आमिर खान आज भी बेस्ट फ्रेंड हैं।

आगे रानी मुखर्जी मेहंदी, बादल, बिच्छू जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में हिट नहीं हो सकीं। साल 2000 में रानी की 6 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से हद कर दी आपने, हर दिल जो प्यार करेगा, कहीं प्यार न हो जाए हिट रहीं। आगे उन्होंने नायक, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, मुझसे दोस्ती करोगी, साथिया जैसी दर्जनों फिल्में कीं।

कभी कहा था- मौका मिलता तो अमिताभ बच्चन से शादी करती

सिमी गरेवाल के चैट शो में रानी मुखर्जी ने बताया था कि वो बचपन से ही अमिताभ बच्चन की फैन रही हैं। अगर उन्हें मौका मिलता वो जरूर अमिताभ बच्चन से शादी करतीं। यहां तक कि वो अमिताभ बच्चन की पूजा भी करना चाहती हैं।

साल 2001 में रानी को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम करने का मौका मिला था। हालांकि फिल्म में रानी ने कैमियो रोल प्ले किया था। आगे दोनों वीर-जारा, ब्लैक, बंटी और बबली, कभी अलविदा न कहना, बाबुल में भी साथ नजर आ चुके हैं।

फिल्म- ब्लैक।

फिल्म- ब्लैक।

साल 2005 की फिल्म ब्लैक रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। फिल्म में रानी के अभिनय को क्रिटिक्स की सराहना के साथ-साथ अलग-अलग केटेगरी के 8 अवॉर्ड मिले थे।

प्रीमियर के बाद दिलीप कुमार ने लिखी थी चिट्ठी

फिल्म ब्लैक के प्रीमियर में दिलीप कुमार भी पहुंचे थे। घर लौटने के बाद उन्होंने रानी मुखर्जी के लिए एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने फिल्म और रानी की तारीफ की थी। दिलीप कुमार का खत मिलने से रानी काफी भावुक हो गई थीं।

वीर-जारा देख परवेज मुशर्रफ भी हो गए थे फैन, अब्दुल कलाम ने की थी ब्लैक की तारीफ

रानी मुखर्जी ने साल 2004 की फिल्म वीर-जारा में पाकिस्तानी वकील सामिया सिद्दीकी का रोल प्ले किया था। फिल्म रिलीज के बाद पाकिस्तानी कैबिनेट मिनिस्ट्री के कई नेता भारत आए थे, जिनमें तत्कालीन प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ भी शामिल थे। फिल्म रिलीज के बाद रानी मुखर्जी को पाकिस्तानी मंत्रियों के साथ लंच पर बुलाया गया था। जब रानी परवेज मुशर्रफ से मिलीं, तो उन्होंने रानी के अभिनय और फिल्म की जमकर तारीफ की थी।

परवेज मुशर्रफ से हुई मुलाकात के दौरान ली गई रानी मुखर्जी की तस्वीर।

परवेज मुशर्रफ से हुई मुलाकात के दौरान ली गई रानी मुखर्जी की तस्वीर।

इसी दिन रानी को राष्ट्रपति भवन में भी बुलाया गया था, जहां उनकी मुलाकात अब्दुल कलाम से हुई थी। उन्होंने रानी की तारीफ करते हुए परवेज मुशर्रफ से कहा था कि आपको रानी की फिल्म ब्लैक जरूर देखनी चाहिए।

मां बनने के 14 महीने बाद सेट पर जाते हुए चीख-चीख कर रोई थीं रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में सीक्रेट शादी की थी। शादी से पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी।

इस शादी के अगले ही साल रानी ने बेटी अदीरा को जन्म दिया था। उनकी बेटी अदीरा प्रीमैच्योर थी, जिसका जन्म महज 7 महीने में हो गया था। ऐसे में रानी ने परिवार के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। हालांकि जब उनकी बेटी अदीरा 14 महीने की हुई तो उन्होंने पति आदित्य चोपड़ा के कहने पर फिल्म हिचकी की शूटिंग की थी।

करीना कपूर के चैट शो व्हॉट वुमन वॉन्ट में रानी ने बताया कि 14 महीने की बेटी को छोड़कर शूटिंग पर जाना उनके लिए बेहद मुश्किल था। वो घर से निकलते ही कार में बैठकर चीख-चीखकर रोई थीं, ये देखकर उनका ड्राइवर डर गया था।

रानी मुखर्जी अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं।

रानी मुखर्जी अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं।

2014 की फिल्म मर्दानी के 4 साल बाद रानी मुखर्जी ने हिट फिल्म हिचकी से एक्टिंग कमबैक किया था। आगे वो मर्दानी 2 (2019), बंटी और बबली 2 (2021) और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (2023) में नजर आई हैं।

2021 में मां बनने वाली थीं रानी, 5 महीने के बच्चे का हुआ था मिसकैरेज

2023 में रानी मुखर्जी 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने अपने मिसकैरेज का खुलासा किया था। रानी ने बताया कि कोविड महामारी के बीच वो साल 2020 में प्रेग्नेंट हुई थीं। उनकी प्रेग्नेंसी को 5 महीने हो चुके थे, लेकिन फिर उनका मिसकैरेज हो गया। रानी ने इस बात को राज रखा, क्योंकि उनका मानना था कि लोग इसे फिल्म प्रमोशन की स्ट्रैटजी समझते।

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: कर्क राशि वाले आज सोच-समझ कर लेन-देन करें, पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: कन्या राशि वालों का हर प्रयास सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 05:14 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 05:14 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: कर्क राशि वाले आज सोच-समझ कर लेन-देन करें, पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल
21 मार्च 2024, गुरुवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी।
  2. वृषभ: घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
  3. मिथुन: व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: आज दिनांक 21 मार्च 2024, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि द्वादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

कुछ समस्याओं के चलते आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही कोई नया काम मिल सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आएगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At this time)

naidunia_image

आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। कोई भी लेनदेन सोच समझ कर करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज स्वास्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन ना करें। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी और माता पिता के बीच झगड़ा हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रयास सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At this time)

naidunia_image

आज परिवार के किसी फैसले से बहुत परेशान रह सकते हैं। इसका बुरा असर पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। किसी कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At this time)

naidunia_image

आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की हिफाजत करें। यात्रा में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At this time)

naidunia_image

आज विवाद में फंस सकते हैं। खुद पर अनावश्यक दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती ना होने पर भी आरोप लगाया जा सकता है। सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से सावधान करें। व्यापार व्यवसाय में बड़ा उलटफेर न करें। नुकसान हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। मित्र और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At this time)naidunia_image

आज दिन अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय में बड़ा लाभ का योग बनेगा। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At this time)

naidunia_image

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से स्वस्थ कर सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की