Budaun Double Homicide: बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार, साजिद का हो चुका एनकाउंटर

Budaun Double Homicide: जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि मैं ही बदायूं वाला जावेद हूं। वरदात वाले दिन बदायूं में बहुत भीड़ थी, इसलिए दिल्ली भाग गया था। अब मैं मेरठ आ गया हूं और पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता हूं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 11:30 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 11:48 AM (IST)

Budaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार, साजिद का हो चुका एनकाउंटर
वारदात वाले दिन से जावेद फरार था।

HighLights

  1. बदायूं में मासूमों की गर्दन काटने का मामला
  2. दूसरे आरोपी जावेद की तलाश में जुटी थीं चार टीमें, 25 हजार का था इनाम
  3. बारह वर्ष के आयुष और छह वर्ष के अहान की हत्या हुई थी

एजेंसी, बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या का दूसरा आरोपी बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 25,000 रुपए का इनाम रखा गया था। हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद को उसी दिन पुलिस एनकाउंटर में मौत के घाट उतार दिया गया था।

जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि मैं ही बदायूं वाला जावेद हूं। वरदात वाले दिन बदायूं में बहुत भीड़ थी, इसलिए दिल्ली भाग गया था। अब मैं मेरठ आ गया हूं और पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता हूं।

इस बीच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 12 साल के आयुष और 6 साल के अहान पर साजिद ने चाकू से 23 वार किए थे। अहान के शरीर पर तो 9 घाव मिले हैं।

बता दें, हेयर ड्रेसर साजिद और उसके भाई जावेद ने मंगलवार शाम पहले आयुष की गर्दन काटी, फिर अहान की। निर्दोष बालकों के शरीर से निकले खून से फर्श लाल हो गया, फिर भी हत्यारोपित रुके नहीं। गर्दन काटने के बाद सीने, पीठ और हाथ पर प्रहार किए। दोनों बालकों के हाथों के गहरे जख्म बयां कर रहे हैं कि वे जान बचाने के लिए जूझे थे, मगर साजिद व जावेद के आगे बेबस हो गए।

naidunia_image

साजिद के एनकाउंटर पर मां बोली- ठीक किया

साजिद को उसी दिन पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। साजिद की मां नजरीन और पिता बाबू अफसोस जताते रहे। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों की मृत्यु का हमें भी दर्द है। पुलिस ने साजिद का एनकाउंटर कर ठीक ही किया।

चर्चाओं के अनुसार यह हत्याकांड जादू-टोने के लिए अंजाम दिया गया हो सकता है, क्योंकि साजिद के दो नवजात शिशुओं की पहले मृत्यु हो चुकी है। हालांकि पुलिस और दोनों परिवार के लोग इससे इन्कार कर रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Karan Johar hosted the celebration | करण जौहर ने होस्ट की पार्टी: पार्टी में शामिल हुईं तृप्ति डिमरी, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर और तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा समेत कई सेलेब्स दिखे

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर ने बीती रात एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। इस दौरान तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स पार्टी में जाते दिखाई दिए। इस पार्टी के पीछे की खास वजह अब-तक सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों का मानना है कि अमेजन प्राइम से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट है, जिसके सिलसिले में पार्टी दी गई। दरअसल, सेलेब्स के अलावा माइक हॉपकिंस भी करण की पार्टी का हिस्सा बने। बता दें, माइक प्राइम वीडियो और अमेजन स्टूडियो के हेड हैं। पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी भी नजर आईं।

नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी भी नजर आईं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक साथ पहुंचे।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक साथ पहुंचे।

ऋचा चड्ढा और अली फजल भी साथ में पहुंचे। बता दें, कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल भी साथ में पहुंचे। बता दें, कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

मलाइका अरोड़ा भी करण जौहर की पार्टी में जाती दिखीं।

मलाइका अरोड़ा भी करण जौहर की पार्टी में जाती दिखीं।

मलाइका के साथ अर्जुन कपूर भी एक ही कार में जाते दिखे।

मलाइका के साथ अर्जुन कपूर भी एक ही कार में जाते दिखे।

मिडी और हैट लुक में पार्टी में शामिल हुईं सोनम कपूर।

मिडी और हैट लुक में पार्टी में शामिल हुईं सोनम कपूर।

फराह खान भी करण की पार्टी के लिए जाती दिखीं।

फराह खान भी करण की पार्टी के लिए जाती दिखीं।

राणा दग्गुबाती भी पार्टी में शामिल हुए।

राणा दग्गुबाती भी पार्टी में शामिल हुए।

डायना पेंटी भी पार्टी का हिस्सा बनीं।

डायना पेंटी भी पार्टी का हिस्सा बनीं।

करण जौहर की पार्टी में पहुंचे अनिल कपूर ।

करण जौहर की पार्टी में पहुंचे अनिल कपूर ।

Kota Kidnapping Case: इंदौर के एक होस्टल में फोटो खींचे, दूसरे में रात बिताई, अब दर-दर भटक रहे छात्र-छात्रा

Kota Kidnapping Case: पढ़ें शिवपुरी की छात्रा काव्या धाकड़ के फर्जी अपहरण की सिलसिलेवार कहानी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 10:53 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 11:00 AM (IST)

Kota Kidnapping Case: इंदौर के एक होस्टल में फोटो खींचे, दूसरे में रात बिताई, अब दर-दर भटक रहे छात्र-छात्रा
शिवपुरी की काव्या धाकड़ के अपहरण की सिलसिलेवार कहानी।

HighLights

  1. शिवपुरी की छात्रा काव्या धाकड़ के अपहरण से पर्दा उठ गया है।
  2. उसने ब्वायफ्रेंड हर्षित के साथ मिलकर साजिश रची थी।
  3. घटनाक्रम का केंद्रबिंदु इंदौर का भंवरकुआं थाना क्षेत्र रहा।

Kota Kidnapping Case: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बैराड़, शिवपुरी की छात्रा काव्या धाकड़ के अपहरण से पर्दा उठ गया है। उसने ब्वायफ्रेंड हर्षित के साथ मिलकर साजिश रची थी। घटनाक्रम का केंद्रबिंदु इंदौर का भंवरकुआं थाना क्षेत्र रहा। इसी इलाके के एक होस्टल में कथित रुप से बंधक बनी। फोटो खींचे और फिरौती मांगी।दूसरे होस्टल में रुकी और हर्षित के साथ चली गई। दोनों के पास सिर्फ ढाई हजार रुपये बचे हैं। रुपयों और रुकने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

नईदुनिया ने पूरे मामले की पड़ताल की है। उस जगह भी पहुंचा, जहां काव्या ने हाथ-पैर बंधवाकर फोटो खिंचवाए और अपने पिता रघुवीर धाकड़ से रिहाई के एवज में 30 लाख रुपये की मांग की।

यह है सिलसिलेवार फर्जी अपहरण की कहानी

– 18 मार्च को स्कूल संचालक रघुवीर के वाट्सएप एप फोटो भेज कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। यह भी कहा कि रुपये नहीं मिले तो काव्या को जान से खत्म कर देंगे। शिवपुरी पुलिस की सूचना पर कोटा पुलिस सक्रिय हुई। जांच में पाया गया जिस नंबर से फिरौती मांगी वो जयपुर से खरीदी थी। सिम काव्या द्वारा ही खरीदी है।

– काव्या NEET की पढ़ाई कर रही है। उसकी मां पिछले साल 3 अगस्त में कोटा के आर्यभट्ट टावर से संचालित फीजिक्स वाला कोचिंग क्लासेस में प्रवेश करवाकर आई थी। कोटा की डीसीपी अमृता दुहान ने तस्दीक करवाई तो पता चला काव्या की मां उसी दिन चली गई। काव्या कोटा में 3 दिन रुकी और वापस इंदौर आ गई। इसके बाद कभी इंदौर से कोटा नहीं गई।

naidunia_image

-19 मार्च को कोटा के विज्ञान नगर की पुलिस इंदौर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमितसिंह से मदद मांगी। अपराध शाखा के एडी. डीसीपी राजेश दंडोतिया ने टीम को मदद के लिए सौंपा। पुलिस भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पहुंची। सिमरन पीजी की चौथी मंजिल की तलाशी ली गई। इसी इमारत की चौथी मंजिल पर रुम नंबर 403 में काव्या के हाथ पैर बांधे गए थे।

– 20 मार्च को पुलिस ने पूरी घटना में सहयोग कर रहे ब्रजेंद्र प्रताप को हिरासत में ले लिया। सिमरन पीजी में ब्रजेंद्र ही रहता था। उसने काव्या और हर्षित को भाई-बहन बताकर रुकवाया था।

naidunia_image

– 20 मार्च को पुलिस को भोलाराम मार्ग के दीक्षा होस्टल के नए फुटेज मिल गए। इसमें काव्या और हर्षित जाते हुए स्पष्ट नजर आ रहे थे। फुटेज मंगलवार यानी 19 मार्च का है। काव्या की पीठ पर बैग भी टंगा हुआ है। उनसे एक युवक बात कर रहा है। दोनों घबराए हुए नजर आ रहे हैं।

– 20 मार्च को पुलिस ने अमन सोलंकी नामक युवक को हिरासत में लिया। उसने बताया काव्या और हर्षित के पास रुपये नहीं है। काव्या तो दीक्षा होस्टल में रुक गई लेकिन हर्षित को उसने सोने की जगह दी।

– 20 मार्च को पुलिस को हर्षित का फोन भी मिल गया। हालांकि इस फोन का फिरौती के लिए उपयोग नहीं हुआ था।

इसी जगह हाथ-पैर बांध कर लेटी थी काव्या

naidunia_image

यह है सिमरन पीजी की वो जगह जहां काव्या का हाथ पैर बंधा हुआ फोटो खींचा गया। पुलिस ने यहां से रस्सी और कपड़ा बरामद कर लिया है। मैनेजर मनोज से पूछताछ की तो उसने भी पुष्टी कर दी।

आखिरी सीसीटीवी फुटेज

naidunia_image

19 मार्च को दीक्षा होस्टल से हर्षित के साथ जाते हुए देखी गई काव्या।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Excise coverage case: दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका, गिरफ्तारी पर रोक लगे, तो पूछताछ में ED का सहयोग करने को तैयार

एक्साइज मामले में ईडी अब तक उन्हें 9 समन जारी कर चुकी है। हर बार केजरीवाल नया बहाना बनाकर पूछताछ से बच रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:44 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 09:44 AM (IST)

Excise policy case: दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका, गिरफ्तारी पर रोक लगे, तो पूछताछ में ED का सहयोग करने को तैयार
याचिका पर जस्टिस सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली खंडपीठ सुनवाई करेगी।

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति कांड में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं
  2. ईडी जारी कर चुकी है 9 समन, केजरीवाल नहीं हुए पेश
  3. अब गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में नाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार की डर सता रहा है। ताजा खबर यह है कि केजरीवाल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इस याचिका में केजरीवाल ने मांग की है कि कोर्ट गिरफ्तार से रोक लगाए और ऐसा होता है तो वह जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का सहयोग करने को तैयार हैं। याचिका पर जस्टिस सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली खंडपीठ सुनवाई करेगी।

केजरीवाल के खिलाफ जारी हो चुके 9 समन

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई याचिका दायर कर अपने खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।

बता दें, एक्साइज मामले में ईडी अब तक उन्हें 9 समन जारी कर चुकी है। हर बार केजरीवाल नया बहाना बनाकर पूछताछ से बच रहे हैं।

इससे पहले, बुधार को दिल्ली HC में हुई सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकीलों ने कहा था कि उन्हें आशंका है कि ED उन्हें गिरफ्तार कर लेगी और अगर उन्हें सुरक्षा दी जाती है तो वह पेश होने के लिए तैयार हैं।

भाजपा ने साधा निशाना, क्या छिपाना चाहते हैं

इस घटनाक्रम पर भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा, दिल्ली के सीएम फिर से ईडी के समन से बच रहे हैं। आप क्यों भाग रहे हैं? आप कानून का अपमान कर रहे हैं। आप कानून से ऊपर नहीं हैं। कृपया कानून का सम्मान करें। जिस तरह से आप भाग रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि आप कुछ छिपा रहे हैं।

naidunia_image

(अरविंद केजरीवाल को सता रहा था डर, 2019 में भाजपा जीती तो अमित शाह बनेंगे गृह मंत्री, पढ़िए राहुल के लिए क्या कहा था…पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Internet sequence ‘Lutere’ is made on pirates | समुद्री लुटेरों पर बनी है वेब सीरीज ‘लुटेरे’: बेटे जय के डायरेक्शन पर हंसल मेहता बोले, ‘उसने कई मुश्किलों का सामना अकेले किया’

4 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘लुटेरे’ रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में समुद्री लुटेरों की कहानी को दिखाया गया है। हंसल के बेटे जय मेहता ने इसे डायरेक्ट किया है। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने सीरीज से जुडी बातें शेयर की। बातचीत के दौरान, उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘गांधी’ पर भी रौशनी डाली।

इंडियन सिनेमा का अनुभव लॉन्ग फॉर्मेट में दिखाने का लक्ष्य था

हंसल कहते हैं, ‘ये प्रोजेक्ट कई सारी सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। इस थ्रिलर को हमने केवल मनोरंजन के लिए बनाया है। हम ऑडियंस से एंगेज होना चाहते थे। हमने पूरी कोशिश की इस सीरीज को लार्जर देन लाइफ दिखाने की। इंडियन सिनेमा का अनुभव लॉन्ग फॉर्मेट में दिखाने का लक्ष्य था।’

अपने बेटे से सहानुभूति भी होती थी

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस सीरीज का डायरेक्टर नहीं था। ये मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था। मेरे बेटे, जय ने इसे डायरेक्ट किया। मैं सिर्फ क्रिएटर हूं। अब ये मेरे लिए अच्छा चैलेंज भी था और बुरा भी। मानो जैसे किसी क्रिकेट ग्राउंड में कोच बनकर बैठा हुआ था। अपने बेटे से सहानुभूति भी होती थी। कई मुश्किलों का उन्हें अकेले सामना करना होता था। मैंने जय को हर प्रकार का अनुभव लेने की छूट दे दी थी। फाइनल आउटकम से काफी संतुष्ट हूं।’

इस प्रोजेक्ट को बनने में काफी वक्त लगा

हंसल की मानें तो इस सीरीज के बनने में उनका अनुभव काफी काम आया। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘इस प्रोजेक्ट को बनने में काफी वक्त लग रहा था। मुझे लगता था कि प्रोडक्शन में काफी गड़बड़ हो रही है। टीम इस पर काम करना चाहती थी, लेकिन शुरुआत नहीं हो पा रही थी। कई बार जय मायूस होकर मुझसे इस बारे में बात करता था। मैं उसे डटे रहने की एडवाइस देता था। मेरा अनुभव कहता है कि यदि आप किसी चीज पर डटे रहेंगे, वो अवश्य पूरा होगा। ‘लुटेरे’ को शुरू और खत्म करने में मेरा काफी योगदान रहा। जब-जब मुश्किलें आई, हमने रास्ता निकला और आगे बढ़ते गए।’

जय और मैं पिछले 12 साल से एक साथ काम कर रहे हैं

बेटे के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में हंसल आगे कहते हैं, ‘शूटिंग के दौरान, जब भी जय को गुस्सा आता, वो मुझ पर निकाल देता। वो कभी अपनी यूनिट पर व्यक्त नहीं करता। दरअसल, हम दोनों एक-दूसरे के बफर बने हुए थे। ईगो वगैरह हमारी दुनिया में बिलकुल नहीं था। हम पिछले 12 साल से एक साथ काम कर रहे हैं। हर बार ऐसा लगता था कि इसके बाद कभी जय के साथ काम नहीं करूंगा। लेकिन हमने ये शो 4 साल पहले शुरू किया था। पिछले इन 4 सालों में वे काफी मेच्योर हो गए हैं।’

आज के दौर में हमें गांधीगिरी की बहुत जरुरत है

हंसल मेहता की आगामी वेब सीरीज ‘गांधी’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट के बारे में हंसल कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि आज के दौर में हमें गांधीगिरी की बहुत जरुरत है। इंसान को अपनी गलतियों को कुबूलना और उससे सीखना चाहिए। हम इस बात को भूल चुके हैं।

इस सीरीज में हम आम जिंदगी में हम जो भी निर्णय लेते हैं, उसमें गांधीगिरी का रिफ्लेक्शन दिखाने की कोशिश की। जब आप महात्मा गांधी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की बात करते हैं, तो एक फिल्म निर्माता के रूप में आप पर पहले से ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। मुझे यकीन है ऑडियंस इसे जरूर याद रखेगी।’

Chhindwara Information : पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने दिए चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

Chhindwara Information : 3 दिन के प्रवास में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के यहां पहुंचकर लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं।

By Ashish Mishra

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:38 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 09:38 AM (IST)

Chhindwara News : पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने दिए चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

HighLights

  1. बूथ क्रमांक 291 में लाभार्थियों के बीच पहुंचे।
  2. हर पार्टी और संगठन नेताओं से चर्चा की।
  3. चुनाव में अपने सहयोग देने की बात कही।

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा।लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। अपने 3 दिन के प्रवास में भी लगातार वरिष्ठ भाजपा नेताओं के यहां पहुंचकर लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में अपने सहयोग देने की बात कही।

हर पार्टी और संगठन नेताओं से चर्चा की

विवेक बंटी साहू ने चौधरी चंद्रभान सिंह से आशीर्वाद लिया और लोकसभा चुनाव में साथ देने का आग्रह किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, संतोष पारिख, भाजपा पार्षद संतोष राय, शिव मालवी, योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग, धर्मेंद्र मिगलानी, संदीप रघुवंशी, सहित अन्य नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि कलस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय 3 दिन के प्रवास पर है, ऐसे में वे लगातार बड़े नेताओं से संंपर्क कर रहे हैं, उनका कहना है कि इस बार हर पार्टी और संगठन नेताओं से चर्चा की।

बूथ क्रमांक 291 में लाभार्थियों के बीच पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

लाभार्थी संपर्क अभियान एवं बूथ विजय अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा नगर मंडल एक के बूथ क्रमांक 291 में लाभार्थियों के बीच पहुंचे। लाभार्थियों को मोदी सरकार के द्वारा किए गए जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए पर्चे वितरित किए एवं मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, जिला प्रभारी संतोष पारिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

High Information Immediately: दिल्ली के कबीर नगर में 2 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, देखिए फोटो-वीडियो

उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो श्रमिकों, अरशद (30) और तौहीद (20) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Top News Today: दिल्ली के कबीर नगर में 2 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, देखिए फोटो-वीडियो
स्थानीय अधिकारियों को इमारत ढहने के बारे में रात लगभग 2:16 बजे कॉल मिली थी।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के कबीर नगर में गुरुवार तड़के दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य शख्स घायल है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों को इमारत ढहने के बारे में रात लगभग 2:16 बजे कॉल मिली थी। तत्काल राहत तथा बचाव कार्य टीम रवाना की गई।

उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो श्रमिकों, अरशद (30) और तौहीद (20) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

#WATCH | Delhi: At round 2:16 am, a name was acquired concerning the collapse of a two-storey, outdated development constructing in Kabir Nagar, Welcome. Two staff Arshad (30) and Tauhid (20) have been declared lifeless at GTB Hospital whereas one other employee Rehan (22) is vital and is being… pic.twitter.com/2Zjw6WmgMo

— ANI (@ANI) March 21, 2024

High Information Immediately: पढ़िए देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाला: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। तमिलसाई सौंदरराजन के पद से इस्तीफा देने के बाद राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

केरल में पति ने की अलग रह रही पत्नी की हत्या की कोशिश

तिरुअनंतपुरमः कलामासेरी में एक युवक ने अलग रह रही पत्नी के गले पर चाकू से वारकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग धर्मों से संबंध रखने वाले जोड़े की शादी आठ साल पहले हुई थी और क्लेश के कारण दोनों पांच साल से अलग रहे हैं। बुधवार को युवक ने पत्नी से लौट आने को कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया। दोनों में कहासुनी हो गई और युवक ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती है और आरोपित हिरासत में है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Sonu of ‘Taarak Mehta…’ will get married this 12 months | तारक मेहता…’ की सोनू उर्फ झील इस साल करेंगी शादी: बचपन के दोस्त को बनाएंगी लाइफ पार्टनर, दो अलग रीति-रिवाज से होगी शादी

2 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू उर्फ झील मेहता इस साल शादी करने जा रही हैं। बीते काफी वक्त से, झील और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को दिए खास इंटरव्यू में झील ने बताया की उनकी शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

बता दे, झील गुजराती बैकग्राउंड से हैं। वहीं आदित्य नार्थ इंडियन ब्राह्मण। इसी बात को ध्यान में रखकर शादी दो रीती-रिवाज़ों में हो सकती हैं। बातचीत के दौरान, झील ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ पर भी रौशनी डाली। बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

आदित्य और मैं बचपन के दोस्त हैं

मैं अपनी ज़िंदगी के इस नए चैप्टर को लेकर काफी उत्साहित हूं। आदित्य और मैं बचपन के दोस्त हैं। कॉलेज के बाद हमने डेट करना शुरू किया। सच कहूं तो, हमें पता था की हम एक दूसरे से ही शादी करेंगे। वैसे, दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं। लेकिन हमारी फॅमिली वैल्यूज, आकांक्षा एक जैसी हैं। हम दोनों एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार हैं।

घुटने के बल पर बैठकर आदित्य ने किया प्रपोज किया

कुछ महीने पहले,आदित्य प्रपोज करके मुझे सरप्राइस देना चाहते थे। वैसे, मुझे इस सरप्राइस के बारे में पता चल चूका था। इसीलिए मैंने पहले से ही तैयारी कर ली थी (हंसते हुए) चाहे ड्रेस हो या नेल आर्ट, हर चीज़ परफेक्ट थी। दरअसल, मैं उन्हें बहुत अच्छे से समझती हूं। वो चाहकर भी मुझसे कुछ छुपा नहीं सकते।

जिस दिन आदित्य ने प्रपोज किया, वह बहुत स्पेशल था। आदित्य ने 3-4 रोमांटिक गानों पर परफॉर्म किया। घुटने के बल पर बैठकर प्रपोज किया। फोरहेड पर किस किया। मेरे लिए ये काफी इमोशनल मोमेंट था।

मैं गुजराती हूं वहीं आदित्य नार्थ इंडियन ब्राह्मण

हमारी फॅमिली एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। हां, शुरुआत में फॅमिली मेंबर्स के बीच थोडी हिचकिचाहट जरूर थी। दरअसल, मैं गुजराती बैकग्राउंड से हूं। आदित्य नार्थ इंडियन ब्राह्मण फॅमिली से हैं। शुरुआत में मेरे पेरेंट्स चाहते थे की मैं अपने ही कम्युनिटी में शादी करू। लेकिन, जब मैंने अपनी पसंद उन्हें बताई, तो वे तुरंत मान गए। अब तो आदित्य उनके बेटे से कम नहीं। दोनों ही फॅमिली बहुत खुश हैं।

शादी दो अलग रीतीरिवाज़ से हो सकती है

इस साल के अंत तक हम शादी करेंगे। तैयारी शुरू हो चुकी हैं। हल्दी, मेहंदी, संगीत, फेरा, रिसेप्शन समेत 4-5 फंक्शंस प्लान किए हैं। हम दोनों को डांस का बहुत शौक हैं। तो डांस तो हर फंक्शन में होगा ही। साथ ही, हमने दो फेरे लेने का प्लान किए हैं। एक गुजराती और दूसरा नार्थ इंडियन स्टाइल में।

मैं अपने पेरेंट्स की इकलौती बच्ची हूं

मैं अपने पेरेंट्स की इकलौती बच्ची हूं। मैं उनसे बहुत अटैच हूं। शादी के बाद, उन्हें छोड़कर जाना मेरे लिए आसान नहीं होगा। बस यहीं सोच-सोचकर नर्वस हो जाती हूं।

पढ़ाई के लिए छोड़ातारक मेहता….’

‘तारक मेहता….’ को आज भी मिस करती हूं। तकरीबन 5 साल मैंने उस शो में बिताए हैं। मेरा पूरा बचपन शो के सेट पर बिता। शो से जुडी हर मेमोरी मेरे लिए बहुत स्पेशल था। हालांकि, अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए मुझे शो को बीच में ही अलविदा कहना पड़ा।

मैं पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। शो के साथ पढ़ाई को बैलेंस करना आसान नहीं था। मेरे पापा बिज़नेस मेन हैं। मैं अपने पापा की राह पर चलना चाहती थी। शुरुआत से ही मैं बिज़नेसवीमेन बनने की ख्वाहिश रखती थी। इसीलिए मैंने शो छोड़ा।

सेफ स्टूडेंट हाउसिंगनाम का बिज़नेस का हिस्सा हूं

दसवीं की परीक्षा के बाद, मैंने दो साल कॉमर्स का कोर्स किया। फिर BBA (बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री हासिल की। फिर फाइनेंस में ऑनर्स किया। कॉलेज के दौरान मैं कई स्टार्टअप बिज़नेस का हिस्सा बनी। मैंने मेकअप आर्टिस्ट का भी काम किया। आज मेरा ‘सेफ स्टूडेंट हाउसिंग’ नाम का एक बिज़नेस हैं।

इसमें हम मुंबई आए स्टूडेंट को अकोमोडेशन दिलाने में मदद करते हैं। बिज़नेसवीमेन बनने का सपना पूरा होता देख काफी संतुष्टि मिलती हैं।

Indore Information: इंदौर की चोइथराम थोक मंडी में व्यापारियों में विवाद, डेढ़ घंटे बंद रही मंडी

Indore Information: व्यापारी एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने से नाराजगी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:44 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:44 AM (IST)

Indore News: इंदौर की चोइथराम थोक मंडी में व्यापारियों में विवाद, डेढ़ घंटे बंद रही मंडी
चोईथराम मंडी में किसानों नें किया मंडी प्रबंधन का घेराव। फोटो -नईदुनिया

HighLights

  1. आलू, प्याज और लहसुन बेचने आए किसानों को होना पड़ा परेशान
  2. पुलिस में हुई एक शिकायत के बाद व्यापारियों व आढ़तियों ने विरोधस्वरूप मंडी बंद करवा दी।

Indore Information नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक सब्जी मंडी में बुधवार को डेढ़ घंटे तक नीलामी बंद रही। पुलिस में हुई एक शिकायत के बाद व्यापारियों व आढ़तियों ने विरोधस्वरूप मंडी बंद करवा दी। फर्जी शिकायत कर मंडी का माहौल खराब करने का आरोप एसोसिएशन ने लगाया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की। सुबह 11 बजे बाद नीलामी फिर से शुरू हुई। इस दौरान आलू-प्याज और लहसुन बेचने आए किसानों को खासा परेशान होना पड़ा।

मंडी में एक व्यापारी मुकेश सोमानी ने व्यापारी एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया था। पदाधिकारियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। इसी के खिलाफ व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी बंद करवा दी। इस दौरान व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। सुबह 9 से 11 बजे तक मंडी बंद रही।

naidunia_image

व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग के अनुसार 17 पदाधिकारियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। कुछ वर्षों पहले भी खुद पर गोली चलाकर आरोप अन्य व्यापारियों पर लगा दिया था। इसमें वर्षों तक व्यापारियों को परेशान होना पड़ा और बाद में वे बरी हुए। दरअसल व्यापारी को एसोसिएशन से निकाल दिया गया है।

धमकाने व परेशान करने के साथ ही वसूली के लिए मंडी का माहौल खराब किया जा रहा है। यदि हम प्रतिकार नहीं करते तो व्यापारियों को गलत माना जाता। इसलिए हमने घंटेभर का विरोध प्रदर्शन किया। अवैध गतिविधियां चलाने वालों पर हम कार्रवाई और लाइसेंस रद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन ने आश्वासन दिया है।

घर पर भी झगड़ा हो तो यहां विरोध

मंडी में भीड़ जुटाना आसान होता है। किसी के घर भी झगड़ा हो तो वो यहां आकर विरोध करने लग जाता है। दो गुटों का विवाद है। हमने समझाइश देकर नीलामी शुरू करवा दी थी।

-नरेश परमार, मंडी सचिव

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Rashmika’s picture leaked from the set of ‘Pushpa 2’ | ‘पुष्पा 2’ के सेट से रश्मिका की फोटो हुई लीक: लाल साड़ी और सोने के गहने पहने दिखीं श्रीवल्ली, सोशल मीडिया पर इमेज हुई वायरल

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘पुष्पा 2’ का इंतजार सभी फैंस को बेसब्री से है। ऐसे में हाल ही में फिल्म के सेट से रश्मिका मंदाना की एक फोटो वायरल होती नजर आ रही है। तस्वीर में रश्मिका गोल्डन बॉर्डर वाली लाल साड़ी पहने दिख रही हैं। उनके गले में हेवी ज्वेलरी भी नजर आ रही है। एक्ट्रेस बालों में ऑरेंज गजरा लगाए शर्माती हुई दिखाई दे रही हैं।

'पुष्पा 2' के सेट से ये इमेज वायरल हुई है।

‘पुष्पा 2’ के सेट से ये इमेज वायरल हुई है।

‘पुष्पा 2’ में क्या देखने को मिलेगा
एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका से ‘पुष्पा 2’ के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा- एक बात का मैं आप लोगों से वादा कर सकती हूं कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर शूट होने वाली है। हम लोगों ने आधी फिल्म शूट कर ली है। मैंने एक मैसिव गाना शूट किया है। अभी एक और दूसरा सॉन्ग शूट करना रहता है। ‘पुष्पा 2’ में मेरी भूमिका ये है कि अब मैं पुष्पा की पत्नी बन गई हूं। पुष्पा की पत्नी बनने के साथ ही मुझे कुछ जिम्मेदारियां निभानी बाकी हैं। ‘पुष्पा 2’ में और भी ज्यादा ड्रामा होने वाला है। ये तय है कि इस फिल्म में काफी मसाला देखने को मिलेगा।

पुरानी टीम के साथ काम करना घर जैसा लगता है- रश्मिका
रश्मिका ने कहा कि पुराने एक्टर्स के साथ दोबारा मिलना घर जैसा लगता है। क्योंकि आपने उसी टीम के साथ एक पूरी फिल्म शूट की है। अब जब आप दोबारा से मिलते हैं, तो बहुत खुशी होती है। उन्होंने बताया कि सीक्वल के लिए अल्लू अर्जुन, सुकुमार और बाकी टीम के साथ फिर से जुड़कर बहुत अच्छा लगा।

हाल ही में तेलुगु सिनेमा नाम की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स दूसरे पार्ट में थोड़ा ग्लैमर लाना चाहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस पिक्चर में जान्हवी कपूर की एंट्री हो सकती है। उनका रोल काफी अहम हो सकता है।

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
सुकुमार की डायरेक्शन में बन रही ‘पुष्पा 2’ इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील, राव रमेश, और धनंजय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

पहले पार्ट ने की थी जबरदस्त कमाई
दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में पुष्पा नाम के मजदूर की जिंदगी चंदन की लकड़ी के बिजनेस को करीब से देखने से पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म की स्टोरी लाइन के अलावा अल्लू अर्जुन की पर्सनालिटी, करैक्टर और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे।