अकाउंट फ्रीज मामला: भाजपा का पलटवार, ‘राहुल गांधी ने देश से झूठ बोला, हार की हताशा में कांग्रेस बहाना ढूंढ रही’

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रवक्ताओं के अनुसार, राहुल ने कहा कि कांग्रेस का नहीं, देश का अकाउंट फ्रीज हुआ है। यह घोर आपत्तिजनक है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 02:40 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 02:40 PM (IST)

अकाउंट फ्रीज मामला: भाजपा का पलटवार, ‘राहुल गांधी ने देश से झूठ बोला, हार की हताशा में कांग्रेस बहाना ढूंढ रही’
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद।

HighLights

  1. कांग्रेस ने खाता फ्रीज करने की कार्रवाई पर जताई आपत्ति
  2. इनकम टैक्स के एक्शन को बताया मोदी सरकार की साजिश
  3. भाजपा ने पलटवार कर बताई सच्चाई, राहुल गांधी पर भी निशाना

एजेंसी, नई दिल्ली। अकाउंट फ्रीज मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है। आर्थिक तंगी के कारण चुनाव लड़ने में मुश्किलों का सामना कर रही कांग्रेस की ओर से 3 शीर्षस्थ नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया। यहां पढ़िए पूरी बयानबाजी

राहुल गांधी ने देश का सामने झूठ बोला: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी ने आज देश के सामने झूठ बोला है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का नहीं, देश का अकाउंट फ्रीज हुआ है। यह घोर आपत्तिजनक है।

Press convention by Shri @rsprasad at get together headquarters in New Delhi.

— BJP (@BJP4India) March 21, 2024

बकौल रविशंकर, यदि देश की जनता कांग्रेस को वोट नहीं देती, तो हम क्या करें। कांग्रेस के नेताओं को जानकारी का भी अभाव है। जिस इनकम टैक्स केस का जिक्र किया गया है, उसकी सुनवाई 1 अप्रैल को है। यह बात क्यों छिपाई गई। राहुल गांधी अल्पज्ञान का शिकार हैं।

राहुल गांधी ने आज देश को और लोकतंत्र को शर्मसार किया है। देश आपकी पार्टी से बड़ा है। देश का आज सुना कि राहुल गांधी झूठी गाली भी दे सकते हैं।

naidunia_image

(कांग्रेस बोली- हमारे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला…पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

जेपी नड्डा ने लिखा- यह कांग्रेस का आर्थिक नहीं, नैतिक दिवालियापन है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस को अहसास हो गया है कि जनता लोकसभा चुनावों में उनको पूरी तरह से खारिज कर देगी और ऐतिहासिक हार के डर से उनके शीर्ष नेतृत्व ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। यह भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी है। कांग्रेस के नेता आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का दोष ‘वित्तीय परेशानियों’ पर मढ़ रहे हैं। दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कमल नाथ के करीबी दीपक सक्‍सेना ने भी छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हो सकते हैं शाम‍िल

Lok Sabha Chunav 2024 : कांग्रेस के सभी पदों से इस्‍तीफा देने वाले दीपक सक्‍सेना को प्रोटेम स्‍पीकर भी बनाया गया था। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। बेटे जय सक्सेना हाल ही में भाजपा में शामिल होने भोपाल गए हैं।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 01:39 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:44 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कमल नाथ के करीबी दीपक सक्‍सेना ने भी छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हो सकते हैं शाम‍िल

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। कमल नाथ के करीबी दीपक सक्‍सेना ने भी दिया कांग्रेस से इस्‍तीफा,भाजपा में शाम‍िल हो सकते हैं। कांग्रेस के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि दीपक सक्‍सेना भाजपा में शाम‍िल हो सकते हैं। कमल नाथ के लिए दीपक सक्‍सेना ने विधायक पद छोड़ दिया था, दीपक सक्‍सेना को प्रोटेम स्‍पीकर भी बनाया गया था।

naidunia_image

बीते कुछ दिनों से पार्टी से नाराज

दीपक सक्सेना पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी है। बीते कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनके छोटे बेटे जय सक्सेना हाल ही में भाजपा में शामिल होने भोपाल गए हैं। दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। कमल नाथ के खास जाने जाते थे। जि‍ले में तीसरे ताकतवर। नेता के तौर पर जाने जाते थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

cVIGIL App: शिकायतकर्ता को लोकेशन, मैप से करेगा ट्रैक, 100 मिनट में देगा स्‍टेटस अपडेट, आचार संहिता उल्‍लंघन की ऐसे करें रिपोर्ट

आइये समझते हैं कि यह ऐप क्‍या है, कैसे काम करता है और यह आचार संहिता के उल्‍लंघन को किस तरह से ट्रैक करके रिपोर्ट करेगा।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 02:01 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 02:07 PM (IST)

cVIGIL App: शिकायतकर्ता को लोकेशन, मैप से करेगा ट्रैक, 100 मिनट में देगा स्‍टेटस अपडेट, आचार संहिता उल्‍लंघन की ऐसे करें रिपोर्ट
यह ऐप देश के सभी नागरिकों को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार देता है।

HighLights

  1. सीविजिल ऐप का पूरा नाम विजिलेंट सिटीजन है।
  2. यह iOS और Android दोनों डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  3. यदि यूजर्स चाहें तो गुमनाम रूप से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

चुनाव डेस्‍क, इंदौर। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे, जिसकी गिनती 4 जून को होगी। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, चुनाव प्रत्‍याशियों को नई योजनाओं की घोषणा करने या जाति के आधार पर एक-दूसरे की आलोचना करने से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा अब वे सांप्रदायिक भावनाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे या मतदाताओं को मुफ्त उपहार नहीं दे सकते। टेक्‍नोलॉजी के इस दौर में यह ऐप भी निगरानी करेगा। आइये समझते हैं कि यह ऐप क्‍या है, कैसे काम करता है और यह आचार संहिता के उल्‍लंघन को किस तरह से ट्रैक करके रिपोर्ट करेगा।

आईओएस और एंड्रायड दोनों पर उपलब्‍ध

सीविजिल ऐप का पूरा नाम विजिलेंट सिटीजन है। यह देश के सभी नागरिकों को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार देता है। यह iOS और Android दोनों डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यदि यूजर्स चाहें तो गुमनाम रूप से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यूजर्स के स्‍थान का ऑटोमेटिक लगाएगा पता

आचार संहिता के उल्लंघनों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने सीविजिल ऐप पेश किया है। यह यूजर फ्रेंडली ऐप नागरिकों को इमेज, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग अपलोड करके उल्लंघन की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है। ऐप ऑटोमेटिक रूप से यूजर्स के स्थान का पता लगाता है।

जुटाता है डिजिटल साक्ष्‍य

इस ऐप को चुनाव अधिसूचना की तारीख से ही आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह शिकायतकर्ता के स्थान डेटा के साथ लाइव फ़ोटो/वीडियो कैप्चर करता है, जिससे त्वरित कार्रवाई के लिए डिजिटल साक्ष्य सुनिश्चित होता है।

naidunia_image

यह ऐप ऐसे काम करता है:

स्‍टेप 1: जब कोई यूजर आचार संहिता के उल्लंघन का एक फोटो खींचता है या 2 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करता है और इसे ऐप पर अपलोड करता है तो यह ऐप एक्टिव हो जाता है। यह जीआईएस से ऑटोमेटिक मैप करेगा। जगह का पता लगाएगा। शिकायत दर्ज करने के बाद यूजर्स को शिकायत की स्‍टेटस पर नज़र रखने और आगे की कार्रवाई की जानकारी प्राप्‍त करने के लिए मोबाइल पर एक विशिष्ट आईडी प्राप्त होती है। यूजर इस तरीके से कई घटनाओं की रिपोर्ट भी कर सकता है और आगामी अपडेट के लिए प्रत्येक रिपोर्ट के लिए एक विशिष्ट आईडी प्राप्त करेगा।

स्‍टेप 2: शिकायत किए जाने के बाद इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष तक पहुंचती है और एक फील्ड यूनिट को सौंपी जाती है, जिसमें फ्लाइंग स्क्वाड और निगरानी टीमें शामिल होती हैं। ये इकाइयां स्थान पर नेविगेट करने और कार्रवाई करने के लिए ‘सीविजिल इन्वेस्टिगेटर’ नामक एक मोबाइल ऐप का उपयोग करती हैं।

स्‍टेप 3: एक बार जब फील्ड यूनिट शिकायत का जवाब देती है, तो वे रिटर्निंग ऑफिसर को इन्वेस्टिगेटर ऐप के माध्यम से एक फील्ड रिपोर्ट भेजते हैं। यदि शिकायत सत्यापित हो जाती है, तो इसे चुनाव आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर भेज दिया जाता है। और नागरिक को 100 मिनट के भीतर स्थिति की जानकारी दी जाती है।

naidunia_image

किसी अन्‍य शिकायत का नहीं मिलेगा अपडेट, वेबसाइट पर देखें स्‍टेटस

सीविजिल ऐप में नियमों के उल्‍लंघन को रोकने के लिए कई सुविधाएं हैं। यह केवल चुनावी आचार संहिता के उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए है। इसमें किसी भी गुमनाम शिकायत को कोई स्थिति अपडेट नहीं मिलता है। पंजीकृत यूजर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर स्‍टेटस अपडेट भी देख सकते हैं।

नागरिक यहां करें संपर्क

यह ऐप उप-चुनाव/विधानसभा/संसदीय चुनावों की अधिसूचना की तारीख से सक्रिय हो जाता है। उल्लंघनों से संबंधित या व्यक्तिगत प्रकृति की शिकायतों को ख़ारिज किया जा सकता है। नागरिकों को अन्य प्रकार की शिकायतों के लिए चुनाव आयोग की मुख्य वेबसाइट का उपयोग करने या राष्ट्रीय संपर्क केंद्र 1800111950 या राज्य संपर्क केंद्र 1950 पर कॉल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Swatantrya Veer Savarkar; Varun Buddhadev On Randeep Hooda Pankaj Tripathi | ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ पर बोले एक्टर वरुण बुद्धदेव: रणदीप हुड्डा को बताया परफेक्ट डायरेक्टर, फिल्म में निभाएंगे सावरकर के बचपन का रोल

8 घंटे पहलेलेखक: आकाश खरे

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ है। 22 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर वरुण बुद्धदेव भी नजर आएंगे। वरुण इसमें सावरकर के बचपन का रोल प्ले कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को दिए इस इंटरव्यू में वरुण ने इस फिल्म, रणदीप के साथ बॉन्डिंग, पंकज त्रिपाठी के साथ पिछली फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात की…

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में वरुण, सावरकर के बचपन के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में वरुण, सावरकर के बचपन के रोल में नजर आएंगे।

बतौर डायरेक्टर रणदीप हुड्डा कैसे हैं?
रणदीप सर कमाल के डायरेक्टर हैं। आपको यह फिल्म देखकर फील नहीं हाेगा कि यह बतौर डायरेक्टर उनका डेब्यू है। वो अपने काम को लेकर एक दम परफेक्शनिस्ट हैं।

वो भले ही 10 मिनट का शॉट लेने में एक घंटा लगा देंगे पर शॉट तभी ओके करेंगे जब सब कुछ परफेक्ट होगा। उनको किसी सीन में 19-20 भी नहीं चाहिए।

काम के प्रति उनकी ईमानदारी देखकर अच्छा लगता है। वो जानते हैं कि उनको अपनी ऑडियंस को क्या प्रेजेंट करना है।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के सेट पर डायरेक्टर और एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ वरुण।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के सेट पर डायरेक्टर और एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ वरुण।

वीर सावरकर के किरदार की तैयारी कैसे की?
इस किरदार की तैयारी में रणदीप सर ने पूरी तरह से मेरी हेल्प की। हमने जब पहली बार उनके घर पर ही मुलाकात की तभी सर ने मुझे सावरकर जी से जुड़ी सारी बातें बता दी थीं कि उन्होंने देश के लिए क्या-क्या किया है। बचपन में वो कैसे थे, बड़े होकर उन्होंने क्या क्या किया।

अपने किरदार की तैयारी करने के लिए उन्होंने मुझे अपने डायलॉग्स की समरी भी दे दी थी। उससे मुझे बड़ी मदद मिली और पता चला कि बड़े होकर जब मेरा किरदार ऐसा बिहेव कर रहा है तो बचपन में मुझे कैसे बिहेव करना चाहिए। कैरेक्टर और पूरी फिल्म को लेकर उनका डिटेलिंग वर्क बड़ा ही शानदार था।

इसके अलावा सर स्क्रिप्ट से बंधे हुए नहीं रहते। वो आपको फिल्म में अपने हिसाब से काम करने की आजादी देते हैं। फिल्म में मेरा एक मोनोलॉग है जाे पहले सिर्फ 5 से 6 लाइन का था।

उन्होंने इसे ऑन स्पॉट एक पेज का बना दिया, वो भी सिर्फ 10 मिनट में। सोचिए उनका प्रेजेंस ऑफ माइंड कितना कमाल का होगा।

इसके अलावा वो पूरे टाइम मेरे साथ सेट पर रहते थे। मेरी वॉक और बाकी सारी चीजें नोटिस करते रहते थे और साथ ही अपने हिसाब से चेंज भी बताते रहते थे। ताकि जब वो इस किरदार के बड़े होने का किरदार निभाएं तो वो मुझसे अलग ना हो।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप के अपोजिट अंकिता लोखंडे नजर आएंगी। वो फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई का रोल करेंगी।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप के अपोजिट अंकिता लोखंडे नजर आएंगी। वो फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई का रोल करेंगी।

इस फिल्म के लिए रणदीप ने 18 किलो वेट लॉस किया है।

इस फिल्म के लिए रणदीप ने 18 किलो वेट लॉस किया है।

इससे पहले आपने ‘कड़क सिंह’ में पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी के साथ काम किया। वो एक्सपीरियंस कैसा रहा?
पंकज सर सेट पर पूरे टाइम बहुत हेल्पफुल रहते थे। वो हमसे अपनी स्ट्रगल स्टोरीज शेयर करते थे जिसे सुनकर हम बहुत मोटिवेटेड हो जाते थे।

पंकज सर एक बार अपने घर ले गए थे तो वहां पर उन्होंने हमें माेमोज बनाकर खिलाए थे। पंकज सर को गुजराती खाना बहुत पसंद था तो हम भी कई बार उनके लिए गुजराती खाना ले जाते थे।

बाकी संजना दीदी भी हमेशा बहुत सपोर्टिव रहती थीं। वो पूरे टाइम सेट पर मेरा बहुत ख्याल रखती थीं।

इससे पहले वरुण फिल्म 'कड़क सिंह' में पंकज त्रिपाठी के बेटे के रोल में नजर आए थे।

इससे पहले वरुण फिल्म ‘कड़क सिंह’ में पंकज त्रिपाठी के बेटे के रोल में नजर आए थे।

आप और पंकज दोनों ही नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। दोनों के बीच किस तरह की कन्वर्सेशन होती थी?
जब सेट पर पंकज सर को पता चला कि मैंने ‘तुलसीदास जूनियर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था तब पंकज सर ने मुझे एक बहुत बड़ी एडवाइज दी थी। उन्होंने कहा था कि वरुण यह अवाॅर्ड बहुत बड़ा और बहुत स्पेशल है।

यह हासिल करने में मुझे इतने साल लग गए। तुम्हे यह अवॉर्ड बहुत छोटी उम्र में मिला है तो इसका बहुत ख्याल रखना। अपनी चॉइस हमेशा उसी हिसाब की रखना। बाकी तो सर सेट पर हमेशा ही सपोर्टिव रहते थे।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं ?
अभी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ रिलीज होनी है। इसके बाद दो और फिल्में आएंगी ‘बच्चा गैंग’ और ‘पपी लव’ जो जल्द रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा इन दिनों विक्की कौशल सर के साथ फिल्म ‘छावा’ की शूटिंग कर रहा हूं। बाकी करियर में सलमान खान और करण जौहर के साथ काम करने का ड्रीम है।

Tikamgarh Lokayukta Motion Information: जतारा जनपद कार्यालय में जैसे ही पहुंची लोकायुक्त टीम, खाली हो गया दफ्तर, ट्रेप नहीं हो सके आरोपित

Tikamgarh Lokayukta Motion Information: जतारा जनपद कार्यालय में जैसे ही एपीओ व कंप्‍यूटर ऑपरेटर को पकडने लोकायुक्‍त टीम पहुंची। वैसे ही कर्मचारी भाग गए। इससे आरोपित ट्रेप नहीं हो पाए।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 01:44 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:44 PM (IST)

Tikamgarh Lokayukta Action News: जतारा जनपद कार्यालय में जैसे ही पहुंची लोकायुक्त टीम, खाली हो गया दफ्तर, ट्रेप नहीं हो सके आरोपित

HighLights

  1. जिन अफसरों व कर्मचारियों को रिश्वत लेनी थी उन्होंने गोटेट गांव के सरपंच पुत्र को दिला दिए पैसे
  2. सरपंच पुत्र हुआ ट्रेप, लोकायुक्त ने एपीओ और कम्प्यूटर आपरेटर के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
  3. सरपंच पुत्र हुआ ट्रेप, लोकायुक्त ने एपीओ और कम्प्यूटर आपरेटर के खिलाफ किया गया मामला दर्ज

Tikamgarh Lokayukta Motion Information: टीकमगढ़.नईदुनिया प्रतिनिधि। जतारा जनपद पंचायत में सागर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को दबिश दी। दोपहर में लोकायुक्त के पहुंचने से पहले ही गोपनीयता भंग हो गई और लोकायुक्त के आने की भनक स्टाफ में लगने पर जपं सीइओ, एपीओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी वहां से भाग गए। इस दौरान 10 हजार रूपये की रिश्वत प्राप्त करने वालों ने गोटेट गांव के सरपंच पुत्र को राशि दिला दी, जिसमें सरपंच पुत्र को ट्रेप किया गया। जबकि मुख्य मामला एपीओ और कम्प्यूटर आपरेटर पर दर्ज किया गया। वहीं जपं सीइओ की मामले में संलिप्तता होने के चलते विवेचना की जा रही है।

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि जतारा जनपद पंचायत की रानीगंज ग्राम पंचायत में जिला पंचायत द्वारा एक सुदूर सड़क स्वीकृत की गई थी। 15 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत सुदूर सड़क की तकनीकी स्वीकृति होने के उपरांत प्रशासनिक स्वीकृति होनी थी। इसके एवज में सीइओ सिद्धगोपाल वर्मा द्वारा कम्पयूटर आपरेटर मुर्तजा अली के माध्यम से भुगतान राशि के दो प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी। वहीं एपीओ राजेश मिश्रा द्वारा 10 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत मांगने पर आडियो रिकार्डिंग कराई गई। लोकायुक्त टीम से एक सदस्य रिकार्डिंग की पुष्टि करने आया और बाद में कार्रवाई की बात तय हुई।

बुधवार को 10 हजार रूपये जैसे ही सरपंच लेकर पहुंचे, तो कम्पयूटर आपरेटर के कहने पर वह राशि गोटेट सरपंच पुत्र यादवेंद्र यादव को थमा दी। राशि यादवेंद्र यादव द्वारा जैसे ही यह राशि प्राप्त की गई, तो एपीओ, सीइओ और कम्पयूटर आपरेटर को भनक लग गई। लोकायुक्त के आने की भनक लगते ही वह दफ्तर से गायब हो गए और फिर कार्रवाई को पूरी तरह से अंजाम नहीं दिया जा सका। डीएसपी के अनुसार उन्होंने मुख्य रूप से एपीओ व कम्प्यूटर आपरेटर पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है और सरपंच पुत्र से पूछताछ की जा रही है। जबकि सीइओ को लेकर संदिग्ध स्थिति होने पर विवेचना की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Lok Sabha Chunav: पैसों की भारी तंगी में फंसी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला सबसे बड़ा हमला, पढ़िए क्या कहा खरगे, सोनिया, राहुल ने

मल्लिकार्जु खरगे ने कहा, भाजपा चाहते है कि कांग्रेस पैसों की कमी से चुनाव लड़ने की स्थिति में ही नहीं रहे और वे आसानी से जीत जाए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:00 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:07 PM (IST)

Lok Sabha Chunav: पैसों की भारी तंगी में फंसी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला सबसे बड़ा हमला, पढ़िए क्या कहा खरगे, सोनिया, राहुल ने
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के खातों पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है।

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से चंदा लेकर अपनी झोली भर ली और कांग्रेस के खाते फ्रीज करवा दिए। अब कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने का संकट पैदा हो गया है।

कांग्रेस बोली- हमारे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं, यह कैसा लोकतंत्र है

  • कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। हमारे पास प्रचार के पैसे नहीं हैं। हमें सीताराम केसरी जी के समय के फंड को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं।
  • सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। यह कांग्रेस नहीं, लोकतंत्र पर हमला है।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक बताया। उस योजना के तहत मौजूदा सत्ताधारी दल ने अपने खातों में हजारों-करोड़ों रुपये भर लिए। वहीं, एक साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। ताकि, धन के अभाव में चुनाव लड़ने में कोई समान अवसर न मिले। यह सत्ताधारी दल का एक खतरनाक खेल है जिसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। अगर इस देश में लोकतंत्र को बचाना है, तो यह जरूरी है कि सभी के एक समान अवसर होना चाहिए। – मल्लिकार्जुन खरगे

  • कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है। विज्ञापन के लिए पैसा नहीं हैं।
  • खरगे ने कहा कि सत्ताधारी दल खतरनाक खेल खेल रहा है। भाजपा के विज्ञापन सब तरफ हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। चुनावी बॉन्ड को लेकर जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। इससे देश का नाम दुनिया में बदनाम हुआ है।
  • राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। हम चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। हमारे सभा ख़ाता फ़्रीज़ कर दिए है।
    • लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो।
    • ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।
    • सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं।
    • वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं।
    • यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Kangana Ranaut is gloomy to see Sadhguru in ICU | सद्गुरु को ICU में देखकर दुखी हुईं कंगना रनोट: इमोशनल पोस्ट शेयर करके लिखा- उनका ठीक होना जरुरी है, वरना सूरज नहीं उगेगा

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आध्यत्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव के लिए ये पोस्ट शेयर किया। दरअसल, सद्गुरु की तबियत बेहद खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जब मैंने सद्गुरु को आईसीयू में बिस्तर पर लेटे हुए देखा, तो मुझे अचानक उनके अस्तित्व की नश्वरता का एहसास हुआ। इससे पहले मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा था कि उनकी बोन, ब्लड, फ्लेश हमारे जैसे ही है। मुझे ऐसे लगा कि जैसे ये भगवान का कहर हो, पृथ्वी हिल गई हो, आसमान फट गया हो। मुझे लगता है कि मेरा सिर घूम रहा है, मैं इस सच्चाई को समझ नहीं पा रही हूं।

कंगना ने आगे लिखा- इसपर विश्वास तो नहीं करना चाहती हूं, लेकिन फिर अचानक मैं टूट जाती हूं। मैं अपना दर्द आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं, इसे चाहकर भी रोक नहीं पा रही हूं। उनका ठीक होना बहुत जरुरी है, वरना न सूरज उगेगा, न पृथ्वी रहेगी। अभी ऐसा लग रहा है, जैसे सब रुक सा गया है।

पहले भी कंगना ने पोस्ट शेयर किया था

कंगना ने पहले पोस्ट में लिखा था- जब से मुझे राधे से इसके बारे में पता चला, मैं स्तब्ध हूं। सद्गुरु ने उस असहनीय दर्द में न केवल विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि किसी भी बैठक या शिखर सम्मेलन को छोड़ने से भी इंकार कर दिया। जल्दी ठीक हो जाओ, हम आपके बिना कुछ भी नहीं हैं।

क्लॉटिंग के चलते सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी हुई

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सदगुरु की ब्रेन सर्जरी हुई। उनके दिमाग के एक हिस्से में क्लॉटिंग होने के कारण वो कई दिनों से तेज सिर दर्द से जूझ रहे थे। इसी के चलते उनकी सर्जरी की गई।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वो जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे लखनऊ सुपर जाइंट्स के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महराज, शेयर की फोटो

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनल केशव महाराज लखनऊ सुपर जाइंट्स कैंप में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में वे अयोध्या पहुंचे हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 12:15 PM (IST)

रामलला के दर्शन करने पहुंचे लखनऊ सुपर जाइंट्स के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महराज, शेयर की फोटो
Keshav Maharaj in ayodhya

डिजिटल डेस्क, इंदौर। IPL 2024: क्रिकेट के फैंस आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनल केशव महाराज लखनऊ सुपर जाइंट्स कैंप में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में वे अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए, साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस दौरान की कुछ फोटोज शेयर की।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Narsinghpur Information : आंगनबाड़ी के बच्चे नहर किनारे पहुंचे और घर में आराम फरमाती रही संचालिका

Narsinghpur Information : किराये की लालच में घर में बना ली आंगनबाड़ी, आंगनबाड़ी संचालिका की लापरवाही के चलते तीन परिवार के घरों के चिराग बुझ जाते।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 11:45 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 12:51 PM (IST)

Narsinghpur News : आंगनबाड़ी के बच्चे नहर किनारे पहुंचे और घर में आराम फरमाती रही संचालिका

HighLights

  1. बरहटा में नहर के किनारे खेल रहे थे, टला हादसा।
  2. आंगनबाड़ी से तीन मासूम हुए गायब।
  3. सकुशल पाकर पालकों ने किया ईश्वर का धन्यवाद।

Narsinghpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, बरहटा नरसिंहपुर। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले मासूम कब नहर किनारे पहुंच गए ये आंगनबाड़ी संचालिका को पता ही नहीं चला। संचालिका को अपनी आंगनबाड़ी में से मदारत् बच्चों की जानकारी भी नहीं लगी। वही बच्चे, गहरी नहर के किनारे खेल रहे थे, पालकों को जब इसकी सूचना मिली तो वे तत्काल ही नहर किनारे घबराए हुए जहां सकुशल बच्चों का खेलता देखकर उन्होने राहत की सांस ली और उन्हे परिजनों ने गले लगाते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया, कि एक बड़ी घटना टल गई।

बरहटा में नहर के किनारे खेल रहे थे, टला हादसा

मामला जिला नरसिंहपुर स्थित बरहटा ग्राम का है, जहां आंगनबाड़ी में। 20 मार्च की दोपहर 12.30 बजे के करीब तीनों बच्चों ने बाथरूम जाने की बात की, जिस पर आंगनबाड़ी संचालिका ने उन्हे जाने दिया। लेकिन बच्चे बाहर निकलकर सीधे नहर किनारे पहुंच गए और वहां खेलने लगे। गहरी नहर और उसमें बह रहे पानी के तेज बहाव को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है, कि अगर बच्चे उस नहर में उतर जाते तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था, वही आंगनबाड़ी संचालिका की लापरवाही के चलते तीन परिवार के घरों के चिराग बुझ जाते।

किराये की लालच में घर में बना ली आंगनबाड़ी

आंगनबाड़ी संचालिका के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये से नाराज ग्राम के रहवासियों ने बताया कि आंगनबाड़ी संचालिका अपने घर में ही आंगनबाड़ी का संचालन करती है, उन्होने स्वंय के घर को किराए से संचालन के लिए दे दिया है, जिसके चलते उन्हे भी सुविधा मिल रही है। लोग बताते है, कि नए भवन में सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जिसमें बाथरूम भी है और बच्चे बाहर निकल न पाए इसके लिए मुख्य द्वार पर गेट भी मौजूद है, मगर मैडम का कहना है, कि हमारे मन की आंगनबाड़ी नहीं बनी है इसलिए वे अपने घर में ही किराया लेकर संचालन कर रही है।

आए मायके में है आना जाना, संचालिका की ससुराल जबलपुर में है

यहां पर आक्रोशित लोगों का कहना है, कि संचालिका की ससुराल जबलपुर में हैं, वह बीच में गोलमार कर जबलपुर चली जाती है। गांव के बाहर कोई पूछने वाला भी नहीं है, जिसका फायदा वे जमकर उठा रही है। एक ओर जहां वे आंगनबाड़ी के लिए अपना घर किराए पर देकर किराया वसूल रही है। वही घर में ही आंगनबाड़ी होने का लाभ वे घर के काम कर उठा रही है। प्रत्यक्ष उदाहरण बुधवार की दोपहर घटी ये घटना है, बच्चों ने बताया कि, मैडम अपने घर का काम कर रही थी और वे रोजाना ही सभी बच्चों को एक कमरे में बैठाकर अपने घर का काम न केवल स्वंय करती है, बल्कि बच्चों से भी काम करवाती है।

ऐसे लगी परिजनों को जानकारी

आंगनबाड़ी केन्द्र अपने बच्चे को लेने पहुंची एक बच्चे की मां को जब उसका बच्चा नहीं मिला तो उन्होने संचालिका से पूछा जिस पर संचालिका भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई, मां राजकुमारी बच्चों को तलाश में गई और जब दूसरे बच्चे से बच्चों के बारे में पूछा तो बच्चे ने बताया, तीनों बच्चे नहर की ओर जाते हुए देखे गए है, जिसमें गुम हुए बच्चे सोय यादव के पिता जमुना प्रसाद स्वयं मोटरसाइकिल से नहर पर बच्चों को देखने गए, तीसरा बच्चा राहुल यादव आत्मज लक्ष्मण यादव और मां रोशनी यादव ने भी जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों के बारे में पूछा, तो उन्हे भी संचालिका कुछ नहीं बता पाई। इन सभी को जानकारी लगने पर वे भी नहर किनारे पहुंचे जहां अपने बच्चे को सकुशल देखकर उनकी जान में जान आई। घटना से गुस्साए मुड़िया निवासी ग्रामीणजनों ने शासन से मांग की गई है, कि जब तक आंगनबाड़ी नए भवन में लगना प्रारंभ नहीं होती है तब तक वे अपने बच्चों को नहीं भेजेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

IPL 2024: बेंगलुरु में पीने को पानी नहीं और आईपीएल के लिए चाहिए रोज 75,000 लीटर पानी, BCCI ने ऐसे निकाला हल

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन प्रबंधन बोर्ड के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 11:59 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 11:59 AM (IST)

IPL 2024: बेंगलुरु में पीने को पानी नहीं और आईपीएल के लिए चाहिए रोज 75,000 लीटर पानी, BCCI ने ऐसे निकाला हल
consuming water disaster in Bengaluru

HighLights

  1. मैचों के दौरान हर दिन करीब 75,000 लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी।
  2. चेयरमेन राम प्रसाद मनोहर ने स्टेडियम में पानी की आपूर्ति करने की बात कही है।
  3. बेंगलुरु में 14000 बोरवेल में से 6900 सूख चुके हैं।

एजेंसी, बेंगलुरु (IPL 2024)। कर्नाटक के बेंगलुरु में लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। आईपीएल 2024 क्रिकेट मैच में भी पानी की काफी जरूरत होगी। इसे देखते हुए अधिकारियों ने पानी की समस्या से निपटने के लिए एक निर्णय लिया है। बता दें कि 25, 29 मार्च और 2 अप्रैल को मैच होने वाले हैं। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन प्रबंधन बोर्ड के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है। स्टेडियम के लिए पानी की मांग की जा रही है। मैचों के दौरान हर दिन करीब 75,000 लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी।

इस तरह होगी पानी की व्यवस्था

इतने लीटर पानी का आवश्यकता को देखते हुए कब्बन पार्क वेस्टवाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया है। केएससीए के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए BWSSB के चेयरमेन राम प्रसाद मनोहर ने स्टेडियम में पानी की आपूर्ति करने की बात कही है। अपने फैसले पर बात करते हुए BWSSB ने बताया कि इस तरह ट्रीटमेंट वाॅटर के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्राउंड वाॅटर और कावेरी नदी के पानी के दुरुपयोग को भी रोका जा सकेगा। कम बारिश होना, भूजल का स्तर घटना आदि बेंगलुरु में पानी की कमी का कारण रहे हैं।

भंयकर पानी की कमी से जूझ रहा बेंगलुरु

सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य की राजधानी बेंगलुरु इस समय हर दिन 500 मिलियन लीटर की कमी से जूझ रहा है। जबकि असली पानी की आवश्यकता 2600 एमएलडी है। उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु में 14000 बोरवेल में से 6900 सूख चुके हैं। जल संकट को देखते हुए कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने बेंगलुरु में कार धोने, बागवानी, निर्माण और रखरखाव के लिए पीने के पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni